Bigg Boss 20: लव गिल और स्काउट ओपी के रिश्ते पर कनिका मान का बड़ा खुलासा, बोलीं- 'वो तुम्हें पसंद करता है...'

'बिग बॉस 20' में लव और स्काउट का रिश्ता काफी हफ्तों से चर्चा में है। दोनों के बीच बढ़ती नजदीकियां काफी समय से सुर्खियों में हैं। हालांकि, ये दोनों खुद को भाई-बहन बताते हैं। स्काउट की गर्लफ्रेंड काशवी ने भी शो में आकर इनके रिश्ते पर सवाल खड़े किए थे और सलमान खान व रोहित शेट्टी भी इन्हें कई बार समझा चुके हैं। हालांकि, इनके रिश्ते का समीकरण काफी उलझा हुआ नजर आने लगा है। हाल ही के एपिसोड में स्काउट ने लव गिल पर भद्दा कमेंट किया था और जब लव ने उनसे बात करना बंद कर दिया था, तो वह अजीबोगरीब हरकत करते नजर आए थे और उन्होंने अपना हेड शेव कर दिया था। घर के कई लोग ऐसा भी मानते हैं कि लव जानबूझकर स्काउट को अपनी बातों में उलाझकर उनका गेम खराब कर रही हैं। इधर कनिका ने हाल ही में लव से कहा कि उन्हें लगता है कि स्काउट उन्हें पसंद करता है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
कनिका ने लव और स्काउट के बारे में कही ये बात
'बिग बॉस 20' के हालिया एपिसोड में कनिका मान, लव गिल से बात करती नजर आई हैं और इस दौरान उन्होंने लव व स्काउट की दोस्ती पर सवाल उठाया। कनिका ने साफ शब्दों में कहा कि उन्हें ऐसा लगता है कि स्काउट के मन में लव के लिए कुछ तो खास है और उन्हें स्काउट और लव का रिश्ता, उनकी दोस्ती भाई-बहन जैसी नहीं लगती है। कनिका ने लव से यह भी कहा कि उन्होंने कई बार ऐसा देखा है कि जब वह स्काउट के आस-पास नहीं होती हैं, तो स्काउट बेचैन हो जाता है, उसे अच्छा नहीं लगता है। कनिका ने लव से जब ऐसा कहा कि स्काउट उन्हें पसंद करता है, तो वह काफी हैरान नजर आईं। उन्होंने ऐसा रिएक्ट किया जैसे उन्हें इस बारे में कुछ पता नहीं है।
View this post on Instagram
लव गिल ने स्काउट ओपी से पूछा सवाल
कनिका ने इससे पहले स्काउट से भी पूछा था कि क्या वह लव को प्यार करते हैं, क्या उनके दिल में लव के लिए फीलिंग्स हैं, तो स्काउट ने साफ इंकार कर दिया था। हालांकि, कनिका ने तब भी कहा था कि उन्हें ऐसा लगता है कि स्काउट, लव को पसंद करते हैं।
घरवालों ने उठाए स्काउट और लव के रिश्ते पर सवाल
हाल ही में जब स्काउट ने लव से लड़ाई के बाद अपना हेड शेव कर गिया था, तो यंग डीएसए, काजी और आम्रपाली समेत कई घरवालों ने दोनों के रिश्ते पर सवाल उठाए थे। इन तीनों ने घुमा-फिराकर कई बार ऐसा कहा कि लव जानबूझकर स्काउट की फीलिंग्स के साथ खिलवाड़ कर रही हैं।
View this post on Instagram
वीकेंड के वार पर क्या होगा सलमान का फैसला?
फिलहाल फैंस को इंतजार है कि इस पूरे मुद्दे पर वीकेंड के वार में सलमान खान क्या एक्शन लेंगे? बता दें कि सलमान खान ने पहले भी दोनों के रिश्ते को लेकर काफी बात की थी और अब इस पूरी कहानी में क्या मोड़ आएगा, यह देखने लायक होगा।
यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 में बड़ा बवाल, Scout OP ने Yung DSA पर उठाया हाथ; क्या सजा देंगे बिग बॉस?
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। बॉलीवुड, टीवी इंडस्ट्री और सेलेब्स की लाइफ के बारे में ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के एंटरटेनमेंट सेक्शन से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।