Fri Sep 11, 2026 | Updated 11:28 PM IST

आर माधवन और फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर हुआ आउट, नोट कर लीजिए रिलीज डेट

आर माधवन और फातिमा सना शेख की रोमांटिक ड्रामा 'आप जैसा कोई' को लेकर लंबे समय से बज बना हुआ है। आज फाइनली इसका ट्रेलर सामने आ गया है। बता दें कि यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई से स्ट्रीम होगी।
Updated:- 2025-06-25, 15:50 IST
image

नेटफ्लिक्स की अपकमिंग रोमांटिक ड्रामा 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर रिलीज हो गया है। आर माधवन और फातिमा सना शेख की दमदार एक्टिंग और दिलचस्प कहानी के चलते यह ट्रेलर काफी इंटरेस्टिंग लग रहा है। कुछ दिन पहले मेकर्स ने इसकी रिलीज डेट से परदा उठाया था और इसके कुछ पोस्टर्स रिलीज किए थे। अब फाइनली लंबे बज के बाद इसका ट्रेलर भी सामने आ चुका है। यह फिल्म नेटफ्लिक्स पर 11 जुलाई से स्ट्रीम होगी। चलिए, आपको बताते हैं डिटेल्स।

'आप जैसा कोई' का ट्रेलर हुआ आउट

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Karan Johar (@karanjohar)

'आप जैसा कोई' एक रोमांटिक ड्रामा है, जिसमें बराबरी वाले प्यार के सही मायने समझाने की कोशिश की गई है। इसकी कहानी काफी इंट्रेस्टिंग लग रही है। फिल्म में आर. माधवन और फातिमा सना शेख पहली बार साथ नजर आ रहे हैं। आर. माधवन इसमें शिरेनू नाम के एक टीचर का किरदार निभा रहे हैं, जिसकी उम्र 42 साल है और जिसके परिवार को उनके लिए एक हमसफर की तलाश है। वहीं फातिमा सना शेख, मधु बोस का रोल प्ले कर रही हैं, जो 32 साल की एक सिंगर इंडिपेंडेंट वुमेन हैं। दो अजनबी किस तरह प्यार में पड़ते हैं, कैसे दोनों की अलग सोच इनके प्यार के बीच आती है और प्यार में बराबरी कितनी जरूरी है, इसकी कहानी इसी के इर्द-गिर्द घूमती है। फातिमा और आर माधवन की रोमांटिक जोड़ी वाली यह फिल्म 11 जुलाई 2025 को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी।

यह भी पढ़ें- Panchayat Season 4 Review: क्या इस बार जीतू भईया भी करेंगे राजनीति? जानिए 4 ऐसी चीजें जो पिछले तीनों सीजन में नहीं थी मौजूद

नई रोमांटिक जोड़ी को लेकर एक्साइटेड हैं फैंस

 

 

 

View this post on Instagram

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

फातिमा और माधवन की जोड़ी पहली बार एक साथ नजर आने वाले हैं। दोनों की केमिस्ट्री ट्रेलर में काफी अच्छी लग रही है और फैंस कमेंट सेक्शन में इसे भरपूर प्यार दे रहे हैं। कई यूजर्स ने कमेंट सेक्शन में लिखा है कि इनकी जोड़ी को थियेटर रिलीज मिलना चाहिए था। इसे विवेक सोनी ने डायरेक्ट किया है और यह धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले बनी है।

 

यह भी पढ़ें- आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने पलट दिया पूरा गेम, जानें इससे पहले रीमेक फिल्मों के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा है मिस्टर परफेक्टशनिस्ट का हाल


आपको 'आप जैसा कोई' का ट्रेलर कैसा लगा, हमें कमेंट्स में बताएं। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो, तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ।

Image Credit: Instagram/Netflix

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।