Sat Sep 12, 2026 | Updated 06:08 AM IST

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में क्या रेयांश को शांति निकेतन लाएगी तुलसी? सालों से दबा राज ऐसे आएगा बाहर

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में इन दिनों अंश का बेटा रेयांश लगातार अपने सवालों के जवाब ढूंढ रहा है और करण उसे झूठी कहानियां सुना रहा है। एक तरफ जहां तुलसी रेयांश को घर का प्यार देना चाहती है, वहीं दूसरी तरफ सालों से दबा राज भी सामने आ सकता है।  
Updated:- 2026-05-15, 17:09 IST
image

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की में अंश के बेटे रेयांश की एंट्री को लेकर काफी बज बनाया गया था, लेकिन कहना गलत नहीं होगा कि रेयांश का आना शो की टीआरपी में वो उछाल नहीं ला पाया, जो शायद मेकर्स ने सोचा था, बल्कि नॉइना के जाने के बाद एकता कपूर का यह शो टीआरपी में गिरता जा रहा है। लंबे वक्त तक नंबर 1 पर काबिज रहा यह शो इन दिनों वीकली टीआरपी लिस्ट में नंबर 3 या नंबर 4 पर नजर आ रहा है। एक तरफ जहां तुलसी और मिहिर की दोबारा शादी हो चुकी है, परी रणविजय के कत्ल के इल्जाम से बरी हो चुकी है और रेयांश अपने सवालों के जवाब ढूंढ रहा है। वहीं शांति निकेतन में एक नहीं, बल्कि कई खुशखबरी आ चुकी हैं। वृंदा, सलोनी और मुन्नी तीनों ही प्रेग्नेंट हैं। कहानी में इन दिनों कई उतार-चढ़ाव आ रहे हैं और सालों से दबा राज बाहर आने की पूरी उम्मीद है, जिससे पूरी स्टोरीलाइन बदल सकती है। चलिए आपको बताते हैं कि आपके पसंदीदा सीरियल में आगे क्या हो सकता है?

अंश के राज से उठेगा पर्दा

'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में रेयांश लगातार अपने पिता की सच्चाई जानने के लिए करण से सवाल पूछ रहा है। रेयांश जब भी करण से पूछता है कि अंश विरानी कौन था, तो वह बात को घुमा देता है। करण, रेयांश को बताता है कि अंश की मौत एक प्लेन क्रैश में हुई थी। असल में जिस दिन तुलसी ने अंश को गोली मारी थी, उसी दिन अमेरिका जाने वाला एक प्लेन भी क्रैश हुआ था और इसलिए करण ने ऐसा कह दिया कि इसी प्लेन क्रैश में अंश की मौत हुई। हालांकि, करण की यह बात झूठ साबित हो चुकी है, क्योंकि रेयांश कहता है कि उस दिन की पैसेंजर लिस्ट में अंश का नाम था ही नहीं। बता दें कि मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, जल्द ही अंश को यह पता चल जाएगा कि तुलसी ने अंश को गोली मारी थी। बताया जा रहा है कि इसके बाद अंश, तुलसी से बदला लेने और विरानी परिवार को बर्बाद करने को अपना मकसद बना लेगा।


यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में तुलसी और मिहिर करेंगे दोबारा शादी! नॉइना की हुई शो से छुट्टी, क्या अब बदल जाएगी स्टोरीलाइन?

रेयांश की जिंदगी की कमी पूरी करेगी तुलसी?

जहां एक तरफ रेयांश लगातार कऱण से अपने पिता अंश के बारे में सवाल कर रहा है, वहीं दूसरी तरफ तुलसी चाहती हैं कि रेयांश को परिवार की कमी महसूस नहीं होने देना चाहती। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि तुलसी, रेयांश को शांति निकेतन लेकर आएगी। हालांकि करण, रेयांश को शांति निकेतन से दूर रखना चाहता है क्योंकि वो नहीं चाहता कि नंदिनी और उसका फिर से आमना-सामना हो।

क्या परी और आर्यन होंगे एक?

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by StarPlus (@starplus)

सीरियल में इन दिनोें परी और आर्यन की शादी की भी तैयारी चल रही हैं। परी के मन में अभी भी अजय के लिए जगह है, लेकिन वह आर्यन से शादी करने के लिए हां कर चुकी है। आगे के एपिसोड्स में देखने लायक होगा कि क्या परी और आर्यन की शादी होती है या कोई नया ट्विस्ट आता है।


यह भी पढ़ें- 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' में होगी तुलसी-मिहिर की शादी, अतीत का काला सच आएगा सामने; 'शांति निकेतन' की खुशियों को फिर लगेगी नजर?

 

सीरियल 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' की टीआरपी पिछले कुछ हफ्तों से कम हो रही है और शो टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर नहीं पहुंच पा रहा है, ऐसे में देखना होगा कि मेकर्स क्या नए ट्विस्ट लेकर आते हैं। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Courtesy: Star Plus, Jio Hotstar

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।