क्या छोटे परदे पर लौटने वाली है श्वेता तिवारी-रोनित रॉय की जोड़ी? तेज हुई अटकलें, एक और लीड कपल की भी हो सकती है वापसी

आज के वक्त में ओटीटी पर हर दूसरे दिन नई कहानी और नई जोड़ियों के साथ आपको नई-नई वेब सीरीज देखने को मिल जाएंगी, लेकिन आज से कुछ साल पहले टीवी सीरियल्स का एक अलग ही क्रेज हुआ करता था। टीवी के कई ऐसे सीरियल्स हैं, जिनकी कहानी और लीड जोड़ियां फैंस को आज भी याद है और इन जोड़ियों के परदे पर लौटने का फैंस को आज भी इंतजार है। ऐसी ही कुछ आइकॉनिक जोड़ियों के छोटे परदे पर लौटने की चर्चा इन दिनों जोरों पर हैं। हम बात कर रहे हैं जेनिफर विंगेट-हर्षद चोपड़ा और रोनित रॉय-श्वेता तिवारी की। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो स्टार प्लस के नए फिक्शन शो में इनमें से कोई जोड़ी, लीड के तौर पर नजर आ सकती है। हालांकि, चैनल की तरफ से इसे लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है, लेकिन इसे लेकर हलचल तेज है। चलिए आपको बताते हैं कि क्या है पूरा मामला?
क्या फिर साथ आएंगे हर्षद चोपड़ा और जेनिफर विंगेट?

सोशल मीडिया पर वायरल खबरों की मानें तो स्टार प्लस जल्द ही एक रोमांटिक कहानी लेकर आने वाला है और इसमें जेनिफर विंगेट और हर्षद चोपड़ा को लीड रोल में लेने पर विचार किया जा रहा है। ये दोनों पहले कलर्स के सीरियल बेपनाह में नजर आ चुके हैं और उस सीरियल में दर्शको को इनकी केमिस्ट्री खूब पसंद आई थी। ऐसे में अगर ये दोनों फिर एक साथ नजर आते हैं, तो यह फैंस के लिए किसी ट्रीट से कम नहीं होगा।
फिर चलेगा रोनित रॉय और श्वेता तिवारी का जादू!

ऐसा भी कहा जा रहा है कि इस सीरियल में रोनित रॉय और श्वेता तिवारी की जोड़ी भी नजर आ सकती है। ये दोनों एकता कपूर के आइकॉनिक शो कसौटी जिंदगी की में मिस्टर बजाज और प्रेरणा के किरदार में नजर आए थे। दोनों की जोड़ी को फैंस ने खूब पसंद किया था और आज भी इनकी गिनती टीवी की एवरग्रीन जोड़ियों में होती है।
यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में क्या रेयांश को शांति निकेतन लाएगी तुलसी? सालों से दबा राज ऐसे आएगा बाहर
क्या होगी स्टोरीलाइन?
इस सीरियल को लेकर कोई ऑफिशियल जानकारी सामने नहीं आई है। हालांकि, कई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि यह सीरियल एक लव स्टोरी होगा और इसकी कहानी में फैमिली ड्रामे की जगह रोमांटिक एंगल दिखाया जाएगा।
यह भी पढ़ें- 'दिन के 16 घंटे काम...', कैसे होती है 'ये रिश्ता क्या कहलाता है' की शूटिंग? समृद्धि शुक्ला ने बताई अंदर की बातें
हर्षद चोपड़ा-जेनिफर विगेंट और रोनित रॉय-श्वेता तिवारी की जोड़ी को फैंस ने हमेशा बहुत प्यार दिया है। ऐसे में देखना होगा कि अगर इनकी जोड़ी वापस छोटे परदे पर लौटती है, तो क्या दोबारा वही जादू बिखेर पाएगी या नहीं? अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus, Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।