Bigg Boss 20 WKV Promo: सलमान खान के तीखे सवाल से हिला बिग बॉस का घर, कंटेस्टेंट्स के बीच छिड़ी जंग

'बिग बॉस 20' के पहले वीकेंड के वार का प्रोमो सामने आते ही घर का तापमान पूरी तरह बदल दिया है। शो के होस्ट सलमान खान अपने बेबाक अंदाज में नजर आए और उन्होंने अरशिफा को एक टास्क दिया। जैसे-जैसे घर में खेल आगे बढ़ रहा है रिश्तों में खटास साफ तौर पर देखने को मिल रही है। सलमान के इन चुभते सवालों और आईना दिखाने वाले अंदाज के बाद घर के अंदर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है, जिससे साफ जाहिर है कि इस बार का वीकेंड का वार कई बड़े खुलासे और हंगामे लेकर आने वाला है। चलिए देखते हैं इस वीकेंड के वार में क्या होने वाला है खास।
सलमान ने अरशिफा को दिया टास्क और पूछा तीखा सवाल
वीकेंड के वार के प्रोमो में सलमान खान अरशिफा खान को एक टास्क हुए कहते हैं कि इस घर में कुछ बच्चे हैं, उन्हें एक्सपोज कीजिए। डायपर उठाइए और बताइए कि किसके पेट में बात नहीं पचती है।
इस पर अरशिफा लव का नाम लेती हैं और कहती हैं कि इनके पेट में बात नहीं पचती, चुगलियां करती रहती हैं। इसके बाद काजी तौकीर को झुनझुना देते हुए कहती हैं कि यह बहुत ईजी टास्क है, कोई भी मैन्युपुलेट कर सकता है। इसके बाद अरशिफा कनिका को सिल्वर स्पून देती हैं और कहती हैं कि यह चाहती हैं कि इन्हें हर कोई पैंपर करता रहे और उनकी तारीफ करे।
इसके बाद सलमान पूछते हैं कि किसकी आवाज से इरिटेशन हो रही है? इस पर वह आम्रपाली का नाम लेती हैं और कहती हैं कि वह कभी-कभी बहुत लाउड हो जाती हैं। इस पर आम्रपाली का जवाब आता है कि कुछ लोगों को इसी भाषा में समझ आता है।
सलमान खान ने यह टास्क उन्हें इसलिए दिया क्योंकि घरवालों ने उन्हें बच्ची कहा था, जिस पर अरशिफा ने काफी बवाल किया था।
दूसरा टास्क: कौन 'बिग बॉस' और कौन 'बिग लॉस'
अरशिफा के बाद सलमान खान ने कंटेस्टेंट्स को दूसरा टास्क दिया और कहा, चलिए देखते हैं कि इस घर में कौन 'बिग बॉस' है और कौन 'बिग लॉस'।
जब सलमान घरवालों से पूछते हैं कि कौन 'बिग लॉस' और कौन 'बिग बॉस' है, तो आसिफ खान अमन को 'बिग लॉस' बताते हैं। आगे कहते हैं कि यह जब बात करते हैं, तो लगता है कि ये अपने साथ 50 किलो मक्खन साथ लेकर घूमते हैं। इस पर अमन पलटवार करते हुए कहते हैं कि किसी की काइंडनेस को मक्खनबाजी कहना क्या होता है, सर? इस पर जवाब आता है कि प्यार से बात करने और खुशामद करने में फर्क होता है।
इसके बाद हर्ष भी अमन को 'लॉस' बताते हुए कहते हैं कि इनके ओपिनियन बहुत डाइसी होते हैं, ये कभी इधर तो कभी उधर रहते हैं।
दूसरे टास्क में आम्रपाली उदिति सिंह से कहती हैं कि इस घर में 16 अलग-अलग लोग हैं और सबकी अलग-अलग पर्सनैलिटी है। सबके साथ घुलने-मिलने का इनिशिएटिव आपको लेना पड़ेगा, हर बार कोई आपको पैंपर करने नहीं आएगा। इस पर सलमान खान कहते हैं, करेक्ट बोलीं।
Young DSA ने कनिका को 'बिग लॉस' बोला और कहा कि इनको कुछ भी बोलो तो इनको लगता है कि इन्हें टारगेट किया जा रहा है और सब इन्हें ही बोल रहे हैं।
इसके बाद माही विज ने लव गिल को 'बिग लॉस' कहा और बोलीं कि वह शुरुआती दो दिन बहुत एनर्जेटिक थीं, लेकिन उसके बाद बहुत डाउन हो गईं। इस पर लव गिल जवाब देती हैं कि हम आकर कोई बात करते हैं, तो उनको पसंद नहीं आता। 'आई एम नॉट योर फ्रेंड', मेरी तो आपसे बात ही नहीं होती, ये मौका ही नहीं देते बात करने का। इस पर सलमान बोलते हैं कि यह तो मैंने भी नोटिस किया है।
बिग बॉस वीकेंड का वार आज और कल जियोहॉस्टर पर रात 9 बजे और कलर्स पर रात 10 बजे आएगा।
इसे भी पढ़ें-'ये बिग बॉस वाली गेम मत खेलो...', Bigg Boss 20 में हाई वोल्टेज ड्रामा; अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच बहस
इसे भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कैप्टन बनते ही यंग ने दिखाया कनिका मान पर रौब, घर में हुआ बड़ा घमासान
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।