Redheemaa Gupta कौन हैं? बिग बॉस 20 में जिनकी एंट्री के हो रहे हैं चर्चे, एक्ट्रेस की इंस्टाग्राम पोस्ट से तेज हुईं अटकलें

'बिग बॉस 19' को खत्म हुए अभी कुछ ही महीने हुए हैं और फैंस को अभी से बिग बॉस 20 का इंतजार है। यूं तो बिग बॉस का नया सीजन आमतौर पर अक्टूबर में शुरू होता है, लेकिन इस साल ये सीजन अगस्त में ही ऑन एयर हो गया था। ऐसे में देखना होगा कि बिग बॉस का अगला सीजन यानी 'बिग बॉस 20' कब से शुरू होगा। नए सीजन को लेकर अभी कुछ खास अपडेट सामने नहीं आई है, लेकिन शो में एक कंटेस्टेंट की एंट्री के चर्चों ने जोर पकड़ लिया है। कहा जा रहा है कि टीवी एक्ट्रेस रिद्धिमा गुप्ता, 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकती हैं। रिद्धिमा कौन हैं, वो क्या करती हैं और क्यों 'बिग बॉस 20' में उनकी एंट्री के चर्चे हो रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं।
'बिग बॉस 20' में कदम रख सकती हैं रिद्धिमा गुप्ता
रिद्धिमा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर 'आस्क मी एनीथिंग' का एक सेशन किया था। इसमें फैंस ने उनसे कई सवाल पूछे और इन्हीं में से एक फैन ने पूछा कि वो बिग बॉस में एंट्री कब ले रही हैं? इसके जवाब में रिद्धिमा ने कहा कि 'ऑन द वे' हूं। बस इसी के बाद से अटकलें लगाई जाने लगीं कि रिद्धिमा, 'बिग बॉस 20' का हिस्सा बन सकती हैं।
रिद्धिमा कौन हैं?
View this post on Instagram
रिद्धिमा एक एक्ट्रेस और मॉडल हैं। वो हाल ही में नील भट्ट और नेहा राणा के साथ कलर्स टीवी के शो मेघा बरसेंगे में नजर आई थीं। इस सीरियल में उन्होंने सतपल कोहली का किरदार निभाया था। वो इससे पहले कई सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। उन्होंने शॉर्ट फिल्म 'रंग रसिया' में भी काम किया है। वो इंस्टाग्राम पर काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी फोटोज शेयर करती रहती हैं। उनके इंस्टाग्राम पर 1 लाख 30 हजार फॉलोअर्स हैं। बता दें कि अभी कलर्स की टीम या रिद्धिमा की तरफ से बिग बॉस में उनकी एंट्री को लेकर कोई कंफर्मेशन नहीं आया है। ऐसे में अभी कुछ कहा नहीं जा सकता है। बात अगर बिग बॉस के अगले सीजन की करें, तो इसका कोई प्रोमो या अनाउंसमेंट अभी नहीं आया है।
यह भी पढ़ें- The 50 हाउस की पहली झलक सोशल मीडिया पर हुई वायरल, फैंस ने बता दिया बिग बॉस की कॉपी; कंटेस्टेंट्स लिस्ट में भी हुआ बड़ा उलटफेर
बिग बॉस 20 की शुरुआत में अभी काफी वक्त है। ऐसे में अभी किसी भी कंटेस्टेंट की एंट्री के बारे में कुछ भी कंफर्म करना जल्दबाजी होगी। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।