Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

'मैं ऐसी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हूं जो...', बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल ने ब्वॉयफ्रेंड के बारे में की बात; इस शो में आने वाली हैं नजर

बिग बॉस 19 फेम तान्या मित्तल कई नए प्रोजेक्ट्स में नजर आने वाली हैं, जिनका जिक्र उन्होंने खुद अपने इंस्टाग्राम वीडियो में किया था। वह जल्द ही एक कुकिंग को का हिस्सा भी बनने वाली हैं। इसी बीच एक इंटरव्यू में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड और रिलेशनशिप से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए हैं।
Updated:- 2026-05-29, 17:09 IST
image

तान्या मित्तल बिग बॉस 19 के दौरान अपने स्टेटमेंट्स और अमीरी की कहानियों को लेकर खूब चर्चा में रही थीं। इसे लेकर घर में कई बार वो सवालों के घेरे में भी आई थीं और सलमान खान भी कई मौकों पर उनका मजाक बनाते नजर आए थे। हालांकि, उनकी पॉपुलरिटी में शो के दौरान जबरदस्त इजाफा हुआ था और एकता कपूर ने उन्हें एक खास प्रोजेक्ट भी ऑफर किया था। शो को खत्म हुए कई महीने हो चुके हैं, लेकिन तान्या मित्तल किसी न किसी कारण को लेकर अक्सर सुर्खियों में आ ही जाती हैं। तान्या जल्द ही शिल्पा शेट्टी के कुकिंग शो 'मां है न' में नजर आने वाली हैं। तान्या इन दिनों इस शो के प्रमोशन में बिजी हैं। हाल ही में उन्होंने एक इंटरव्यू दिया और इस बातचीत में उन्होंने ब्वॉयफ्रेंड और रिलेशनशिप से जुड़े कई सवालों के जवाब दिए, जो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि उन्होंने क्या कहा है और उनका नया शो कब से शुरू होने वाला है

तान्या मित्तल बनना चाहती हैं ऐसी गर्लफ्रेंड

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

तान्या मित्तल ने इस इंटरव्यू में यह भी बताया कि वो किस तरह की गर्लफ्रेंड बनना चाहती हैं। उन्होंने कहा कि वो जिसके साथ होंगी या जिसे प्यार करती हैं, उसे अपना सब कुछ देने को तैयार रहती हैं। तान्या ने बताया कि वो पहले भी ऐसा कर चुकी हैं और आगे भी ऐसा करने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा, "मैं ऐसी गर्लफ्रेंड बनना चाहती हूं कि अगर मेरा पति रोज सुबह उठकर मुझसे 10-15 लाख रुपये मांगे तो मैं उसे दे पाऊं...अगर मेरा ब्वॉयफ्रेंड मुझसे कहे कि तुम मेहनत करो और मुझे वो लाकर दो, तो मैं उसके लिए वो करना चाहूंगी।"

पार्टनर के अमीर होने को लेकर कही यह बात


तान्या मित्तल ने हाल ही में एक लीडिंग मीडिया हाउस को इंटरव्यू दिया। इस बातचीत में उनसे पूछा गया कि अगर उनका पार्टनर अमीर न हो, वो उन्हें गिफ्ट्स न देता हो, तो क्या ये रेड फ्लैग होगा या ग्रीन फ्लैग? इस पर तान्या ने कहा कि ये तो सवाल ही नहीं बनता है, सवाल ही गलत है, क्योंकि अगर वो मेरा पार्टनर है, तो मेरा पैसा उसका पैसा होगा, ऐसे में वो गरीब तो हो ही नहीं सकता है।

कब और कहां देख पाएंगे तान्या मित्तल का शो 'मां है न'?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Tanya Mittal (@tanyamittalofficial)

तान्या मित्तल इन दिनों अपने कुकिंग शो 'मां है न' को लेकर चर्चा में हैं। इस शो में वो अपनी मां के साथ नजर आएंगी। यह शो जी5 पर 12 जून से शुरू होने वाला है। शो में गोविंदा की पत्नी सुनीता आहूजा बेटी टीना के साथ, उर्वशी ढोलकिया बेटे क्षितिज के साथ और मनीषा रानी अपने पिता मनोज के साथ नजर आएंगी।

 

 

यह भी पढ़ें- दु्ल्हन बनने वाली हैं तान्या मित्तल? ब्राइडल लहंगे में वायरल हुईं फोटोज, यूजर्स बोल- दूल्हे का नाम तो बताओ


यह भी पढ़ें- Bigg Boss 19 Tanya Mittal: क्या शादीशुदा हैं तान्या मित्तल? बातों-बातों में कर दिया अपने पति के नाम का खुलासा, हैरान रह गए घरवाले

तान्या मित्तल, बिग बॉस 19 के उन चुनिंदा कंटेस्टेंट्स में से एक हैं, जो शो खत्म होने के इतने महीनों बाद भी किसी न किसी वजह से सुर्खियों में आ ही जाती हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Instagram/Tanya Mittal

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।