Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:04 AM IST

माधुरी दीक्षित की ये धमाकेदार फिल्में आज भी देखना पसंद करते हैं लोग

90 के दशक में माधुरी दीक्षित ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। आज़ हम आपको उनकी कुछ ख़ास फ़िल्मों के बारे में बताने वाले है। 
Updated:- 2024-02-26, 12:00 IST
madhuri dixit movies

हिंदी सिनेमा की बेहतरीन अदाकारा माधुरी दीक्षित आज किसी पहचान की मोहताज नहीं है। एक्ट्रेस ने कई सुपरहिट फिल्मों में काम किया है। उनकी लगभग हर फिल्म ब्लॉकबस्टर रही है ऐसे में वह अपने ज़माने की सबसे ज़्यादा मशहूर अभिनेत्री रह चुकी है। आज वह बड़े पर्दे पर दूर है लेकिन रियलिटी शो में अब भी वह बतौर जज नजर आती हैं।

90 के दशक में माधुरी दीक्षित के साथ हर हीरो काम करना चाहता था। हालांकि माधुरी के साथ काम करना इतना आसान नहीं था। माधुरी ने सलमान, शाहरुख़ जैसे कई बड़े सेलेब्स के साथ कई धमाकेदार फ़िल्मों में काम किया है। आज हम आपको उनकी कुछ ख़ास फ़िल्मों के बारे में बताएँगे। 

हम आपके हैं कौन

best images and facts of hum apke hai kauhn

इस फ़िल्म को लोग आज भी देखना पसंद करते हैं। इस पारिवारिक फिल्म को बड़े पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। इस फिल्म में सलमान और माधुरी की जोड़ी को काफ़ी ज्यादा पसंद किया गया था। इस फ़िल्म को आप अब भी जी5 पर देख सकते हैं। यह फिल्म 1994 में रिलीज हुई थी।

इसे जरूर पढ़ें: जानिए माधुरी दीक्षित की खूबसूरती का राज

दिल तो पागल है

dil toh pahal hai

लव ट्रायंगल पर बनी यह ख़ास फ़िल्म आपको ज़रूर पसंद आने वाली है। इस फिल्म में आपको शाहरुख़ खान, करिश्मा और माधुरी की धमाकेदार एक्टिंग देखने को मिलने वाली है। इस फ़िल्म को उस ज़माने में लोग देखना काफ़ी ज़्यादा पसंद करते थे। अब भी आप इस फ़िल्म की तलाश में है तो आपको यह फिल्म ओटीटी पर मिल जाएगी। 

इसे जरूर पढ़ें: Madhuri Dixit Birthday:50 की उम्र के बाद भी रहेंगी फिट, फॉलो करें माधुरी दीक्षित का फिटनेस प्लान

दिल

dil()

आमिर खान और माधुरी की जोड़ी को भी पर्दे पर खूब पसंद किया गया था। माधुरी की बेस्ट फिल्मों की लिस्ट में दिल भी शामिल है। यह फिल्म 1990 में रिलीज हुई थी। इस फिल्म में माधुरी दीक्षित के साथ आमिर खान नजर आए थे। यह फिल्म आपको अब भी यूट्यूब पर मिल जाएगा। इस फिल्म में माधुरी की एक्टिंग की काफी ज्यादा तारीफ हुई थी। 

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।  

 


image credit- Madhuri Dixit Instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।