Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:53 AM IST

John Abraham Best Movies On OTT: अगर आप भी हैं जॉन अब्राहम के फैन, OTT पर देखें एक्टर की ये धांसू फिल्में

John Abraham Movies On OTT :यदि आप भी बॉलीवुड के मोस्ट फिट एक्टर जॉन अब्राहम के फैन हैं, तो आज हम आपको उनकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर मौजूद कुछ शानदार फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिन्हें आप आज उनके जन्मदिन के मौके पर देख सकते हैं
Updated:- 2024-12-17, 10:18 IST
Indian Action Movies

जॉन अब्राहम बॉलीवुड मोस्ट फिट और बेहतरीन एक्टर्स में से एक हैं। आज 17 दिसंबर को अभिनेता अपना 51वां जन्मदिन मना रहे हैं। ऐसे में देशभर से उनके फैंस सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बधाई दे रहे हैं। जॉन ने साल 2003 में 'जिस्म' मूवी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था। इसके बाद उन्होंने एक से बढ़कर एकड़ एक्शन, थ्रिलर और कॉमेडी फिल्मों से दर्शकों को दीवाना बनाया। एक्टर अपने हर रोल में फिट बैठते हैं। आज हम आपको उनके जन्मदिन के मौके पर उनकी ओटीटी प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कुछ धांसू फिल्मों की लिस्ट दिखाने जा रहे हैं। जिनको उनके फैंस आज के खास मौके पर देखकर एन्जॉय कर सकते हैं।

वेदा

vedaa

जॉन अब्राहम, शरवरी वाघ की फिल्म 'वेदा' इसी साल 2024 में सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म को आप जी5 पर देख सकते हैं। फिल्म की कहानी नीची जाति के लोगों पर होने वाले अत्याचारों के इर्द-गिर्द घूमती है। जॉन इस मूवी में भारतीय सेना के मेजर अभिमन्यु कंवर की शानदार भूमिका निभाई है। जबकि शरवरी ने वेदा नाम की लड़की का किरदार अदा किया है, जो कि नीची जाति की होती है। इसी के चलते वेदा को अपना बॉक्सिंग का सपना पूरा करने में काफी मशक्क्त करनी पड़ती है।

ये भी पढ़ें: 'शूटआउट एट वडाला' में शूटिंग के दौरान जॉन अब्राहम के हाथों चोटिल हो गई थीं कंगना, जानिए कैसे

बाटला हाउस

batla house

निखिल आडवाणी के निर्देशन में बनी फिल्म बाटला हाउस भी जबरदस्त एक्शन फिल्म थी। यह मूवी एक वास्तविक एनकाउंटर घटना पर आधारित थी। इस फिल्म की कहानी साल 2008 में दिल्ली के जामिया नगर इलाके में हुई आतंकवादी मुठभेड़ की घटना पर बनी है। इस दौरान दो संदिग्ध आंतकी मारे गए थे, जबकि दो भाग निकले थे और एक को गिरफ्तार कर लिया गया था। जॉन इस मूवी में डीसीपी संजीव कुमार यादव की भूमिका में नजर आए थे। इस फिल्म को आप अमेजॉन प्राइम पर देख सकते हैं।

दोस्ताना

dostana

साल 2005 में रिलीज हुई फिल्म 'गरम मसाला' एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म थी, जो कि एक्टर के करियर की बेस्ट कॉमेडी मूवीज में से एक है। इस फिल्म में जॉन के अपोजिट अक्षय कुमार भी नजर आए थे। इस फिल्म की कहानी दो शरारती फोटोग्राफर दोस्तों पर आधारित है। ये दोनों लड़कियों को इंप्रेस करते हुए आखिर में कई लड़कियों के चक्कर में फंस जाते है, जो कि पेशे से एयर होस्टेस होती हैं। फिल्म में आपको एक सा बढ़कर एक कॉमेडी डायलॉग सुनने को मिलेंगे। यह मूवी डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर उपलब्ध है।

परमाणु : द स्टोरी और पोखरण

parmanu

इस फिल्म की कहानी साल 1998 में भारतीय सेना द्वारा किए गए पोखरण टेस्ट (परमाणु बम) की कहानी पर बेस्ड है। फिल्म में जॉन अब्राहम आईएएस ऑफिसर की भूमिका में नजर आए हैं। जॉन के अलावा फिल्म में बोमन ईरानी, अनुजा साठे, डायना पेंटी और विकास कुमार समेत अन्य किरदार शामिल थे। यह फिल्म ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 पर मौजूद है।

ये भी पढ़ें: सस्पेंस, एक्शन से भरपूर Jio Cinema पर इन 5 फिल्मों को एक बार जरूर देखें

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: IMDB

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।