Dhurandhar 2 Worldwide Collection: चौथे मंडे 'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर बरकरार रखी अपनी बादशाहत , जानें अब तक कर चुकी है कितनी कमाई?

रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर: द रिवेंज' लगभग पिछले 1 महीने से बॉक्स ऑफिस पर धुआंधार कमाई कर रही है। फिल्म 19 मार्च को रिलीज हुई थी और 18 मार्च को इसके पेड प्रिव्यूज थे और पेड प्रिव्यूज से ही फिल्म ने खुद को बॉक्स ऑफिस का धुरंधर साबित कर दिया था। फिल्म ने न केवल पेड प्रिव्यूज शोज और ओपनिंग डे पर तगड़ी कमाई की, बल्कि ओपनिंग वीकेंड पर भी कई बड़े रिकॉर्ड्स अपने नाम किए। रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' पहले मंडे टेस्ट में भी शानदार तरीके से पास हुई थी। कल यानी रिलीज के चौथे मंडे को फिल्म ने कितनी कमाई की और आदित्य धर की ये फिल्म अब तक कितना कलेक्शन कर चुकी है, चलिए आपको बताते हैं।
रणवीर सिंह की 'धुरंधर 2' ने चौथे मंडे की इतनी कमाई
View this post on Instagram
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' की कमाई चौथे मंडे को सिंगल डिजिट में कमाई की है। फिल्म ने कल 5.20 करोड़ रुपये की कमाई की है। ऐसे में बेशक फिल्म की कमाई में गिरावट देखने को मिली हो, लेकिन 26वें दिन के हिसाब से ये कलेक्शन अच्छा ही माना जाएगा। ऐसे में कह सकते हैं कि 'धुरंधर 2' का तूफान थमने का नाम ही नहीं ले रहा है।
'धुरंधर 2' का कुल बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
View this post on Instagram
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर अपनी बादशाहत कायम रखी है। फिल्म ने दुनियाभर में 1,717.87 करोड़ कलेक्शन कर लिया है। बात अगर घरेलू ऑफिस के कलेक्शन की करें, तो इस फिल्म ने अब तक नेट 1,083.67 करोड़ और ग्रॉस 1297.48 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है। फिल्म ने पेड प्रिव्यू पर 43 करोड़ से खाता खोला था और ओपनिंग डे पर 102.55 करोड़ की कमाई की थी। फिल्म ने घरेलू ऑफिस पर 5 दिनों में टोटल कलेक्शन 519.12 करोड़ का कलेक्शन कर लिया था। बात अगर वीकवाइज कलेक्शन की करें, तो फिल्म ने पहले हफ्ते में 674.17 करोड़, दूसरे हफ्ते में 263.65 करोड़ और तीसरे हफ्ते में 110.60 करोड़ कमा लिए थे।
यह भी पढ़ें- 1000 करोड़ कमा चुकी 'धुरंधर 2' का है एक UNCENSORED वर्जन! 6 मिनट एक्स्ट्रा रनटाइम में क्या है खास?
रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2' हर दिन नए रिकॉर्ड्स बना रही है और फैंस को खूब पसंद आ रही है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।
Image Courtesy: Instagram/Ranveer Singh
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।