Thu Oct 1, 2026 | Updated 07:08 AM IST

Bigg Boss 20: कैप्टेंसी के तीन दावेदार आए सामने, अरिश्फा ने गुल्लू पर साधा निशाना

'बिग बॉस 20' में कैप्टेंसी के तीन दावेदार सामने आ गए हैं। घर के अंदर बीती रात कई घरवालों का मिजाज बदला नजर आया, तो वहीं लेटेस्ट प्रोमो में कैप्टेंसी के लिए एक मजेदार टास्क होता दिख रहा है।
Updated:- 2026-10-01, 05:34 IST
bigg boss 20 uditi singh mahhi vij and yung dsa become captaincy contenders arishfa targets gullu

'बिग बॉस 20' में बीतते वक्त के साथ जबरदस्त झगड़े, बदलती दोस्ती और कई शॉकिंग ट्विस्ट देखने को मिल रहे हैं। फिलहाल राशन टास्क में चीटिंग की वजह से घरवालों को कम राशन मिला है और इसे लेकर यंग डीएसए ने घरवालों से माफी मांगी। इन दिनों घर में कैप्टेंसी टास्क हो रहा है, जो राशन टास्क से ही जुड़ा है और जिसमें बिग बॉस ने कई ऐसे ट्विस्ट डाले हैं, जिनसे घरवालों का दिमाग चकरा गया है और ऑडियंस को खूब मजा रहा है। कैप्टेंसी के तीन दावेदार भी सामने आ चुके हैं। इसी बीच घर में अरिश्फा और काजी का भी समीकरण बदलता हुआ नजर आया। लेटेस्ट प्रोमो भी कैप्टेंसी टास्क से ही जुड़ा है। चलिए आपको बताते हैं कि बीबी हाउस में फिलहाल क्या कुछ हो रहा है?

माही और उदिति बने कैप्टेंसी के दावेदार

राशन टास्क के दौरान अरिश्फा के फैसले के बाद, माही और उदिति कैप्टेंसी के लिए दो दावेदार बन गए हैं। हालांकि, कैप्टेंसी की दौड़ के साथ-साथ घरवालों के बीच कई मुद्दों पर बातचीत भी होती दिख रही है। इसमें घर का माहौल, जिम्मेदारी और घर को लीड करने का असली हकदार कौन है, इस पर कई सदस्य चर्चा करते नजर आए।

यंग बनेंगे कैप्टेंसी के दावेदार?

लेटेस्ट प्रोमो में कैप्टेंसी के अगले दावेदार के लिए घरवालों के बीच जंग छिड़ेगी। घर में डॉली की एंट्री हुई है, जो घर के मर्दों को अपने वश में करके उनसे कई काम करवा सकती हैं। इस मजेदार टास्क में कई राउंड होंगे और आखिर में कैप्टेंसी का एक और दावेदार मिलेगा। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो इस टास्क को यंग जीतेंगे और फिर वह माही और उदिति के साथ कैप्टेंसी की रेस में शामिल हो जाएंगे।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट हुए 11 कंटेस्टेंट्स, कैप्टेंसी टास्क में फिर घमासान

मैरी कॉम के कमेंट से माही हुईं इमोशनल

बीती रात के एपिसोड में मैरी कॉम, माही विज से कहती हैं कि उन्होंने बाकी घरवालों से ज्यादा ग्रेवी ली है और इस कमेंट से माही को बुरा लगता है। माही, उदिति और अरिश्फा के सामने भावुक होकर रोने लगती हैं। इस विवाद में बाद में आसिफ और बाकी घरवाले भी शामिल होते नजर आए।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Promo: Yung DSA और Qazi Touqeer में जोरदार लड़ाई, कौन बना घर का नया कप्तान?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।