Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

Bigg Boss 20 का हुआ धमाकेदार आगाज, सलमान खान के शो में धूम मचाएंगे ये 16 कंटेस्टेंट्स

सलमान खान के शो 'बिग बॉस 20' का आज (6 सितंबर) को धमाकेदार आगाज हो गया है। शो में 16 कंटेस्टेंट्स की एंट्री हो चुकी है और पहले ही एपिसोड से हंगामों का सिलसिला शुरू हो चुका है। चलिए आपको बताते हैं प्रीमियर नाइट से जुड़ी सारी डिटेल्स।  
Updated:- 2026-09-06, 23:39 IST
bigg boss 20 starts salman khan show premiere night update contestants names with photos

टीवी का सबसे कॉन्ट्रोवर्शियल और पॉपुलर रियलिटी शो जिसका फैंस को हर साल बेसब्री से इंतजार रहता है, वह अपने नए सीजन के साथ लौट चुका है। आज (6 सितंबर 2026) को बिग बॉस 20 का आगाज हुआ। शो के प्रोमोज लंबे वक्त से सामने आ रहे थे और सोशल मीडिया पर भी इसे लेकर काफी बज था। अब फाइनली इस शो की शुरुआत हो चुकी है। सलमान खान ने एक बार फिर शो के होस्ट की कुर्सी संभाली और ग्रांड प्रीमियर में अपने गानों पर धमाकेदार परफॉर्मेंस दी। इस बार 20 साल के इतिहास में पहली बार शो को हिंदी समेत 6 भाषाओं में लॉन्च किया गया है। माही विज, ईशा रिखी, मैरी कॉन, कनिका मान और आम्रपाली दुबे समेत इस बार किन-किन कंटेस्टेंट्स ने शो में एंट्री ली और प्रीमियर नाइट में क्या कुछ खास हुआ, चलिए आपको बताते हैं।

बिग बॉस 20 कंटेस्टेंट्स (Bigg Boss 20 Contestants)

कनिका मान 'नागिन' फेम टीवी एक्ट्रेस
आसिफ खान 'पंचायत' फेम दामाद जी
काजी तौकीर सिंगर
ईशा रिखी पंजाबी एक्ट्रेस, मॉडल और बादशाह की एक्स वाइफ
आम्रपाली दुबे भोजपुरी एक्ट्रेस

रोहेद खान

ऑस्ट्रियन एक्टर
लव गिल पंजाबी मॉडल और एक्ट्रेस
मैरी कॉम बॉक्सर

युंग डीएसए हुड

रैपर
स्काउट उर्फ तन्मय  गेमर, यूट्यूबर और कंटेट क्रिएटर
अरिश्फा खान सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर
गुल्लू कंटेट क्रिएटर,  एमटीवी रोडीज और एमटीवी स्पिल्ट्सविला विनर
अमन गांधी टीवी एक्टर
उदिति सिंह मॉडल और करण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड
माही विज टीवी एक्ट्रेस
 रीति तिवारी  सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर (मनोज तिवारी की बेटी)

1. कनिका मान

टीवी एक्ट्रेस कनिका मान 'बिग बॉस 20' की पहली कंटेस्टेंट बनीं। उन्होंने शरारत' गाने पर धांसू परफॉर्मेंस के साथ घर में कदम रखा। वह कुछ वक्त पहले एकता कपूर के सीरियल 'नागिन' में ड्रैगन के रोल में नजर आई थीं और इसके अलावा भी कई टीवी सीरियल्स का हिस्सा रह चुकी हैं। कनिका मान ने घर के अंदर जाकर बिग बॉस हाउस की झलक दिखाई और 'बिग बॉस' ने उन्हें वरदान दिया कि वह घर में आने वाले किसी सदस्य का कोई अधिकार छीन सकती हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

2. आसिफ खान

'बिग बॉस 20' के दूसरे कंटेस्टेंट 'पंचायत' वेब सीरीज के दामाद जी यानी एक्टर आसिफ खान बने। उन्होंने स्टेज पर अपना स्ट्रगल सुनाया और बताया कि कैसे मुंबई में उन्होंने वेटर के तौर पर भी काम किया था। उनका 'गजब बेइज्जती' वाला रील काफी वायरल हुआ था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 Premiere: सलमान खान ने मनोज तिवारी की बेटी क्यों कहा- बाप पर मत जाना, जानें ऐसा क्या हुआ?

