'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में अंश गुजराल के बेटे का चेहरा देख उड़े तुलसी के होश, सालों से दबा राज आया सामने

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में लंबे समय से फैंस को जिस पल का इंतजार था, अब फाइनली वो आ चुका है। सीरियल में अंश गुजराल के बेटे की एंट्री हो चुकी है। सालों पहले तुलसी ने गोली मारकर अपने बेटे अंश की जान ले ली थी,ऐसे में अब देखना होगा कि उसके बेटे की वापसी तुलसी की जिंदगी में क्या तूफान लेकर आएगी? क्या अंश अपने पिता का बदला लेगा?
Updated:- 2026-04-28, 20:42 IST
image

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। कुछ दिन पहले जो प्रोमो आउट हुआ था, उसमें दिखाया गया था कि तुलसी की जिंदगी में अतीत के पन्नों से कोई लौटकर आने वाला है, जिसका ताल्लुक अंश से है। इस प्रोमो के सामने आने के बाद मानो इंटरनेट पर हलचल मच गई थी और फैंस ये जानने के लिए एक्साइटेड हो गए थे कि सीरियल में ऐसा कौन आने वाला है? इसके बाद खबरें आईं कि सीरियल में अंश गुजराल के बेटे की एंट्री होने वाली है और अंश का किरदार निभाने वाले आकाशदीप सहगल ही इस रोल को प्ले करेंगे। इधर जहां शो में करण और नंदिनी के रिश्ते पर फोकस है और दिखाया जा रहा है कि करण की जिंदगी में कोई लड़की है और दोनों का एक बेटा भी है, लेकिन अब ये सारे तार अंश के बेटे से जुड़ चुके हैं। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?

तुलसी का हुआ अंश के बेटे से सामना

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Balaji Telefilms (@balajitelefilmslimited)

पिछले कुछ दिनों से सीरियल में करण और नंदिनी के रिश्ते में दूरियां दिखाई जा रही हैं और करण की जिंदगी में किसी और लड़की की एंट्री पर फोकस किया जा रहा है। दिखाया जा रहा है कि करण की लाइफ में कोई और है और उसका एक बेटा भी है, जिसके बारे में नंदिनी को पता चल गया है। हालांकि, अब सच्चाई इससे बिल्कुल अलग सामने आई है। तुलसी, करण का पीछा करती है और उसे एक महिला के साथ देखती है, लेकिन वहीं तुलसी को एक शख्स नजर आता है, जिसकी शक्ल बिल्कुल अंश से मिलती है। उसे देखकर तुलसी के होश उड़ जाएंगे। आज के एपिसोड में करण, तुलसी को उस लड़के की सच्चाई बताता है और कहता है कि वो अंश का बेटा है और उसका नाम रियांश है। इसके बाद तुलसी हैरान रह जाती है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में 'शांति निकेतन' से नॉइना को धक्के मारकर बाहर निकालेगी तुलसी, फैंस बोले- बस इसी पल का था इंतजार

करण छिपा रहा है कौन सी सच्चाई?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Akashdeep saigal fanpage (@akashdeep_saigal)

अंश के बेटे की सच्चाई सामने आने के बाद अब फैंस के मन में ये सवाल है कि आखिर करण कौन सी सच्चाई छिपा रहा है और उस लड़की से करण का क्या रिश्ता है? अगर रियांश, अंश का बेटा है, तो फिर करण घरवालों से कौन सी बात छिपा है, ऐसे कई सवाल हैं जिनका जवाब आने वाले एपिसोड्स में मिलेगा। रियांश का लुक और एंट्री फिलहाल सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है। देखना ये भी होगा कि तुलसी, मिहिर और बाकी विरानी परिवार को ये सच्चाई बताएगी या अभी और ट्विस्ट आना बाकी है।

यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में नॉइना का खेल होगा खत्म, सच्चाई जानकर तुलसी लेगी बड़ा फैसला; महाट्विस्ट के लिए हो जाइए तैयार


Kyunki Saas Bhi Kabhi Bahu Thi के पहले सीजन में जब तुलसी ने अंश को गोली मारी थी, तो उस एपिसोड ने टीआरपी के सारे रिकॉर्ड्स तोड़ दिए थे, ऐसे में देखना होगा कि इस सीजन में अंश गुजराल के बेटे की वापसी सीरियल को टीआरपी में किस पायदान पर पहुंचाती है? अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।