Bigg Boss 20: 'वो मुझे अपनी तरफ...', सलमान खान ने ScoutOP की लगाई क्लास, लव गिल के बारे में सुनकर खोया आपा

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar में सलमान खान ने ScoutOP को लव गिल के बारे में की गई बातचीत पर जमकर फटकार लगाई। प्रोमो में लव गिल फूट-फूटकर रोती नजर आईं।
Updated:- 2026-11-29, 14:22 IST
Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar

Bigg Boss 20 Weekend Ka Vaar (Image- X: JioHotstar Reality)

Bigg Boss 20 Salman Khan Weekend Ka Vaar: बिग बॉस के घर में रिश्ते कब बदल जाएं और किसकी बात किसके लिए मुसीबत बन जाए, इसका अंदाजा लगाना मुश्किल है। इस बार वीकेंड का वार में कुछ ऐसा ही देखने को मिला। सलमान खान(Salman Khan) ने घरवालों के सामने ScoutOP की एक ऐसी बातचीत का मुद्दा उठाया, जिसने लव गिल (Love Gill)को भावुक कर दिया। मामला इतना बढ़ गया कि सलमान खान को भी अपना गुस्सा जाहिर करना पड़ा। अब शो के नए प्रोमो ने दर्शकों के बीच इस पूरे विवाद को लेकर उत्सुकता बढ़ा दी है।

ScoutOP की बातचीत सुनकर क्यों नाराज हुए सलमान खान?

दरअसल, शो के दौरान ScoutOP और गुल्लू यानी कुशल तंवर की रात में हुई बातचीत का क्लिप दिखाया गया। इस बातचीत में दोनों लव गिल (Love Gill) को लेकर चर्चा करते सुनाई दिए। क्लिप में ScoutOP ने पूरी स्थिति की जिम्मेदारी लव पर डालते हुए दावा किया कि वही उन्हें अपनी तरफ आकर्षित करने की कोशिश कर रही थीं।

यह बातचीत सामने आने के बाद लव गिल काफी आहत नजर आईं। वह खुद को संभाल नहीं पाईं और रोते हुए बेडरूम एरिया के वॉशरूम में चली गईं। इसके बाद सलमान खान ने ScoutOP को उनकी बातों के लिए सीधे तौर पर घेरा।

सलमान ने कहा- आपने सारा इल्जाम लव पर डाल दिया

सलमान खान ने ScoutOP से सवाल करते हुए कहा कि उन्होंने लव के बारे में आखिर क्या-क्या बातें की हैं। होस्ट ने उन्हें समझाया कि उन्होंने अपनी तरफ से पूरी जिम्मेदारी लव पर डाल दी और खुद को इस मामले से अलग दिखाने की कोशिश की।

सलमान ने कहा, 'आपने लव के बारे में क्या-क्या बोला है। पूरा बिल आपने लव पर फाड़ा है। आपका इसके पीछे इंटेंशन क्या था, हमें नहीं पता। शायद आप लोगों की नजरों में खुद को क्लीन चिट देना चाहते थे कि आपको टेम्प्ट किया गया।' सलमान की इस बात से साफ था कि उन्हें ScoutOP का लव के बारे में इस तरह चर्चा करना बिल्कुल पसंद नहीं आया।

bigg boss 20 love gill Image Credit- X: Jiohotstar Reality

ScoutOP ने नहीं मानी गलती

वीकेंड का वार के प्रोमो में सलमान खान इस मामले पर और सख्त होते दिखाई दिए। उन्होंने ScoutOP को बताया कि इस तरह की बातें किसी लड़की की छवि को नुकसान पहुंचा सकती हैं। सलमान ने इसे कैरेक्टर शेमिंग बताया। उन्होंने कहा कि जब उन्होंने यह बातचीत देखी तो वह हैरान रह गए थे। हालांकि, ScoutOP अपनी बात पर अड़े रहे और सलमान की बातों से सहमत होते नजर नहीं आए।

Image Credit- X: Jiohotstar Reality

इस पर सलमान और नाराज हो गए। उन्होंने ScoutOP से कहा कि क्या उन्होंने और गुल्लू ने सच में ऐसी बातचीत नहीं की थी? साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि लव का उन पर इतना असर हुआ कि वह अपना नजरिया ही खो बैठे। सलमान ने यहां तक कह दिया कि उन्होंने वीकेंड का वार में कभी किसी पर इस तरह आवाज ऊंची नहीं की, लेकिन अगर इस बार भी वह ऐसा नहीं कर पाए तो उन्हें खुद पर शर्म आनी चाहिए।

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: घर में हुआ शॉकिंग एलिमिनेशन, अब पलट जाएगा पूरा गेम; वोटिंग नहीं इस वजह से कटा एक कंटेस्टेंट का पत्ता?

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
Bigg Boss 20 में ScoutOP और लव गिल के बीच विवाद किस बात पर हुआ?
ScoutOP और गुल्लू की बातचीत में लव गिल को लेकर की गई टिप्पणियों के बाद विवाद शुरू हुआ।
सलमान खान ने ScoutOP की बातचीत को क्या कहा?
सलमान खान ने ScoutOP की बातों को कैरेक्टर शेमिंग बताया और कहा कि इससे लव गिल की छवि को नुकसान पहुंचा है।
लव गिल ने ScoutOP के बारे में राखी वाली बात क्यों कही?
प्रोमो में लव गिल रोते हुए कनिका और आम्रपाली दुबे से कहती हैं कि उन्होंने ScoutOP को राखी बांधी थी। यह बात वह उनके साथ अपने रिश्ते का जिक्र करते हुए कहती हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।