Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:04 AM IST

साइरस ब्रोचा के बाद आखिर पूजा भट्ट ने भी बीच में ही क्यों छोड़ दिया Bigg Boss OTT 2, जानें

सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला शो Bigg Boss OTT 2 एक बार फिर कंट्रोवर्सी से घिरा हुआ नजर आ रहा है। वहीं कंटेस्टेंट आए दिन शो बीच में ही छोड़कर जा रहे हैं।
Updated:- 2023-07-24, 18:17 IST
bigg boss ott  pooja bhatt quits the show know the reason in hindi

टीवी जगत में सबसे ज्यादा देखा जाने वाला शो Bigg Boss फैंस को कोई न कोई सरप्राइज देने से कभी पीछे नहीं हटता है। वहीं अब इसकी झलक Bigg Boss OTT 2 में भी देखने को नजर आ रही है। बता दें कि जिस तरह दिन निकलते जा रहे हैं, बिग बॉस खुद हो या यहां मौजूद कंटेस्टंट्स फैंस को कोई न कोई झटका जरूर दे रहे हैं और दर्शकों का मनोरंजन कर रहे हैं। अभी खबर ये भी आ रही है कि एक कंटेस्टेंट ने बिग बॉस हाउस को छोड़ दिया है और शो को क्विट करके चला गया है। 

हम बात कर रहे हैं एक्ट्रेस पूजा भट्ट की। बता दें कि पूजा भट्ट ने बिग बॉस हाउस छोड़ दिया है, जिसके बाद दर्शक काफी चौंक गये हैं और सबके मन में एक ही सवाल आ रहा है कि आखिर क्यों पूजा भट्ट ने शो को बीच में ही क्यों छोड़ा और क्या है इसके पीछे छिपी पूरी वजह?

तो आइये जानते हैं कि पूजा भट्ट ने आखिरकार किस वजह से शो को छोड़ा और जानेंगे बिग बॉस ओ टी टी से जुड़ी और भी कई बातें।

पूजा भट्ट ने क्यों छोड़ दिया बिग बॉस हाउस?

 हाल ही में फलक नाज़ को शो से बाहर कर दिया गया है और उनका इस तरह बाहर होना फैंस के लिए काफी शॉकिंग भी रहा है। उन्हें अविनाश सचदेव, जिया शंकर, जद हदीद, एल्विश यादव और आशिका भाटिया के साथ नॉमिनेट किया गया था। हालांकि किसको एलिमीनैट किया जाएगा, यह कहना काफी मुश्किल था और जबकि दर्शक अभी भी फलक के निष्कासन से सहमत नहीं हो पा रहे हैं। इतनी ही देर में एक्ट्रेस पूजा भट्ट ने भी शो को छोड़ दिया है।

बता दें कि पूजा भट्ट का शो को बीच में छोड़कर जाने का कारण उनकी खराब होती मेडिकल कंडीशन है। वह काफी समय से बिग बॉस हाउस में बीमार चल रही थी, जिसके चलते अब उन्हें शो को बीच में ही छोड़कर जाना पड़ा।

cyrus bharocha

वहीं कुछ ही दिन पहले उनके दोस्त साइरस ब्रोचा ने भी शो को बीच में ही छोड़ दिया था। कहा यह भी जा रहा था कि साइरस के परिवार में कोई इमरजेंसी होने के कारण उन्हें शो को बीच में से ही छोड़कर जाना पड़ा था। बता दें कि पूजा और साइरस काफी अच्छे दोस्त भी हैं।

इसे भी पढ़ें : बिग बॉस ओटीटी में होने वाला है बड़ा धमाका, जानिए सबकुछ

Bigg Boss OTT 2 से जुड़ी दिलचस्प बातें

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by 💕A A S H I K A B H A T I A 💕 (@_aashikabhatia_)

 

हाल ही में शो में कई बदलाव भी किए गये हैं और कई नए सदस्यों को भी वाइल्ड कार्ड में शामिल किया गया है, जिनमें दिग्गज नाम इन्फ्लुएंसर और एक्ट्रेस आशिका भाटिया और मशहूर यूट्यूबर इल्विश यादव शामिल हैं। अब देखना ये होगा कि आने वाले दिनों में कंटेस्टंट्स और खुद बिग बॉस फैंस और दर्शकों को और कौन-सा नया झटका देते हैं।

 

अगर आपको  Bigg Boss OTT 2 से जुड़ी ये जानकारी पसंद आई हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।