Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

आलिया भट्ट के फैन हैं तो ओटीटी पर जरूर देखें उनकी ये फिल्में

आलिया भट्ट आज के दौर की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी कई ऐसी मूवीज हैं, जिनमें उनकी दमदार एक्टिंग ने सभी का दिल जीत लिया। अगर आप आलिया के फैन हैं, तो ओटीटी पर उनकी ये फिल्में जरूर देखें।  
Updated:- 2024-03-07, 18:10 IST
alia bhatt movies on ott

आलिया भट्ट आज के दौर की पॉपुलर एक्ट्रेसेस में से एक हैं। उनकी फैन फॉलोइंग कमाल की है और उन्होंने एक से बढ़कर एक कई हिट फिल्में दी हैं। आलिया ने स्टुडेंट ऑफ द ईयर से बॉलीवुड में डेब्यू किया है और तब से लेकर अब तक कई सुपरहिट फिल्में उनके खाते में हैं। आलिया ने अलग-अलग जॉनर की फिल्में की हैं और उनकी फिल्मों को ऑडियन्स का भरपूर प्यार मिलता है। अगर आप आलिया के फैन हैं, तो ओटीटी पर उनकी ये फिल्में जरूर देखें।

राजी

इस फिल्म में आलिया ने कश्मीरी लड़की सहमत का किरदार निभाया है। वह 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध के दौरान एक पाकिस्तानी सेना के अधिकारी से शादी करती है। उसका असल मकसद भारत के लिए जासूसी करना होता है। इस दमदार किरदार को आलिया ने बखूबी निभाया था। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

गंगूबाई काठियावाड़ी

यह फिल्म 2022 में रिलीज हुई थी और इसे संजय लीला भंसाली ने डायरेक्ट किया था। इस फिल्म में अपनी दमदार एक्टिंग से आलिया ने सभी का दिल जीत लिया था। इस फिल्म के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड भी मिला था। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

ब्रह्मास्त्र

इस फिल्म में आलिया और रणबीर की जोड़ी फैंस को बहुत पसंद आई थी। दोनों की केमिस्ट्री ने फैंस का दिल जीता था। फिल्म में रणबीर एक सुपरहीरो के रोल में थे। फिल्म में अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान समेत कई और दमदार एक्टर थे। इस फिल्म को आप डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- माधुरी दीक्षित की ये धमाकेदार फिल्में आज भी देखना पसंद करते हैं लोग

ब्रदीनाथ की दुल्हनिया

आलिया और वरुण की यह फिल्म काफी हिट रही थी। इस रॉम-कॉम में दोनों की केमिस्ट्री और फिल्म की स्टोरी लाइन दर्शकों को काफी पसंद आई थी। इस फिल्म को आप अमेजन प्राइम वीडियो पर देख सकते हैं।

डियर जिंदगी

मेंटल हेल्थ के बारे में खुलकर बात किया जाना बहुत जरूरी है। इस फिल्म की कहानी कुछ ऐसा ही कहती है। 2016 में यह फिल्म रिलीज हुई थी और फिल्म में आलिया के साथ शाहरुख खान भी थे। इसे आप नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।

यह भी पढ़ें- 90s की फिल्मों के फैन हैं, तो ओटीटी पर जरूर देखें ये मूवीज

 

आपको आलिया भट्ट की कौन सी मूवी सबसे ज्यादा पसंद है, हमें कमेंट्स में बताएं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit:Social Media

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।