Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:18 AM IST

सारा अर्जुन कैसे बनीं 'धुरंधर' की यालिना? रणवीर सिंह से 20 साल छोटी एक्ट्रेस को इस वजह से किया गया था कास्ट

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' में यालिना जमाली का किरदार निभाकर एक्ट्रेस सारा अर्जुन खूब तारीफें बटोर रही हैं। फिल्म का जब फर्स्ट पार्ट रिलीज हुआ था, तब रणवीर सिंह के अपोजिट 20 साल छोटी सारा अर्जुन को देखकर फैंस हैरान रह गए थे। अब कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने बताया है कि क्यों इस रोल के लिए सारा को चुना गया?
Updated:- 2026-03-30, 15:44 IST
 How Sara Arjun got role in dhurandhar 2

आदित्य धर की फिल्म 'धुरंधर 2' इन दिनों चर्चा में है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ कमाई कर रही है। फिल्म ने 11 दिनों में दुनियाभर में लगभग 1352.42 करोड़ से ज्यादा की कमाई कर ली है और भारत में 846.87 करोड़ (नेट) की कमाई कर चुकी है। इसका पहला पार्ट दिसंबर 2025 में रिलीज हुआ था और उसी के आखिर में दूसरे पार्ट का ऐलान कर दिया गया था। ऐसे में तभी से फिल्म के दूसरे पार्ट को लेकर बज बना हुआ था और जब 'धुरंधर:द रिवेंज' परदे पर उतरी, तो फैंस ने इसे उम्मीद से भी ज्यादा पसंद किया। 'धुरंधर' के पहले पार्ट में रणवीर सिंह संग 20 साल छोटी सारा अर्जुन की कास्टिंग पर काफी बवाल हुआ था। 20 साल छोटी एक्ट्रेस संग रोमांस करने को लेकर रणवीर को ट्रोल भी किया गया था। हालांकि, फिल्म रिलीज होने के बाद इन दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीत लिया था। बाद में सभी को 'धुरंधर' और 'धुरंधर 2' में सारा अर्जुन की कास्टिंग बहुत पसंद आई। बता दें कि कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक्ट्रेस की कास्टिंग की थी। अब उन्होंने खुद एक इंटरव्यू में सारा की कास्टिंग की वजह बताई है और उनके ऑडिशन से जुड़ी एक खास जानकारी भी शेयर की थी। चलिए आपको बताते हैं डिटेल्स।

सारा अर्जुन ऐसे बनीं 'धुरंधर' में यालिना जमाली

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)

फेमस कास्टिंग डायरेक्टर मुकेश छाबड़ा ने एक इंटरव्यू के दौरान सारा अर्जुन की कास्टिंग के पीछे की कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस ने यालिना जमाली के किरदार के लिए ऑडिशन दिया था। इसके अलावा भी हजारों लड़कियों के लिए इस फिल्म के लिए ऑडिशन दिया था, लेकिन इसे लेकर लंबा डिस्कशन हो चुका था कि फिल्म में किसी फ्रेश फेस को लेना चाहिए। दरअसल, मेकर्स इस बात को लेकर एकदम क्लियर थे कि किसी ऐसी लड़की को ही इस फिल्म में लेना हो, जिसका कोई बैकग्राउंड न ले, ताकि ऐसा लगे कि हमजा उसकी दुनिया में जा रहा है।

सारा अर्जुन का ऑडिशन देखकर ये बोले थे आदित्य धर

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Sara Arjun (@saraarjunn)

मुकेश छाबड़ा ने सारा के ऑडिशन की क्लिप जब आदित्य धर को भेजी, तो उन्होंने पूछा कि ये कौन है? इसके बाद उन्होंने बताया कि एक नई लड़की है, जो बचपन में कुछ फिल्में और ऐड कर चुकी है। उन्होंने ये भी बताया कि सारा और रणवीर की उम्र के अंतर को लेकर भी बात हुई थी और उनके दिमाग में ये सवाल भी था कि कहीं सारा ज्यादा छोटी तो नहीं लगेंगी, लेकिन फिर लगा कि कहानी के हिसाब से यही ठीक है।

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर' में 20 साल बड़े रणवीर सिंह संग रोमांस करने पर सारा अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोलीं-मुझे कहानी पता...

सारा ने ऑडिशन में किया था ये सीन

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

मुकेश छाबड़ा ने ये भी बताया कि यालिना के रोल के लिए एक फ्रेश फेस की तलाश थी। हालांकि, पहले कई पॉपुलर एक्ट्रेसेस का नाम दिमाग भी था। उन्होंने इंटरव्यू में उस सीन का भी जिक्र किया, जो सारा से ऑडिशन में करवाया गया था। उन्होंने कहा, "धुरंधर 2 में एक सीन आता है, जहां यालीना, हमजा से पूछती है कि क्या तुम हिंदुस्तानी एजेंट हो? यही उनकी ऑडिशन स्क्रिप्ट थी।" मुकेश छाबड़ा ने ये भी कहा कि सारा का ऑडिशन कमाल का था और वो कुछ दिनों में उनका ऑडिशन वीडियो भी रिलीज करेंगे ताकि लोग भी ये समझ जाएं कि उन्हें ही इस फिल्म में क्यों लिया गया?

यह भी पढ़ें- 'धुरंधर 2' में रणवीर सिंह की पत्नी बनीं यालीना रियल लाइफ में हैं कौन, क्या वाकई किसी भारतीय जासूस से किया था प्यार?

 

'धुरंधर' में रणवीर और सारा की केमिस्ट्री काफी चर्चा में रही थी। अब फैंस को 'धुरंधर 2' का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।