herzindagi
bigg boss ott season  live updates

Bigg Boss OTT 3 Grand Premiere: बिग बॉस ओटीटी 3 का धमाकेदार आगाज, अनिल कपूर ने स्वैग से किया कंटेस्टेंट्स का स्वागत

बिग बॉस ओट के तीसरे सीजन का आगाज आज यानी की 21 जून को हो चुका है। शो में इस बार सभी फील्ड के सिलेबस का कंबीनेशन देखने को मिलेगा।
Editorial
Updated:- 2024-06-22, 01:00 IST

Bigg Boss OTT 3: मोस्ट कंट्रोवर्शियल रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 3 का धमाकेदार आगाज हो चुका है। नए सीजन की बागडोर अनिल कपूर के हाथ में है। अनिल कपूर की धमाकेदार डांस के साथ शो की शुरुआत हुई। इस दौरान अनिल कपूर का बेहद खास अंदाज देखने को मिला। 

इसके बाद बिग बॉस ने अनिल कपूर का कंफेशन रूम में स्वागत किया।अनिल कपूर ने बिग बॉस से पूछा कि क्या इस बारे घर के अंदर फोन अलाउड है, इस पर बिग बॉस जवाब देते हुए कहते हैं की इस घर की नींव पहले ही जैसी  है। लेकिन कुछ बदलाव हुए हैं। पहली बार घर के अंदर फोन लाने की परमिशन जरूर है लेकिन इसमें भी एक ट्विस्ट है।

15वें प्रतियोगी के रूप में रैपर नाजी ने एंट्री ली। बेहद खास अंदाज में वह रैप करते नजर आए। बता दें की रैपर नाजी का असली नाम नावेद शेख है लेकिन लोग प्यार से उन्हें नाजी बुलाते हैं।

अरमान मलिक के साथ उनकी बीवियों की हुई एंट्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

अरमान मलिक भी अपनी दोनों पत्नी के साथ बिग बॉस में एंट्री ले चुके हैं। तीनों ने अपने रिश्ते पर खुलकर बात की। इसके साथ ही बॉक्सर नीरज गोयत 14वें कंटेस्टेंट के तौर पर बिग के घर में आ चुके हैं। उन्हें बड़े ही अनोखे अंदाज में कहा की ये बॉक्सिंग मुक्कों की नहीं बल्कि बातों की होगी।

सना सुलताना, साई केतन और मुनीषा ने ली एंट्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

अभिनेता साई केतन राव ने भी घर में एंट्री ले ली है। उन्होंने काफी स्टाइलिश अंदाज में एंट्री ली और कमार की परफॉर्मेंस भी दी।  इसके साथ ही बिग बॉस के घर में टैरो कार्ड रीडर मुनीषा खटवानी ने भी एंट्री ली।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

यह विडियो भी देखें

बता दें की मुनीषा ने सोनम कपूर का भी टैरो कार्ड पढ़ा है। इसकी के साथ 10वें कंटेस्टेंट के तौर पर सना सुलताना ने भी एंट्री ली। बता दें की सना अंदर जनता की एजेंट बनकर जा रही हैं।

दीपक चौरसिया ने विशाल और लव से किए तीखे सवाल

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

'बिग बॉस ओटीटी 3' के पांचवें प्रतियोगी विशाल पांडे हैं। विशाल एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर हैं। वहीं, छठे प्रतिभागी के रूप में लव कटारिया ने एंट्री ली है। बता दें कि लव कटारिया एल्विश यादव के जिगरी हैं।लव कटारिया ने एल्विश यादव को पिछले सीजन में फुल सपोर्ट किया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

इसी के साथ शो में दीपक चौरसिया की एंट्री होती है,आते के साथ ही उन्होंने लव और विशाल से कुछ तीखे सवाल किए। बता दें की दीपक चौरसिया प्रतियोगी की हैसियत से शो में नजर आ रहे हैं।

शिवानी कुमारी और सना मकबूल की एंट्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

देसी छोरी के नाम से मशहूर शिवानी कुमारी ने भी एंट्री ले ली है। शिवानी जैसे ही मंच पर आती हैं अनिल कपूर को देखते ही इमोशनल हो जाती हैं। उन्होंने मंच पर अनिक कपूर की फिल्म का डायलॉग बोल कर भी दिखाया। यह भी बताया की वह कानपुर से हैं और घर में डट कर मकुबला करने को तैयार हैं।

शिवानी बताती हैं की उन्हें ज्यादा इंग्लिश बोलने वाले लोग पसंद नहीं है,इतने में चौथे कंटेस्टेंट के रूप में सना मकबूल की एंट्री होती है। इंग्लिश को लेकर दोनों के बीच तीखी नोकझोक देखने को मिली,वहीं सना शिवानी को सना इंग्लिश सिकाते दिखीं। इसके साथ ही दोनों घर के अंदर एंट्री लेती हैं।

रणवीर शौरी ने ली एंट्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

 

वड़ा पाव गर्ल के बाद दूसरे प्रतियोगी को तौर पर रणवीर शौरी की एंट्री हई है। उन्होंने बताया की उन्हें कई बार शो में आने के लिए ऑफर मिला था और आखिरकार इस बार वह इस शो का हिस्सा बन ही गए। उन्होंने बताया कि कैसे वह को कंटेस्टेंट्स के साथ डील करेंगे। आपको बता दें कि रणवीर को जिस्म, लक्ष्य ,खोसला का घोसला,ट्रैफिक सिग्नल, मिथ्या,भेजा फ्राई जैसी फिल्मों के लिए जाना जाता है। हाल ही में वह सलमान खान की फिल्म टाइगर 3 में नजर आए थे।

शो में हुई पहले कंटेस्टेंट्स की एंट्री

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioCinema (@officialjiocinema)

 

यह भी पढ़ें-अलका याग्निक को 58 की उम्र में हुई यह दुर्लभ बीमारी, सिंगर ने पोस्ट शेयर कर बयां किया दर्द

शो में पहले कंटेस्टेंट्स के तौर पर वड़ा पाव गर्ल की एंट्री हो चुकी है, अनिल कपूर ने उनका वेलकम किया और उनकी खूबसूरती के कसीदे भी पढ़ें, वहीं उन्हें अपनी को स्टार माधुरी दीक्षित की भी याद आई। चिंद्रिका दीक्षित ने अनिल कपूर को वड़ा पाव भी खिलाया। वड़ा पाव गर्ल ने बताया कि कैसे वह इतनी वायरल हुईं और किस तरह से उन्होंने अपनी जर्नी की शुरुआत की।

यह भी पढ़ें-नुसरत फतेह अली खान का नया एल्बम 'लॉस्ट' जल्द होने वाला है लॉन्च

अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

 Image Credit: Social Media

 

 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।