Bigg Boss 20: कंटेस्टेंट्स को मिलेंगे दो 'जीवनदान', धमाकेदार प्रोमो में सलमान खान ने बताए नए नियम

'बिग बॉस' के फैंस का एक्साइटमेंट लेवल इन दिनों लगातार बढ़ता जा रहा है, क्योंकि शो के नए सीजन यानी 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट का ऐलान हो गया है और इसके नए-नए प्रोमो भी लगातार सामने आ रहे हैं। शो के पहले प्रोमो में जहां सलमान खान ने बताया था कि जो करण-अर्जुन में हुआ, वो बिग बॉस में दोबारा होगा। वहीं दूसरे प्रोमो में वह एक खास वरदान के बारे में बात करते नजर आए थे। दूसरे प्रोमो में भाईजान अपने धमाकेदार अंदाज में कहते दिख रहे थे कि इस बार सभी कंटेस्टेंट्स को एक खास वरदान मिलेगा। यह वरदान क्या होगा और कैसे इससे सभी कंटेस्टेंट्स की किस्मत बदलने वाली है, इसकी जानकारी भी अब नए प्रोमो में सामने आ चुकी है। नए प्रोमो के अनुसार, इस सीजन में हर कंटेस्टेंट को दो 'जीवनदान' मिलेंगे। चलिए आपको बताते हैं कि इस सीजन में और क्या बदलने वाला है?
'बिग बॉस 20' के सबसे बड़े ट्विस्ट का हुआ खुलासा
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो में शो से जुड़े सबसे बड़े ट्विस्ट का खुलासा हो गया है। इस सीजन के प्रोमो 'तथा-स्टू' शब्द को काफी इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसका काफी दिलचस्प मतलब है। नए प्रोमो में दिखाया गया है कि एक अखाड़े में दो लोग लड़ रहे हैं और फिर घायल होकर जमीन पर गिर जाते हैं। इसके बाद सलमान खान की अखाड़े में एंट्री होती है और वो दोनों खिलाड़ियों को एक-एक वरदान देते हैं और वो दोनों उठकर खड़े हो जाते हैं। इसके बाद सलमान खान कहते हैं कि इस सीजन में कंटेस्टेंट्स को एक्स्ट्रा जीवनदान मिलने वाला है, ऐसे में उन्हें सेफ खेलने की जरूरत नहीं है।
View this post on Instagram
'बिग बॉस 20' के नए नियम से बदल जाएगा पूरा खेल?
'बिग बॉस 20' के नए प्रोमो से साफ है कि इस बार कंटेस्टेंट्स को खुली छूट दी जा रही है कि वो खुलकर झगड़े और हंगामे कर सकें और अगर किसी वजह से एक बार वो एलिमिनेट हो जाते हैं, तो उन्हें दोबारा मौका मिलेगा। हालांकि, इस नए नियम से शो में क्या घमासान मचेगा, यह देखने लायक होगा।
यह भी पढ़ें- सलमान खान ने किया 'बिग बॉस 20' की रिलीज डेट का ऐलान, 'करण-अर्जुन' के अंदाज में शो में मचेगा धमाल
जोड़ियों में घर में कदम रखेंगे कंटेस्टेंट्स
'बिग बॉस 20' से जुड़े कई प्रोमो सामने आ चुके हैं। कहा जा रहा है कि इस बार कंटेस्टेंट्स जोड़ियों में शो में एंट्री करेंगे। यूं तो बिग बॉस की फैन फॉलोइंग हमेशा अलग लेवल की रहती है, लेकिन इस बार मेकर्स को शो को हिट करने के लिए काफी मशक्कत करनी होगी, क्योंकि इन दिनों टीवी और ओटीटी पर कई रियलिटी शोज आ रहे हैं, जो फैंस को पसंद आ रहे हैं। बता दें कि यह सीजन 6 सितंबर से कलर्स और जियो हॉटस्टार पर शुरू होगा।
View this post on Instagram
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20: सलमान खान का 'एक वरदान' बदल देगा पूरा खेल, सेट की पहली तस्वीर भी हुई लीक
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।