'लड़की हो चाय बनानी आती होगी...', Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के बर्ताव से पहले ही दिन परेशान हुए घरवाले

'बिग बॉस 20' का कल (6 सितंबर) को धमाकेदार आगाज हुआ। सलमान खान ने 16 कंटेस्टेंट्स का घर में स्वागत किया और इसी के साथ शो में हाई वोल्टेज ड्रामे की भी शुरुआत हुई। लेटेस्ट प्रोमो में घर के अंदर पहले ही दिन उत्पात मचता नजर आ रहा है। माही विज के बॉसी नेचर ने सारे घरवाले परेशान दिख रहे हैं। खासकर बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी उनके बर्ताव पर भड़कती हुई नजर आईं और दोनों हसीना के बीच जुबानी जंग भी छिड़ गई। पहले दिन से ही साफ है कि घर के अंदर काफी हंगामे होने वाले हैं। चलिए आपको बताते हैं कि आखिर माही विज ने ऐसा क्या किया कि पहले ही दिन उनकी 'बॉसगिरी' पर काफी बवाल होता दिख रहा है?
माही विज के बर्ताव से परेशान हुए घरवाले
'बिग बॉस 20' में पहले ही दिन माही विज ने सभी घरवालों को परेशान कर दिया है। शो के लेटेस्ट प्रोमो में दिखाया गया है कि माही के बॉसी बर्ताव से घरवाले चिढ़े हुए नजर आ रहे हैं। पहले माही किचन में कहती हैं, "लड़की हो..चाय बनानी तो आती होगी..." इस पर ईशा रिखी जवाब देती हैं, "तो तुम क्या हो?" इसके बाद माही, अरिश्फा को ऑर्डर देती हैं और अरिश्फा व उनके बीच में चाय बनाने को लेकर बहस होती है। धीरे-धीरे माही और सारे कंटेस्टेंट्स के बीच तकरार होती दिखती है।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स को मिलेंगे दो 'जीवनदान', धमाकेदार प्रोमो में सलमान खान ने बताए नए नियम
मेरे अंडरगार्मेंट्स भी धो दो...
माही के बर्ताव से बादशाह की एक्स वाइफ ईशा रिखी काफी गुस्से में नजर आती हैं और उनके बॉसी नेचर को लेकर सवाल खड़े करती हैं। वह कहती हैं कि माही जबसे आई हैं, तबसे सभी पर हुक्म चला रही हैं, कभी कहती हैं मेरे कपड़े उठाओ...मेरे लिए ये बनाओ...चाय बनाओ...शुक्र है इन्होंने यह नहीं बोला कि मेरे अंडरगार्मेंट्स धो दो। अरिश्फा खान, ईशा रिखी और अमन गांधी सभी आखिर में कहते हैं कि माही ले अच्छी वाइब नहीं आ रही हैं।
माही विज को मिल रही हैं ट्रोलिंग
माही विज जिस तरह शो के प्रोमो में यह कहती हुई नजर आईं कि लड़की हो...चाय बनानी तो आती होगी, इसे लेकर सोशल मीडिया पर उनकी काफी फजीहत हो रही है। सोशल मीडिया यूजर्स का कहना है कि इतनी बड़ी एक्ट्रेस होकर इस तरह के 'सेक्सिस्ट कमेंट' करना बेहद गलत है और यह उनकी सोच को दिखाता है।
View this post on Instagram
बिग बॉस 20 में नजर आ रहे हैं ये 16 कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 20' में मैरी कॉम, कनिका मान, आसिफ खान, अरिश्फा खान, ईशा रिखी, काजी तौकीर, तन्मय तौकीर, कुशल तंवर, अमन गांधी, रीति तिवारी, माही विज, आम्रपाली दुबे, युंग डीएसए हुड, लव गिल, रोहेद खान और गुल्लू समेत कुल 16 कंटेस्टेंट्स नजर आ रहे हैं।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 का हुआ धमाकेदार आगाज, सलमान खान के शो में धूम मचाएंगे ये 16 कंटेस्टेंट्स
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।