Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:02 AM IST

बेहद लग्जरी लाइफ जीती हैं मन्नारा चोपड़ा, देखें कुछ खास तस्वीरें

रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में इस साल मन्नारा चोपड़ा भी नजर आ रही हैं। आज हम आपको उनकी लाइफ के बारे में कुछ खास बताने वाले हैं।  
Updated:- 2023-10-25, 11:13 IST
mannara chopra income

प्रियंका चोपड़ा की कजिन बहन मन्नारा चोपड़ा को रिएलिटी शो 'बिग बॉस 17' में देखा गया है। इतना ही नहीं, प्रियंका चोपड़ा ने भी अपनी बहन को काफी हद तक स्पोर्ट किया है। उन्होंने अपनी बहन के सपोर्ट में एक स्टोरी भी शेयर की थी। हालांकि मन्नारा चोपड़ा इस शो में अपनी बहन के बारे में बात करने से बचते हुए नजर आती हैं। आज के इस आर्टिकल में हम आपको मन्नारा चोपड़ा के लग्जरी लाइफस्टाइल के बारे में कुछ खास बातें बताने वाले हैं। 

प्रियंका चोपड़ा- मन्नारा चोपड़ा का रिश्ता

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

 

25 मई 1991 को अंबाला में जन्मीं मन्नारा चोपड़ा बालीवुड हालीवुड क्यून प्रियंका चोपड़ा की कजिन है। वह प्रियंका चोपड़ा की बुआ की बेटी हैं। मन्नारा की मां एक ज्वेलरी डिजाइनर हैं तो वहीं उनके पिता वकील है। मन्नारा चोपड़ा को यूं तो ज्यादा प्रियंका के साथ नहीं देखा गया है लेकिन प्रियंका चोपड़ा बिग बॉस सदस्य मन्नारा को सपोर्ट करते नजर आ रही है। 

मन्नारा चोपड़ा का असली नाम क्या है

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

 

मन्नारा चोपड़ा ने फिल्मों में करियर बनाने के लिए अपना नाम बदला था। एक्ट्रेस का असली नाम बार्बी हांडा है। बता दें कि मन्नारा चोपड़ा ने बीबीए की पढ़ाई के साथ ही फैशन डिजाइनिंग का भी कोर्स भी कर रखा है। पढ़ाई पूरी करने के बाद मन्नारा ने मॉडलिंग की अब वह एक्टिंग कर रही हैं।

मन्नारा ने किस फिल्म से किया करियर की शुरुआत

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

 

करियर की बात करें तो उन्हें कजिन प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की तरह पॉपुलैरिटी नहीं मिली है। हालांकि वह साल 2014 में तेलुगु फिल्म 'प्रेमा गीमा जनथा नाई' से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत कर चुकी हैं। बॉलीवुड में एक्ट्रेस को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला लेकिन उन्हें साउथ की फिल्मों में काफी पसंद किया जा रहा है। 

यह भी पढ़ें- हर्ष बेनिवाल से लेकर अंकिता लोखंडे तक, बिग बॉस 17 में नजर आएंगे ये सेलेब्स

घूमने का शौक है मन्नार चोपड़ा को

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

 

मन्नारा चोपड़ा अपने सोशल मीडिया पर काफी ज्यादा एक्टिव रहती हैं। उनके सोशल मीडिया को देखकर आप इस बात का अंदाजा लगा सकते हैं कि एक्ट्रेस को घूमने का कितना शौक है। एक्ट्रेस ने बीच वेयर में अपनी कई हॉट तस्वीरें शेयर कर रखा है। अपनी बहनों की तरह वह भी काफी ज्यादा खूबसूरत है। 

यह भी पढ़ें- Bigg Boss 17: सलमान खान के शो में हिस्सा लेने जा रही हैं प्रियंका चोपड़ा की बहन, हाल ही में कॉन्ट्रोवर्सी से जुड़ा था नाम

मन्नारा चोपड़ा की नेटवर्थ

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Mannara❤️ (@memannara)

 

मन्नारा चोपड़ा साउथ इंडस्ट्री की नामी एक्ट्रेस की लिस्ट में आती हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह किसी भी फिल्म को साइन करने के लिए 50 से 60 लाख रुपये चार्ज करती हैं। मन्नारा के पास खुद का कुछ लग्जरी कार है। उनकी  नेट वर्थ की बात करें तो साल 2023 में करीब 10 करोड़ रुपए से ज्यादा है। वह ज्यादातर कमाई अपनी फिल्मों के अलावा एड और वेब सीरीज के माध्यम से करती हैं। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।

 

Image Credit - instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।