Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:06 AM IST

जब एक फैन ने लगाई थी टीवी के राम अरुण गोविल को फटकार, यह थी वजह

टीवी में श्री राम का किरदार निभाकर पॉपुलर हुए अरुण गोविल को यूं तो फैंस भगवान मानकर पूजते हैं लेकिन एक बार उन्हें अपने एक फैन से डांट खानी पड़ी थी।
Updated:- 2023-06-23, 17:22 IST
image

आदिपुरुष की रिलीज के बाद से ही लोग दूरदर्शन पर लगभग 35 साल आई पुरानी रामायण को याद कर रहे हैं। ज्यादातर लोग ऐसा कह रहे हैं कि वह रामायण, आदिपुरुष से कई गुना अच्छी थी। यूं तो टेलीविजन पर आई वह रामायण और उसके किरदार आज भी लोगों को याद हैं। अरुण गोविल ने इस रामायण में श्री राम का किरदार निभाया था। वहीं, दीपिका चिखलिया माता सीता के रोल में नजर आई थीं। उस दौर में तो हाल कुछ यूं था कि टीवी पर जब यह रामायण आती थी, तो सड़कें खाली हो जाती थीं। लोग टीवी के आगे कुछ इस तरह बैठ जाते थे जैसे वे सच में राम-सीता के दर्शन कर रहे हो।

कुछ महीने पहले एक वाकया भी हुआ था जब अरूण गोविल एयरपोर्ट पर थे और यहां एक महिला उन्हें देखकर इतना भावुक हो जाती है कि उनके पैर छूने लगती है, रोने लगती है। रामायण के किरादारों को जनता का भरपूर प्यार मिला था। खासकर, राम और सीता के रूप में अरूण-दीपिका तो हर किसी के दिल में बस गए थे और आज तक बसे हुए हुए हैं। लेकिन फिर क्यों एक फैन ने टेलीविजन के राम यानी अरुण गोविल को फटकार लगा दी थी। चलिए जानते हैं।

अरुण गोविल-दीपिका चिखलिया पर फैंस ने लुटाया था प्यार

unknown facts about ramayans ram

श्री राम और सीता के रूप में अरुण गोविल और दीपिका चिखलिया भगवान की तरह पूजे जाने लगे थे। दोनों के फैंस आज भी उन्हें बहुत प्यार करते हैं। आज इतने साल बात भी एक बात बिल्कुल सच है कि जितना प्यार अरुण गोविल और दीपिका को राम-सीता के रूप में मिला, उतना किसी और को नहीं मिला। दोनों ने इंटरव्यूज के दौरान, कई बार ऐसे किस्से शेयर किए कि लोग किस तरह इन्हें प्यार देते थे, ये दोनों कहीं से भी गुजरते थे तो फूल मालाओं से स्वागत होता था लेकिन इसी आस्था के बीच एक बार अरुण गोविल को एक फैन ने फटकार लगाई थी।

यह भी पढ़ें-रामायण की 'सीता' दीपिका चिखलिया ने बताई सेट से जुड़ी कुछ इंट्रेस्टिंग बातें

क्यों खानी पड़ी थी फैन से डांट?

ramayan ram story

अरुण गोविल ने कपिल शर्मा शो के दौरान यह किस्सा सुनाया था। अरुण गोविल (भगवान राम को क्यों कहा जाता है आदिपुरुष?) से जुड़ा यह किस्सा एक तमिल फिल्म की शूटिंग का है। इस फिल्म में वह तिरुपति बालाजी का रोल प्ले कर रहे थे। इस वक्त पर उन्हें सिगरेट पीने की बहुत आदत थी। शूटिंग में ब्रेक के दौरान, वह कोने में जाकर सिगरेट पीने लगे। तभी एक व्यक्ति वहां आकर उन्हें वहां की स्थानीय भाषा में फटकार लगाने लगा। उन्हें समझ नहीं आया कि वह क्या कह रहा है? लेकिन वह इतना जरूर समझ पा रहे थे कि वह इंसान उन पर गुस्सा कर रहा है। तभी वहां पास में मौजूद एक इंसान ने उन्हें बताया कि यह व्यक्ति कह रहा है कि हम तो तुम्हें भगवान मानते हैं और तुम इस तरह की हरकते कर रहे हो। इसके बाद से अरुण गोविल ने कभी सिगरेट को हाथ नहीं लगाया।

यह भी पढ़ें- जानिए रामायण और आदिपुरुष के किरदारों में क्या- क्या बदला है

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।