Sat Sep 12, 2026 | Updated 04:21 AM IST

जानें कितने अमीर हैं Big Boss OTT 2 के कंटेस्टेंट

बिग बॉस टीवी जगत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो है और इस घर में हर साल कई सेलिब्रिटीज आते हैं। यहां रहने के इन्हें पैसे भी दिए जाते हैं।
Updated:- 2023-07-26, 17:26 IST
bigg boss ott  contestants

सलमान खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बिग बॉस टीवी शो भारत में सबसे ज्यादा देखा जाता है। वहीं Bigg Boss OTT 2 आजकल दर्शकों की पसंद बना हुआ है। बता दें कि शो में आए दिन फैंस और अंदर रहने वाले सेलिब्रिटीज को कोई न कोई नया झटका मिलता ही रहता है ताकि शो में दर्शकों की दिलचस्पी बनी रहे, लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस घर में रहने वाले सेलिब्रिटीज आखिर कुल कितनी सम्पत्ति के मालिक हैं?

यहां रहने वाला हर सेलिब्रिटी बाहरी दुनिया में काफी मशहूर है और इसी के हिसाब से भी इन्हें यहां रहने के पैसे भी दिए जाते हैं। तो आइये जानते हैं कि आखिर कितने अमीर हैं Bigg Boss OTT 2 के ये सेलिब्रिटीज।

इल्विश यादव 

elvish yadav

इल्विश यादव एक यूट्यूबर हैं और अपनी वीडियोज के लिए जाने जाते हैं। इनका अपना कपड़ों का कारोबार भी है। वहीं इनकी नेट वर्थ कम से कम 2 से 3 करोड़ रुपये है।

आशिका भाटिया 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 💕A A S H I K A B H A T I A 💕 (@_aashikabhatia_)

आशिका भाटिया अपनी रील्स और क्यूटनेस के कारण फैंस को काफी पसंद आती हैं। वहीं इनकी नेट वर्थ कम से कम 10 से 15 करोड़ रुपये के बीच हो सकती है।

पूजा भट्ट 

90 के दशक की एक्ट्रेस पूजा भट्ट शो में अपने बेबाकी के लिए काफी पसंद की जा रही हैं। बता दें कि यह आलिया भट्ट की बहन और महेश भट्ट की बेटी की नेट वर्थ कम से कम 50 करोड़ रुपये हो सकती है।

जिया शंकर 

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Jiya Shankar (@jiyaashankarofficial)

मराठी मूवी में काम कर चुकी और टीवी सीरियल्स में अपनी अलग पहचान बना चुकी जिया शंकर की नेट वर्थ कुल 3 करोड़ रुपये है। वहीं फैंस इनकी क्यूट स्माइल को देखना काफी पसंद करते हैं।

 इसे भी पढ़ें : साइरस ब्रोचा के बाद आखिर पूजा भट्ट ने भी बीच में ही क्यों छोड़ दिया Bigg Boss OTT 2, जानें

मनीषा रानी 

मनीषा रानी को शो में काफी पसंद किया जा रहा है। वहीं यह अपनी फनी वीडियोज के कारण सोशल मीडिया पर काफी मशहूर हैं। इनकी नेट वर्थ करीब 1 करोड़ रुपये हो सकती है।

जैद हदीद 

जैद हदीद सोशल मीडिया के जाने-माने स्टार हैं और इनकी नेट वर्थ कम से कम 10 से 15 करोड़ रुपये होगी। वहीं शो में ये कॉन्ट्रोवर्सी के जाने जाते हैं।

अविनाश सचदेव 

avinash sachdev

टीवी सीरियल छोटी बहु में अपनी अलग पहचान बना चुके यह एक्टर फैंस को काफी पसंद आ रहे हैं। इस सीरियल में एक्टर ने रुबीना दिलैक के साथ काम किया था। बता दें कि इनकी नेट वर्थ 18 से 20 करोड़ रुपये है।

अभिषेक मल्हान 

बता दें कि शो में अभिषेक की मनीषा के साथ बनी दोस्ती को फैंस काफी पसंद कर रहे हैं। बता दें कि यह एक मशहूर यूट्यूबर भी हैं और इनकी नेट वर्थ लगभग 2 करोड़ रुपये है।

 

 

अगर आपको Bigg Boss OTT 2 से जुड़ी ये दिलचस्प बातें पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।