Dhurandhar Uncut X Review: 'धुरंधर' के 'रॉ और अनदेखा' वर्जन में क्या वाकई है कुछ अलग? कंफ्यूज हुए फैंस, दे रहे हैं ये रिएक्शंस

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर' ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज हुई है। बेशक आपके मन में यह सवाल आ रहा होगा कि यह फिल्म तो पहले से ही ओटीटी पर मौजूद है, तो इसे दोबारा क्यों रिलीज किया गया है? बता दें कि फिल्म को पहले 30 जनवरी को नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया था, लेकिन अब 22 मई को इस फिल्म का एक और वर्जन ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो हॉटस्टार और नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया गया है। मेकर्स ने इसे 'धुरंधर रॉ और अनदेखा' नाम दिया है। इस अनकट वर्जन को लेकर काफी बज था। अब जब यह रिलीज हो चुका है, तो इसे लेकर अलग-अलग तरह के रिएक्शंस मिल रहे हैं। क्या वाकई इस वर्जन में कुछ रॉ और अनदेखा है या क्या फिर बस नाम ही अलग है और बाकी सब कुछ सेम, चलिए इस सवाल का जवाब जान लेते हैं। सोशल मीडिया पर इस नए वर्जन को देखने के बाद पब्लिक क्या रिएक्शन दे रही है, चलिए आपको बताते हैं।
'धुरंधर रॉ और अनदेखा' वर्जन पर पब्लिक दे रही है ये रिएक्शंस
#Dhurandhar Part 1 - RAW & UNCENSORED
— Parth Chaturvedi (@_mrchaturvedi) May 21, 2026
is now streaming on Netflix India - 205 minutes runtime..no extra scenes but dialogues are unmuted now pic.twitter.com/TazAa7rUOS
आदित्य धर की 'धुरंधर रॉ और अनदेखा' वर्जन को लेकर काफी बज था। इसे 22 मई को ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स और जियो हॉटस्टार पर रिलीज किया गया है। हालांकि, यूजर्स का कहना है कि धुरंधर का जो वर्जन अब रिलीज किया गया है और जो वर्जन पहले से नेटफ्लिक्स पर मौजूद है, दोनों में कोई अंतर नहीं है। दोनों ही फिल्मों का रन टाइम 3 घंटे 25 मिनट है। फैंस का कहना है कि इसमें कोई नए सीन्स नहीं है, बस गालियों को अनसेंसर्ड किया गया है। ऐसे में ऑडियंस के हाथ निराशा लगी है।
फैंस हो रहे हैं निराश
Same movie
— 👑 (@iwinthanikal) May 21, 2026
Same day
Same duration
Same name
In two different streaming platforms can’t understand what was the deal between Hotstar and Netflix for dhurandhar part 1 raw & undekha pic.twitter.com/HjRXYs2dnZ
धुरंधर के दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम होने को लेकर फैंस काफी निराश है। सोशल मीडिया पर यूजर्स अपनी निराशा जाहिर कर रहे हैं और कह रहे हैं कि दोनों वर्जन में जब सब कुछ एक जैसा ही है, तो फिर इसे दो अलग-अलग प्लेटफॉर्म पर स्ट्रीम करने का क्या मतलब है।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं ये रिएक्शंस
'धुरंधर पार्ट 1 रॉ और अनदेखा' देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोग काफी रिएक्शंस दे रहे हैं। फैंस का कहना है कि सिर्फ डायलॉग्स को अनम्यूट करते एक नया वर्जन रिलीज करने का कोई मतलब नहीं है। अगर मेकर्स की ऐसा करना था, तो उन्हें इसमें कुछ सीन्स जोड़ने चाहिए थे। ये फैंस के इमोशंस के साथ खिलवाड़ है।
यह भी पढ़ें- सारा अर्जुन कैसे बनीं 'धुरंधर' की यालिना? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को इस वजह से किया गया था कास्ट
'धुरंधर 2' कब होगी ओटीटी पर रिलीज?
आदित्य धर की 'धुरंधर-द रिवेंज' को बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड लगभग 1800 करोड़ का कलेक्शन किया था। ऐसे में इसकी ओटीटी रिलीज का फैंस को बेसब्री से इंतजार है। यह फिल्म जियो हॉटस्टार पर 5 जून से स्ट्रीम होगी।
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' दोनों ने ही बॉक्स ऑफिस पर काफी अच्छा परफॉर्म किया। 'धुरंधर' जहां ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है, वहीं 'धुरंधर 2' के ओटीटी पर आने का फैंस को इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ranveer Singh
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।