Bigg Boss 17 Written Update: घर में आते ही आयशा खान ने खोले मुन्ना भैया के चौंकाने वाले राज, फूट-फूटकर रोए मुनव्वर फारुकी

बिग बॉस सीजन 17 जीतने की दावेदारी रखने वाले मुन्ना भैया उर्फ मुनव्वर फारुकी की शो में हालत खराब हो गई है। अब तक मजबूती से खेलने वाले मुनव्वर का गेम अब आयशा के आने से कमजोर पड़ने वाला है।

 
bigg boss  contestants wild card name

ड्रामे से भरपूर शो बिग बॉस 17 में अभी तक मुनव्वर की जिंदगी अच्छी खासी चल रही थी। घर में कैप्टन की भूमिका निभा रहे मुनव्वर को घर के अंदर और बाहर हर कहीं पसंद किया जा रहा था। लेकिन अब घर में उनके ऊपर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। बता दें कि शो और मुनव्वर की जिंदगी में तूफान ने दस्तक दे दिया है। बतौर वाइल्ड कार्ड बिग बॉस के घर में आयशा खान यानी मुनव्वर की एक्स गर्लफ्रेंड ने एंट्री ले ली है। घर में आते ही आयशा ने मुनव्वर को निशाने में लिया और उन पर टू-टाइमिंग का आरोप लगाते हुए उनकी कई सारी पोल खोल दी है। आयशा की बात सुन घरवालों के होश तो उड़े ही साथ ही बाहर वाले और फैंस भी आयशा के बयान से दंग रह गए हैं। बता दें कि प्रोमो भी आ गया है, जिसमें आयशा की बातें सुन मुनव्वर फूट-फूटकर रो रहे हैं और वापस घर जाने की जिद कर रहे हैं, तो चलिए बिना देर किए देख लेते हैं, कल घर में क्या कुछ हुआ।

बिग बॉस ने दिया मुन्ना भैया को झटका

Bigg Boss  Written Update ()

बिग बॉस मुनव्वर को आर्काइव रूम में बुलाते हैं और उनसे पूछते हैं कि सलमान खान की बातों से वह क्या समझे हैं और क्या कर रहे हैं। वहीं किचन में चाय बनाते हुए रिंकू और ईशा की लड़ाई और बहस हो जाती है। घर में एक नए सदस्य की बतौर वाइल्ड कार्ड एंट्री होती है, जो कि और कोई नहीं बल्कि मुनव्वर फारुकी की एक्स गर्लफ्रेंड आयशा खान होती है। सभी से आयशा का परिचय करवाया जाता है, तो वहीं आयशा मुनव्वर को बॉयफ्रेंड बताती है। आयशा बताती है कि 23 अगस्त से 5 अक्टूबर के बीच मुनव्वर ने उन्हें एक म्यूजिक वीडियो के लिए अप्रोच किया था और स्टैंडअप के लिए भी ऑफर किया था। आयशा सभी को बताती है कि मुन्नवर ऐसे ही हैं और वह कई लड़कियों के साथ ऐसा कर चुके हैं।

क्या है आयशा और मुनव्वर का ब्रेसलेट वाला माजरा

एंट्री के साथ आप सभी ने प्रोमो में भी देखा होगा कि आयशा मुनव्वर से पूछती हैं कि वो उनका ब्रेसलेट क्यों पहने थे। जिस पर मुनव्वर कहते हैं, जब आयशा की याद आएगी तो ब्रेसलेट पहनेगी। आयशा मुनव्वर के रिलेशनशिप वाली बात पर भी पोल खोलती है और कहती है कि वह शो में आने से पहले उन्होंने कहा था कि उनका ब्रेकअप हो गया है, लेकिन शो में वो ऐसा क्यों कह रहे हैं कि वो रिलेशन में हैं। इस पर आयशा मुनव्वर को टू टाइमिंग कहते हैं।

इसे भी पढ़ें: रेखा से लेकर अमिताभ बच्चन तक, साल 2023 में लोगों ने खूब पसंद की इन सितारों के घर की तस्वीरें

आयशा की बातें सुन मन्नारा रह गई दंग

मन्नारा आर्काइव रूम का दरवाजा खोल अंदर जाती है और मुनव्वर-आयशा को बातें सुनाते हुए डांटने लगती है। फिर आयशा मन्नाराको सब कुछ बताती है, जिसे सुन मन्नारा की आंखे खुली रह जाती है। बातें सुन मन्नारा आयशा से पूछती है कि क्या अभी भी वो मुनव्वर को डेट कर रहे थे। जिस पर आयशा मन्नारा से कहती हैं कि उनके बीच कुछ था। जिस पर मन्नारा कहती है कि मुनव्वर शुरू से यही कह रहे हैं कि मुन्ना तो अभी भी कहते हैं कि वो किसी को डेट नहीं कर रहे हैं।

रो-रोकर हुआ मुन्ना का बुरा हाल

आयशा के आते ही सभी घरवाले उससे मिलते हैं। अंकिता उन्हें पुरा घर दिखाती हैं, वहीं मुनव्वर रोने लगते हैं। मुनव्वर विक्कीसे कहते हैं, कि अब वो घर से बाहर जाना चाहते हैं, जिस पर विक्की मुनव्वर से पूछते हैं कि क्या उनका और नाजिला के साथ क्लोजर हो चुका है या नहीं? मुनव्वर अंकिता और मन्नारा के सामने भी खूब रोते हैं और आयशा खान से बात करते हुए भी रोने लगते हैं। अभी तक मुनव्वर के पास सब जा कर अपना दुखड़ा रो रहे थे, तो वहीं अब मुनव्वर रो रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: कौन है मन्नारा चोपड़ा की बहन मिताली हांडा? एक्टिंग नहीं करती हैं ये काम

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: Instagram

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP