'अनुपमा' की जिंदगी में क्या फिर लौटेगा 'अनुज', पुराने विलेन की होगी एंट्री, शो की टीआरपी में आएगा उछाल?

राजन शाही का टीवी सीरियल 'अनुपमा' हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। एक वक्त पर यह सीरियल टीआरपी लिस्ट में नंबर 1 पर था। हालांकि, 'क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' के ऑनएयर होने के बाद इस शो की टीआरपी में गिरावट देखने को मिली। एक बार फिर टीवी की दुनिया में तुलसी का जादू चल गया और 'अनुपमा' की जिंदगी के ट्विस्ट से ज्यादा फैंस को तुलसी विरानी की जिंदगी के उतार-चढ़ाव देखने में दिलचस्पी आने लगी और इसका सीधा असर 'अनुपमा' की टीआरपी पर हुआ, लेकिन अब मेकर्स शो की टीआरपी में उछाल लाने लिए अनुपमा की जिंदगी में एक नहीं, बल्कि कई ट्विस्ट लाने की प्लानिंग कर रहे हैं। सीरियल का नया प्रोमो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और इसके बाद से सीरियल में अनुज यानी गौरव खन्ना की एंट्री के भी कयास लगाए जा रहे हैं। चलिए आपको बताते हैं कि 'अनुपमा' के आने वाले एपिसोड्स में क्या होने वाला है?
'अनुपमा' में हो सकती है अनुज कपाड़िया की एंट्री
View this post on Instagram
सीरियल 'अनुपमा' में फिलहाल दिग्विजय को ये पता चल चुका है कि अनुपमा, अनुज की पत्नी है और इसके बाद वो काफी इमोशनल हो जाता है और अनुपमा को बताता है कि वो और अनुज, अमेरिका में अच्छे दोस्त बन गए थे और अनुज के सावी का कैफे खोलने में काफी मदद की थी। लेटेस्ट प्रोमो में देखने को मिला है कि अनुपमा अहमदाबाद वापस लौट चुकी है और उसके साथ दिग्विजय, बंकू और जया भी गए हैं। अनुपमा अहमदाबाद लौटते ही सोचती है कि भगवान उसे यहां वापस लेकर आए हैं, तो उन्होंने कुछ न कुछ जरूर सोचा होगा। इसी बीच प्रोमो में श्रुति की एंट्री दिखाई गई है, जिसके फोन पर अनुज और छोटी राही की फोटो लगी है और वहीं अनुपमा के वॉलपेपर पर बड़ी राही और अनुज की फोटो लगी है। श्रुति से टकराने के बाद अनुपमा का फोन गिर जाता है और उसकी और राही की फोटो पर दरार आ जाती है। पहले से ही राही और अनुपमा के रिश्ते में दरार है, ऐसे में देखना होगा कि क्या श्रुति के आने के बाद दोनों का रिश्ता और मुश्किल में आता है? इस नए प्रोमो के बाद फैंस शो में अनुज यानी गौरव खन्ना की वापसी के कयास भी लगा रहे हैं।
शो में आने वाले हैं कई ट्वि्स्ट
View this post on Instagram
श्रुति की वापसी से अनुपमा की जिंदगी में तूफान आने की पूरी उम्मीद है। कहा जा रहा है कि श्रुति, राही और अनुपमा के बीच फिर दूरियां पैदा करने की कोशिश करेगी। इसके अलावा, अगर अनुज की शो में वापसी होती है, तो भी ये देखने लायक होगा कि क्या ये दोनों फिर एक हो पाएंगे या नहीं? फिलहाल अनुपमा, सावी के कैफे को बचाने की कोशिश में लगी है और इधर शाह हाउस में बा और बापूजी अच्छी हालत में नहीं हैं, ऐसे में देखना होगा कि नए ट्विस्ट से कहानी में क्या बदलाव आता है।
यह भी पढ़ें- लीप के बाद क्या 'अनुपमा' में होगी गौरव खन्ना की वापसी? अनुज कपाड़िया के किरदार को लेकर एक्टर ने कही ये बात
'अनुपमा' की गिरती टीआरपी के बीच क्या ये ट्विस्ट्स फिर से शो को नंबर 1 बना पाएंगे, ये देखने लायक होगा। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Courtesy: Jio Hotstar
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।