Bigg Boss OTT 2: महेश भट्ट की बेटी पूजा भट्ट के बारे में दिलचस्प बातें जानें

Bigg Boss OTT Pooja Bhatt: महेश भट्ट की बेटियों की जब भी बात होती है, सभी आलिया भट्ट को याद करते हैं। हालांकि बता दें कि महेश भट्ट की बड़ी बेटी भी है, जिसका नाम पूजा भट्ट है। इन दिनों पूजा भट्ट बिग बॉस ओटीटी के घर में मौजूद होने की वजह से चर्चा में है। ऐसे में आइए इस आर्टिकल में हम आपको उनके बारे में बताते हैं।
View this post on Instagram
2003 में की थी शादी
साल 2003 में उन्होंने मनीष मकजीहा से शादी कर ली थी। दोनों ने शादी से पहले एक दूसरे को लंबे समय तक डेट किया था। हालांकि, शादी के कुछ सालों के बाद पर्सनल रीजन की वजह से दोनों ने अलग होने का फैसला लिया। , 2014 में दोनों का तलाक हो गया था।
इसे भी पढ़ेंः आलिया भट्ट ने खरीदा 37 करोड़ का घर, जानें अभिनेत्री का नेट वर्थ
बेबाकी से करती हैं बात
View this post on Instagram
पूजा भट्ट के जब-जब जिक्र होता है, तब-तब यह जरूर कहा जाता है कि वो अपनी बात हमेशा बेबाकी से रखती हैं। उन्होंने कभी भी परिस्थिति के हिसाब से अपने जवाबों में बदलाव ना करते हुए हमेशा वो कहा जो वो कहना चाहती हैं।
इस फिल्म से किया था डेब्यू
View this post on Instagram
1989 में पूजा भट्ट ने अपने पिता महेश भट्ट की फिल्म डैडी से महज 17 साल की उम्र में डेब्यू किया था। इस फिल्म के लिए पूजा को सर्वश्रेष्ठ महिला डेब्यू फिल्मफेयर अवार्ड से भी नवाजा गया था। पूजा भट्ट ऑस्कर जीत चुकी हॉलीवुड क्लासिक इट हैपेन्ड वन नाइट फिल्म के रीमेक 'दिल है की मानता नहीं' में भी नजर आईं थीं।
इसे भी पढ़ेंः किरण भट्ट से क्यों अलग हो गए थे महेश? जानिए पूजा भट्ट की मां से जुड़ी कहानी
क्या पूजा भट्ट ने की थी महेश भट्ट को किस?
पूजा भट्ट ने अपने पिता को सालों पहले फोटोशूट के लिए किस की थी। उनकी यह फोटो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैली थी और इस वजह से पूजा भट्ट विवादों से भी घिर गई थी।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit: Instagram
- पूजा भट्ट और महेश भट्ट क्या रिश्ता है?
- पूजा भट्ट महेश भट्ट और किरण भट्ट की बेटी हैं। शादी के कुछ सालों बाद महेश भट्ट और किरण भट्ट का तलाक हो गया था।
- पूजा भट्ट किसकी पत्नी है?
- पूजा भट्ट के पति का नाम मनीष मखीजा था। अब दोनों का तलाक हो चुका है।
- पूजा भट्ट का आलिया भट्ट से क्या संबंध है?
- पूजा भट्ट और आलिया भट्ट स्टेप सिस्टर्स हैं।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।