Sat Sep 12, 2026 | Updated 08:04 AM IST

Anupamaa Spoiler: राही पर टूटेगा दुखों का पहाड़, क्या अनुपमा बचा पाएगी बेटी का सिंदूर? महाट्विस्ट के लिए हो जाइए तैयार

Anupamaa Latest Promo: अनुपमा के आने वाले एपिसोड्स धमाकेदार होने वाले हैं। जहां एक तरफ राही और अनुपमा के बीच तकरार बढ़ती जा रही है, वहीं अब प्रेम की जान खतरे में पड़ जाएगी और राही पर दुखों का पहाड़ टूटन वाला है। क्या अनुपमा अपनी बेटी का सुहाग बचा पाएगी?  
Updated:- 2026-05-17, 13:34 IST
image

टीवी सीरियल 'अनुपमा' में इन दिनों हाई-वोल्टेज ड्रामा देखने को मिल रहा है। जहां एक तरफ 'अनुपमा' ने अपना कैफे खोल लिया है, वहीं राही ने भी अपनी मां के कैफे के सामने श्रुति की मदद से अपना कैफे खोल लिया है और दोनों के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। जहां एक तरफ पूरा कोठारी परिवार अनुपमा के खिलाफ हो गया है, वहीं राही और प्रेम भी अनुपमा से दुश्मनी निकाल रहे हैं। श्रुति, अनुपमा और राही के बीच गलतहफमियां पैदा करने की कोशिश कर रही है और उसमें कामयाब भी हो चुकी है। राही ने अनुपमा पर अनुज को भूलने का इल्जाम लगा दिया है। आने वाले एपिसोड्स में राही की जिंदगी में बड़ी मुसीबत आने वाली है। राही के पति प्रेम की जिंदगी खतरे में है और अनुपमा उसे बचाने की पूरी कोशिश करेगी। चलिए आपको बताते हैं कि आने वाले एपिसोड्स में क्या कुछ होने वाला है?

प्रेम पर मंडरा रहा है बड़ा खतरा

अनुपमा का एक नया प्रोमो आउट हुआ है। आने वाले एपिसोड्स में सीरियल में वट सावित्री का सेलिब्रेशन दिखाया जाएगा। जहां कोठारी परिवार मिलकर इस त्यौहार को सेलिब्रेट करेगा। राही और शो की बाकी सभी लेडीज अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखेंगी। शाह परिवार की लेडीज भी इसका हिस्सा बनेंगी। इसी दौरान राही की जिंदगी में बड़ा तूफान आने वाला है। प्रोमो में दिखाया गया है कि जहां बाकी सभी वट सावित्री की पूजा में बिजी होंगे, वहीं अनुपमा को तार जलने की स्मैल आएगी और वो सोचेगी कि प्रेम भी बिजली का काम कर रहा है, कहीं वो किसी खतरे में तो नहीं है। हालांकि, उसे लगेगा कि प्रेम ने सब चेक कर लिया होगा और ऐसा सोचकर वो बाकी कामों को करने लगेगी, लेकिन प्रेम सीढ़ी पर चढ़कर बिजली का कुछ काम कर रहा है और नीचे कई करंट वाले तार हैं, जिनसे चिंगारी निकल रही है और प्रेम को इसका अंदाजा नहीं है। अनुपमा, प्रेम को आवाज देकर उसे आगाह करेगी और उसे बचाने के लिए उसकी तरफ जाएगी, लेकिन प्रेम उसकी बात नहीं सुन पाएगा।

क्या राही के सुहाग को बचा पाएगी अनुपमा?


इधर राही, वट सावित्री की पूजा के दौरान बरगद के पेड़ पर धागा बांध रही होती है, तभी धागा उसके हाथ से छूट जाता है और वो डर जाती है कि कहीं प्रेम के साथ कोई अनहोनी न हो जाए। अनुपमा, प्रेम को बचाने के लिए उसकी तरफ दौड़ती है, लेकिन वो उसे बचा पाएगी या शो में कोई नया ट्विस्ट आएगा, ये तो आने वाले एपिसोड्स में ही पता चलेगा। फिलहाल इस प्रोमो ने फैंस की एक्साइटमेंट को बढ़ा दिया है। शो में राही और अनुपमा के बीच पहले से ही गलतफहमियां और नाराजगी है, ऐसे में देखना होगा कि अगर प्रेम के साथ कुछ गलत होता है, तो क्या उसका इल्जाम भी अनुपमा के सिर आएगा?

 

 

 

 

यह भी पढ़ें- 'अनुपमा' की जिंदगी में क्या फिर लौटेगा 'अनुज', पुराने विलेन की होगी एंट्री, शो की टीआरपी में आएगा उछाल?

 

यह भी पढ़ें- लीप के बाद क्या 'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी? अनुज कपाड़िया के किरदार को लेकर एक्टर ने कही ये बात

 

'अनुपमा' की गिरती टीआरपी के बीच देखना होगा कि क्या ये ट्विस्ट शो की टीआरपी में उछाल ला पाते हैं। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।