3. काजी तौकीर

'बिग बॉस 20' में काजी तौकीर की तीसरे कंटेस्टेंट के तौर पर एंट्री हुई। वह साल 2005 में 'फेम गुरुकल' सिंगिंग शो को जीतकर काफी पॉपुलर हुए थे। इस शो में अरिजीत सिंह भी नजर आए थे। वह सलमान खान और कटरीना कैफ के साथ 'अफगान जलेबी' सॉन्ग का हिस्सा रह चुके हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

4. ईशा रिखी

'बिग बॉस 20' की चौथी कंटेस्टेंट बनीं पंजाबी एक्ट्रेस और मॉडल ईशा रिखी। ईशा और रैपर बादशाह ने कुछ महीने पहले शादी की थी, लेकिन कुछ दिन पहले दोनों ने तलाक का ऐलान किया। ईशा रिखी अपनी पर्सनल लाइफ को लेकर काफी चर्चा में हैं। उन्होंने बादशाह पर कई आरोप भी लगाए थे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

5. आम्रपाली दुबे

'बिग बॉस 20' में पॉपुलर भोजपुर एक्ट्रेस आम्रपाली दुबे की भी एंट्री हुई। उनकी दोस्त और एक्टर निरहुआ उन्हें स्टेज तक छोड़ने आए। उन्होंने स्टेज पर कहा कि लोगों ने अब तक सीधी-सादी बहू के रूप में देखा है, लेकिन अब उनका नया वर्जन देखेंगे।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

6. रोहेद खान

'बिग बॉस 20' के छठे कंटेस्टेंट ऑस्ट्रियर एक्टर रोहेद खान बने। वह अफगानिस्तान से है। स्टेज पर उन्होंने बताया कि वह 'टाइगर' फिल्म के दौरान सलमान खान से मिल चुके हैं। आम्रपाली दुबे ने मजाकिया अंदाज में स्टेज पर उन्हें भोजपुरी भी सिखाई।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

7. लव गिल

'बिग बॉस 20' में लव गिल और रिया अहीर में से एक कंटेस्टेट की शो में एंट्री होनी थी। प्रोमो में दोनों की किस्मत का फैसला जनता पर छोड़ा गया था। फाइनली जनता के वोट्स से लव गिल की शो में एंट्री हुई। बता दें कि वह एक पंजाबी अभिनेत्री, मॉडल और सोशल मीडिया स्टार हैं। स्टेज पर लव गिल और रिया अहीर के बीच बहसबाजी देखने को मिली।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

8. मैरी कॉम

'बिग बॉस 20' में छह बार की वर्ल्ड चैंपियन और ओलंपिक पदक विजेता बॉक्सर मैरी कॉम की एंट्री हुई। उनके बेटे उन्हें स्टेज पर छोड़ने आए और प्रियंका चोपड़ा ने उन्हें उनके नए सफर के लिए विश किया और घरवालों को चेतावनी दी कि मैरी कॉम के आगे टिकने के लिए घरवालों को लंबी रेस का घोड़ा बनना होगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

9. रैपर Yung DSA

रैपर Yung DSA सलमान खान के शो के कंटेस्टेंट बने। वह 22 साल के हैं और पेशे से एक रैपर हैं। उन्होंने सलमान खान के साथ स्टेज पर रैप भी किया। वह पुणे से हैं और उन्होंने कहा कि वह घर में असली गेम खेलने वाले हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

