Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

'बिग बॉस 20' में कदम रखते ही कनिका मान को मिला बड़ा 'वरदान', एक इशारे पर बिगड़ेगा किसी घरवाले का खेल

'बिग बॉस 20' में एंट्री करने वाली कनिका मान पहली सदस्य बनीं और शो में कदम रखते ही बिग बॉस ने उन्हें एक स्पेशल पॉवर दी। एक ऐसी पॉवर जिससे वह किसी भी घरवाले की किस्मत का फैसला कर सकती हैं।
Updated:- 2026-09-07, 15:07 IST
bigg boss 20 first contestant kanika mann becomes puppet master gets one special vardaan

'बिग बॉस 20' का कल (6 सितंबर) को धमाकेदार आगाज हुआ। सलमान खान के शो में 16 सदस्यों ने कदम रखा और शो की शुरुआत से ही हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया। कनिका नाम इस सीजन की पहली और माही विज आखिरी कंटेस्टेंट बनीं। 'नागिन' फेम कनिका ने जैसे ही बिग बॉस के घर में कदम रखा, उन्हें एक स्पेशल पॉवर मिली। बिग बॉस ने उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया, उनका घर में स्वागत किया और फिर उन्हें इस खास पॉवर के बारे में बताया। इस 'वरदान' से कनिका मान किसी भी एक कंटेस्टेंट का खेल बिगाड़ सकती हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

कनिका को बिग बॉस ने दिया खास 'वरदान'

'बिग बॉस 20' में कनिका मान को एक खास 'वरदान' मिला है। कनिका मान इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बनीं। जैसे ही वह घर के अंदर पहुंचीं, बिग बॉस ने उन्हें कन्फेशन रूम में बुलाया और कहा कि वह शो में एंट्री करने वाली एक पहली कंटेस्टेंट हैं और इसलिए उन्हें एक खास वरदान दिया जा रहा है। बिग बॉस ने उन्हें पपेट मास्टर बनने का वरदान दिया। इस वरदान के तहत कनिका मान को एक खास पॉवर मिली है। कनिका इस वक्त घर में पपेट मास्टर हैं और बाकी सब घरवाले कठपुतली। कनिका अपने इस खास वरदान का इस्तेमाल करके किसी भी कंटेस्टेंट से कोई खास चीज छीन सकती हैं। कनिका किस कंटेस्टेंट को नापसंद करती हैं और उससे वह क्या चीज छीनती हैं, यह देखना होगा।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kanika mann (@officialkanikamann)

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 20 का हुआ धमाकेदार आगाज, सलमान खान के शो में धूम मचाएंगे ये 16 कंटेस्टेंट्स

कनिका की खास पॉवर पलट सकती है गेम

कनिका मान को मिली यह खास पॉवर किसी कंटेस्टेंट का गेम पलट सकती है। उन्हें जो भी कंटेस्टेंट नापसंद आता है, उससे वह क्या चीज छीनती हैं और उसके बाद वह कंटेस्टेंट कैसे रिएक्ट करता है, यह देखने लायक होगा, लेकिन इतना जरूरी है कि शो की शुरुआत में ही बिग बॉस ने बड़ा गेम खेल दिया है।

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Kanika mann (@officialkanikamann)

क्या माही विज और कनिका आएंगे आमने-सामने?

कनिका मान 'बिग बॉस 20' की एक मजबूत कंटेस्टेंट साबित हो सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ माही विज ने शो की शुरुआत से ही अपने बॉसी तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। ऐसे में सवाल यह भी उठता है कि क्या माही विज और कनिका आमने-सामने आएंगे या फिर दोनों तेज तर्रार खिलाड़ी दोस्त बनेंगे। बिग बॉस के घर में रिश्तों का समीकरण क्या रहता है, यह तो आने वाले वक्त में ही पता चलेगा।

यह भी पढ़ें- 'लड़की हो चाय बनानी आती होगी...', Bigg Boss 20 में Mahhi Vij के बर्ताव से पहले ही दिन परेशान हुए घरवाले

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। साथ ही बॉलीवुड, सेलेब्स और टीवी इंडस्ट्री से जुड़ी ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।