Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:09 AM IST

Bigg Boss में हार कर भी जीत गए थे ये रनर अप्स, हुए थे विनर्स से ज्यादा पॉपुलर

Bigg Boss के कुछ ऐसे रनर अप्स भी रहे हैं, जिन्हें जनता ने विनर्स से ज्यादा प्यार दिया। इनमें से कुछ की हार ने तो ऑडियन्स के साथ सलमान खान को भी चौंका दिया था।
Updated:- 2023-10-25, 15:01 IST
bigg boss popular runner ups

शाहरुख खान की फिल्म 'बाजीगर' का एक डायलॉग है..'हार कर जीतने वाले को ही बाजीगर कहते हैं।' ये डायलॉग कई बार असल जिंदगी में भी बिल्कुल सटीक बैठता हुआ तो कभी-कभी कुछ फिल्मी सा लगता है। वैसे कई बार ऐसा होता है कि आप हार कर भी जीत जाते हैं और कभी-कभी सब कुछ जीतकर भी हार जाते हैं। बात अगर बिग बॉस के घर की करें तो बिग बॉस के घर में भी कई ऐसे सेलेब्स रहे हैं, जिन्हें जीत तो नहीं मिली लेकिन हारकर भी वे जीतने वाले कंटेस्टेंट्स से ज्यादा पॉपुलर हुए।

ये कुछ ऐसे सदस्य थे, जिनकी जीत ऑडियन्स लगभग तय मान रही थी और इनमें से कुछ की हार ने तो ऑडियन्स के साथ सलमान खान को भी चौंका दिया था। चलिए आपको बताते हैं कि Bigg Boss के ऐसे कौन से रनर अप्स थे, जो विनर्स से भी ज्यादा पॉपुलर हुए और हारकर भी मानो जीत गए।

प्रियंका चहर चौधरी

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Priyanka Chahar Choudhary (@priyankachaharchoudhary)

बिग बॉस सीजन 16 में नजर आईं प्रियंका चहर चौधरी को जनता सीजन का विनर मान चुकी थी। प्रियंका पूरे सीजन अपने बिंदास रवैये और बुलंद आवाज के लिए चर्चा में रहीं। उन्होंने न केवल घर के हर मुद्दे पर बेबाकी से अपनी राय रखी, बल्कि सलमान खान के सामने भी अपनी बात रखने से पीछे नहीं हटी। जब प्रियंका टॉप 3 से बाहर हुईं, उस वक्त सलमान खान भी हैरान रह गए थे और उन्होंने स्टेज पर प्रियंका की तारीफ में बहुत कुछ कहा था।

राहुल वैद्य

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Disha Parmar Vaidya (@dishaparmar)

रुबीना दिलैक बिग बॉस सीजन 14 की विनर बनी थीं और राहुल वैद्य इस सीजन के रनर अप रहे थे। हालांकि, रुबीना के विनर बनने के बाद, सोशल मीडिया पर राहुल के फैंस ने सीधा चैनल पर निशाना साधा था। काफी हद तक ऑडियन्स को ऐसा लगा था कि चैनल का फेस होने की वजह से रुबीना को ट्रॉफी मिली है वरना राहुल जीत के असली हकदार थे।

हिना खान

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Hina Khan (@realhinakhan)

टेलीविजन की पॉपुलर बहु हिना खान भी बिग बॉस की पॉपुलर कंटेस्टेंट्स में से एक रही हैं। हालांकि, बिग बॉस 11 में हिना खान विनर नहीं बन पाई थीं और ट्रॉफी शिल्पा शिंदे के हाथ लगी थी लेकिन फैंस को यह फैसला बिल्कुल पसंद नहीं आया था। 

यह भी पढ़ें- बिग बॉस के घर में इन कंटेस्टेंट्स के बीच लड़ाई ने बटोरी थीं सुर्खियां

आसिम रियाज

 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by ASIM RIAZ 👑 (@asimriaz77.official)

बिग बॉस 13  में सिध्दार्थ शुक्ला ने ट्रॉफी अपने नाम की थी। हालांकि, इस बात में कोई शक नहीं है कि सिध्दार्थ ट्रॉफी के हकदार थे और उन्होंने पूरे सीजन में अपना दम दिखाया था। लेकिन जनता के एक बड़े हिस्से को उस वक्त आसिम का हारना रास नहीं आया था।

यह भी पढ़ें- हिना खान से लेकर श्वेता तिवारी तक, अंकिता लोखंडे से पहले टीवी की ये बहुएं बिग बॉस में दिखा चुकी हैं अपना दम

 

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।