Bigg Boss 17: अंकिता लोखंडे से लेकर करण कुंद्रा तक, सलमान खान के शो में नजर आ सकते हैं ये सितारे

TV Celebs in Bigg Boss 17: कुछ ही वक्त पहले Bigg Boss OTT के दूसरे सीजन का फिनाले हुआ और अब Bigg Boss का नया सीजन टेलीविजन पर दस्तक देने को तैयार है। बिग बॉस 17 के लिए सेलेब्स को अप्रोच करना शुरू किया जा चुका है और कई सारे सेलेब्स इस सीजन का हिस्सा बनने के लिए हामी भी भर चुके हैं। सलमान खान का फेमस रियलिटी शो Bigg Boss हमेशा ही सुर्खियों में रहता है। मेकर्स हर सीजन, शो को हिट बनाने के लिए कोई न कोई प्लानिंग करते ही हैं। इस साल भी कई कॉन्ट्रोवर्शियल टीवी सेलेब्स को इस शो के लिए अप्रोच किया जा रहा है। हालांकि,अभी तक कंटेस्टेंट्स की फाइनल लिस्ट सामने नहीं आई है। लेकिन कई ऐसे बड़े नाम हैं, जिनके शो में हिस्सा लेने को लेकर कयास लगाए जा रहे हैं।
करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश
टेलीविजन का यह फेमस कपल बिग बॉस 15 से चर्चा में है। दोनों की जोड़ी बिग बॉस के हाउस में बनी और तबसे दोनों साथ हैं। खबरों की मानें, तो इस बार बिग बॉस 17 का थीम कपल vs सिंगल्स होने वाला है और ऐसे में करण कुंद्रा-तेजस्वी प्रकाश एक जोड़ी के तौर पर शो में एंट्री कर सकते हैं।
अंकिता लोखंडे-विक्की जैन
टीवी की फेमस बहू अंकिता लोखंडे भी अपने पति विक्की जैन के साथ बिग बॉस 17 का हिस्सा बन सकती हैं। रिपोर्ट्स की मानें तो दोनों को शो के लिए अप्रोच किया गया था और कपल ने हां कर दी है।
शैलेश लोढ़ा
'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' में तारक मेहता का किरदार निभाकर घर-घर में फेमस हुए शैलेश लोढ़ा भी बिग बॉस के घर में नजर आ सकते हैं। शैलेश एक प्रसिध्द कवि भी हैं। 'तारक मेहता का उल्टा चश्मा' के प्रोड्यूसर आसित मोदी के साथ विवाद के बाद उन्होंने ये शो छोड़ दिया था, जिसके बाद उन्होंने कई बार घुमा-फिराकर आसित मोदी पर कटाक्ष भी किए हैं। ऐसे में देखना होगा कि अगर शैलेश, बिग बॉस का हिस्सा बनते हैं तो क्या कोई नई बहस छिड़ सकती है?
सुमेध मुद्गलकर- मल्लिका सिंह
परदे पर राधा-कृष्ण बनकर सबका दिल जीत चुका यह फेमस कपल भी बिग बॉस का हिस्सा बन सकता है। हालांकि, कुछ रिपोर्ट्स इस तरफ भी इशारा करती हैं कि मल्लिका ने शो करने से मना कर दिया है।
यह भी पढ़ें- सिमर का किरदार निभाने से लेकर बिग बॉस जीतने तक, ऐसे बनीं Dipika Kakar फैंस की फेवरेट
बिग बॉस 17 में क्या होगा खास?
बिग बॉस 17 में कपल बनाम सिंगल्स का थीम होगा। शो में कई और फेमस टीवी सेलेब्स भी नजर आ सकते हैं। इसके अलावा हर्ष बेनीवाल और बिग बॉस ओटीटी के कुछ कंटेस्टेंट्स के भी शो में आने की उम्मीद है। हिना खान शो में मेंटर के तौर पर नजर आ सकती हैं।
यह भी पढ़ें- भारत ही नहीं, विदेश में भी इन टीवी सीरियल को देखना करते हैं पसंद
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Social Media
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।