 10. तन्मय सिंह

बिग बॉस 20 में कंटेस्टेंट नंबर 10 बनकर स्काउट उर्फ तन्मय घर में आए। उनकी फैन फॉलोइंग जबरदस्त है और वह गेमिंग से हर महीनों लाखों रुपये कमाते हैं। उनके लिए कैरी मिनाटी, फुकरा इंसान और एल्विश यादव ने मैसेज भी दिया।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

11. अरिश्फा खान

सलमान खान के शो में सोशल मीडिया स्टार अरिश्फा खान की भी एंट्री हुई। वह सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर हैं और उनके इंस्टाग्राम पर 29 मिलियन से ज्यादा फॉलोअर्स हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

12. अमन गांधी

सलमान खान के शो में पॉपुलर टीवी एक्टर अमन गांधी ने भी कदम रखा। वह हाल ही में 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में ऋतिक विरानी का किरदार निभा चुके हैं। इसके अलावा वह 'भाग्य लक्ष्मी', 'करले तू भी मोहब्बत' और 'नागिन 3' में भी नजर आ चुके हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

13. गुल्लू

कुशाल तंवर और गुल्लू भी सलमान खान के शो का हिस्सा बनें। उन्हें शो का एक मजबूत खिलाड़ी माना जा रहा है। वह एमटीवी रोडीज और स्पिट्सविला जीत चुके हैं। वह एक पॉपुलर कंटेट क्रिएटर हैं।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

14. उदिति सिंह

'बिग बॉस 20' में उदिति सिंह भी हंगामा मचाने वाली हैं। वह एक सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर और मॉडल हैं। उनके शो में एंट्री को लेकर लंबे समय से चर्चा थी। वह कऱण वाही की एक्स गर्लफ्रेंड रही हैं। उदिति चंडीगढ़ से ताल्लुक रखती हैं और उन्होंने लंदन से पढ़ाई की है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

15. रीति तिवारी


'बिग बॉस 20' में रीति तिवारी ने 14वें कंटेस्टेंट के तौर पर कदम रखा। वह सिंगर, सॉन्गराइटर, कंपोजर और प्रोड्यूसर हैं। उनके पिता मनोज तिवारी उन्हें स्टेज तक छोड़ने आए। मनोज तिवारी भी बिग बॉस का हिस्सा रह चुके हैं। स्टेज पर सलमान खान और मनोज तिवारी के बीच हंसी-मजाक भी देखने को मिला।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

16. माही विज

टीवी की पॉपुलर एक्ट्रेस माही विज भी इस शो का हिस्सा बनीं। वह कलर्स के कई पॉपुलर टीवी शोज में नजर आई हैं और टीवी इंडस्ट्री का एक पॉपुलर चेहरा हैं। जय भानुशाली संग तलाक को लेकर वह काफी चर्चा में रही थीं। कपल ने जब अपनी 14 साल की शादी को खत्म करने का ऐलान किया था, तो माही विज पर काफी निशाना साधा गया था।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by JioHotstar Reality (@jiohotstarreality)

यह भी पढ़ें- सलमान खान ने किया 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट का ऐलान, 'करण-अर्जुन' के अंदाज में शो में मचेगा धमाल

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

FAQ
बिग बॉस 20 कब और कहां देख सकेंगे?
बिग बॉस 20 को जियो हॉटस्टार पर रात 9:00 बजे और कलर्स टीवी पर रात 10:30 बजे देख सकेंगे। इस शो का आज ( 6 सितंबर) को प्रीमियर हुआ है।
सबसे हिट बिग बॉस सीजन कौन सा है?
बिग बॉस के इतिहास में सीजन 13 को अब तक का सबसे हिट और सफल सीजन माना जाता है
बिग बॉस कितने दिनों का है?
बिग बॉस का एक मुख्य सीजन लगभग 100 से 105 दिन (यानी करीब 3 से 3.5 महीने) तक चलता है। हालांकि, यह सीजन कितने वक्त तक चलेगा, इसे लेकर अभी कोई जानकारी नहीं है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।