Bigg Boss 20: कैप्टन बनते ही यंग ने दिखाया कनिका मान पर रौब, घर में हुआ बड़ा घमासान

'बिग बॉस 20' का आज का एपिसोड जहां हंगामों के साथ इमोशंस से भरपूर रहा, वहीं आने वाले एपिसोड के प्रोमो में हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। डीएसए यंग घर के पहले कप्तान बन गए हैं और कैप्टेंसी मिलते ही उन्होंने कनिका मान को तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। लेटेस्ट प्रोमो में कनिका और यंग के बीच तीखी बहस देखने को मिली है, जिसने पूरे घर का पारा चढ़ा दिया है। चलिए आपको बताते हैं कि किस बात पर लेकर घर में नया बवाल शुरू हुआ है और आज के एपिसोड में क्या कुछ खास हुआ है?
कैप्टन बनते ही यंग ने दिखाए कनिका को तेवर
बिग बॉस 20 के लेटेस्ट प्रोमो में कनिका मान और यंग डीएसए के बीच जोरदार लड़ाई देखने को मिली है। यंग कहते हैं कि कनिका को वह आवाज दे रहे थे, लेकिन वह उन्हें इग्रोर करके मेल वॉशरूम में चली गईं। इसके बाद कनिका बाहर आकर कहती हैं कि उन्हें सुनाई नहीं दिया। धीरे-धीरे दोनों के बीच जुबानी जंग बढ़ जाती है। जहां यंग कहते हैं कि वह कप्तान हैं और सभी को उनकी बात माननी पड़ेगी, वहीं कनिका जवाब में कहती हैं कि यंग कप्तान हैं बादशाह नहीं, ऐसे में वो उनकी जी हुजूरी नहीं करने वालीं। प्रोमो से साफ है कि कल का एपिसोड काफी धमाकेदार होने वाला है।
Promo: Kanika Mann vs Yung DSA 🔥🔥🔥 pic.twitter.com/xe04XbgUqd
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 10, 2026
'बिग बॉस' ने घरवालों को दिखाया 20 साल का सफर
'बिग बॉस 20' में आज बिग बॉस ने घरवालों को 20 साल का सफर दिखाया और कहा कि यह शो 20 साल से लोगों से जुड़ा है और अब एक इमोशन बन चुका है। इसके बाद बिग बॉस के घरवालों को सारे सीजन की झलकियां दिखाई जाती हैं। इसे देखकर घरवाले काफी इमोशनल हो जाते हैं। खासकर, शहनाज गिल और सिद्धार्थ शुक्ला के मोमेंट्स घरवालों की आंखों में आंसू ले आते हैं। बिग बॉस कहते हैं कि यह सिर्फ शो नहीं, बल्कि बिग बॉस का घर है। आज के एपिसोड का यह हिस्सा काफी इमोशनल था।
20 years of Bigg Boss, and still the same magic! ❤️🔥
— BBTak (@BiggBoss_Tak) September 10, 2026
From iconic fights to unforgettable friendships, emotional moments to legendary contestants — the journey has given us countless memories. 🥹
And today, all the #BiggBoss20 contestants got to relive some of the most iconic… pic.twitter.com/ShWwLSnQwb
कनिका से छीनी लाइफलाइन
यंग डीएसए ने कहा था कि अगर वह कप्तान बनते हैं तो वह कनिका मान की एक लाइफलाइन छीन लेंगे। ऐसे में अब जब वह फाइनली कैप्टन बन चुके हैं, तो वह ऐसा ही करते हैं। जब 'बिग बॉस' घरवालों को रूम नंबर 20 में बुलाते हैं। वहां कंटेस्टेंट्स की फोटो लगी होती है। इसके बाद वह यंग से कहते हैं कि अगर वह कनिका की एक लाइफलाइन लेना चाहते हैं, तो आकर उनकी फोटो को पलट दें। यंग ऐसा ही करते हैं और कनिका की एक लाइफलाइन छीन लेते हैं और उन पर एलिमिनेशन की तलवार लटकने लगती है।
यह भी पढ़ें- 'ये बिग बॉस वाली गेम मत खेलो...', Bigg Boss 20 में हाई वोल्टेज ड्रामा; अरिश्फा खान और कनिका मान के बीच बहस
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में किचन ड्यूटीज को लेकर मैरी कॉम से भिड़ीं रीति तिवारी, बोलीं- नहीं सुनूंगी आपकी बकवास
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।