Bigg Boss 20: सलमान खान का रियलिटी शो कब होगा शुरू? शूटिंग से लेकर कंटेस्टेंट्स तक सामने आई बड़ी अपडेट

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और चर्चित शो 'बिग बॉस' हर साल अपने नए सीजन के साथ लौटता है और फैंस को इसका बेसब्री से इंतजार रहता है। इस रियलिटी शो के लिए फैंस की दीवानगी का आलम यह है कि किसी भी सीजन की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने से पहले ही उससे जुड़ी कई अपडेट्स सोशल मीडिया पर वायरल होने लगती हैं। यहां तक कि कई बार तो एक सीजन खत्म होते ही अगले सीजन के चर्चे शुरू हो जाते हैं। इस बार भी मेकर्स ने नए सीजन की तैयारी शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि 'बिग बॉस 20' कुछ ही महीनों में टीवी पर दस्तक देने वाला है और सलमान खान जल्द ही इसकी शूटिंग शुरू करेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि नए सीजन से जुड़ी क्या जानकारी सामने आ रही है?
सलमान खान सितंबर में करेंगे 'बिग बॉस 20' की शूटिंग
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान खान 21 सितंबर को 'बिग बॉस 20' के लिए प्रोमो शूट करेंगे। बात अगर शो की प्रीमियर डेट की करें, तो इसे लेकर कोई ऑफिशियल अपडेट सामने नहीं आई है। हालांकि, कहा जा रहा है कि इस साल शो अपने ओरिजिनल शिड्यूल के हिसाब से चलेगा।

पिछले साल बिग बॉस 19 जल्दी ऑन एयर हुआ था, लेकिन इस सीजन के साथ ऐसा नहीं होगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो शो अक्टूबर के पहले हफ्ते में ऑनएयर हो सकता है। हालांकि, शो की टाइमलाइन कई फैक्टर्स पर निर्भर करती है।
कंटेस्टेंट्स को लेकर सामने आ रही है ये अपडेट
बिग बॉस 20 के लिए अभी कंटेस्टेंट्स के नाम फाइनल नहीं हुए हैं। कहा जा रहा है कि कंटेस्टेंट्स के ऑडिशन चल रहे हैं और जल्द ही उन्हें फाइनल किया जाएगा। कहा यह भी जा रहा है कि खतरों के खिलाड़ी 15 की तरह इस बार बिग बॉस 20 में भी कुछ पुराने चेहरों की वापसी हो सकती है। हालांकि, इसे लेकर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आया है। फिलहाल प्रोडक्शन हाउस और सेलेब्स के बीच बातचीत जारी है।
'खतरों के खिलाड़ी 15' के बाद आएगा 'बिग बॉस 20'
View this post on Instagram
पिछले साल 'खतरों के खिलाड़ी' ऑन एयर नहीं हुआ था और ये भी एक वजह थी कि 'बिग बॉस 19' जल्दी आया था। हालांकि, इस बार रोहित शेट्टी का स्टंट-बेस्ड रियलिटी शो 'खतरों के खिलाड़ी 15' जल्द लौटने वाला है। इसकी शूटिंग साउथ अफ्रीका में हो रही है और बिग बॉस के कई पॉपुलर चेहरे इस सीजन का हिस्सा हैं। ऐसे में 'बिग बॉस 20' की प्रीमियर डेट 'खतरों के खिलाड़ी' 15 के फिनाले और टीआरपी पर भी निर्भर करेगी।
बिग बॉस 20 को लेकर बज बना हुआ है और फैंस को इसके शुरू होने का बेसब्री से इंतजार है। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।