Panchayat Season 4 Review: क्या इस बार जीतू भईया भी करेंगे राजनीति? जानिए 4 ऐसी चीजें जो पिछले तीनों सीजन में नहीं थी मौजूद

Panchayat 4 Review in Hindi: जीतेंद्र कुमार स्टारर वेब सीरीज पंचायत का सीजन 4 बीती रात ओटीटी प्लेटफॉर्म पर रिलीज कर दिया गया है। पंचायत 4 के ओटीटी पर आते ही लोगों ने इसका रिव्यू सोशल मीडिया पर देना शुरू कर दिया है। अगर आप पंचायत 4 देखने के बारे में सोच रही हैं, तो पहले यहां जान लीजिए नए सीजन के बारे में ऐसी 4 चीजें जो पिछले तीन सीजन से अलग हैं।
Updated:- 2025-06-25, 20:59 IST
Panchayat Season 4 Review in Hindi

Panchayat Season 4 Review: फुलेरा गांव की कहानी और राजनीति ने इंडियन ऑडियंस को खूब इंप्रेस किया है। यही वजह है कि पंचायत वेब सीरीज के एक या दो नहीं, बल्कि चार सीजन बन गए हैं। जी हां, पंचायत वेब सीरीज के फैंस का इंतजार खत्म हो गया है और इस साल की मच अवेटेड पंचायत 4 ओटीटी पर आ गई है। पंचायत 4 का लोगों को लंबे समय से इंतजार था, ऐसे में सीरीज के ओटीटी प्लेटफॉर्म पर आते ही फैंस ने इसके चर्चे सोशल मीडिया पर शुरू कर दिए हैं।

अगर आप भी जितेंद्र कुमार, नीना गुप्ता, रघुबीर यादव, चंदन रॉय, संविका, दुर्गेश कुमार और अशोक पाठक स्टारर पंचायत 4 देखने का प्लान कर रही हैं तो रुक जाइए और पहले उन चार चीजों के बारे में जान लीजिए जो इस बार अलग देखने को मिलने वाली हैं। पंचायत 4 में ऐसी कई चीजें हैं जो पिछले तीनों सीजन से अलग हैं। आइए, यहां जानते हैं वह 4 चीजें कौन-सी हैं?

पंचायत 4 में ऑडियंस को कॉमेडी का तड़का लगा कम

पंचायत सीजन 4 के बारे में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पहले ट्विटर) पर कई तरह के रिएक्शन्स सामने आ रहे हैं। इन्हीं रिएक्शन्स में कुछ ऐसे भी हैं जिसमें लोगों को पंचायत 4 में कॉमेडी का तड़का कम नजर आ रहा है। एक X यूजर ने लिखा, पंचायत 4 में स्ट्रांग परफॉर्मेंस है, इमोशनली रिच स्टोरीलाइन है, लव एंगल एक अच्छा टच है। लेकिन, कई हिस्सों में बोर होने लगते हैं, अगर पिछले सीजन से कमपेयर किया जाए। इस बार कॉमेडी कम है और ऐसा लगता है कि कहानी खींची गई है। 

सचिव जी और रिंकी की लव स्टोरी आगे बढ़ेगी?  

पंचायत के तीनों सीजन में हमने देखा कि जितेंद्र कुमार यानी सचिव जी और रिंकी के बीच पहले दोस्ती होती है और फिर उनकी लव स्टोरी थोड़ी बहुत ट्रैक पर चढ़ती दिखाई देती है। लेकिन, सीजन 4 से फैंस को ऐसी उम्मीद थी कि उनके बीच लव एंगल देखने को मिलेगा। वहीं, कुछ हद तक मेकर्स ने फैंस की ख्वाहिश पूरी की है। पंचायत 4 में सचिव जी और रिंकी प्रपोज करते हैं। 

इसे भी पढ़ें: पंचायत 4 से स्क्विड गेम 3 तक, इस हफ्ते ओटीटी पर होगा इन टॉप 5 सीरीज और मूवीज का बोलबाला...वॉच लिस्ट में फटाफट कर लें शामिल

फुलेरा की राजनीति किस तरफ मोड़ लेगी?

Panchayat 4 story

फुलेरा की राजनीति सीजन 4 में ट्विस्ट लेती नजर आएगी। जहां प्रधान जी को गोली लगने के बाद सीजन 3 खत्म हुआ था, उसके बाद ऐसा लग रहा था कि फुलेरा की राजनीति एक बार भी जीतू भईया की टीम की तरफ मुड़ेगी। लेकिन, सीजन 4 में सांसद जी का सपोर्ट लेकर बरराक्षस इलेक्शन जीत जाता है।

क्या सचिव जी पास कर पाएंगे एग्जाम?

पंचायत सीजन 4 में सचिव जी की लाइफ कई ट्विस्ट लेने वाली है। जहां एक तरफ उनकी लव स्टोरी आगे बढ़ेगी। तो वहीं, दूसरी तरफ उनका कैट का एग्जाम भी पास हो जाएगा।

पंचायत 4 कैसे है तीनों सीजन से अलग? 

Panchayat series story in hindi

पंचायत 4 की कहानी पूरी तरह से फुलेरा की पॉलिटिक्स पर बेस्ड है। वहीं, पिछले तीन में इमोशन्स, कॉमेडी और अन्य मुद्दों को भी छेड़ा गया था। सीजन 4 की कहानी कई जगह जबरदस्ती खिंचती लग रही है। लेकिन, सीजन 4 के रिलीज होने के बाद लोगों को ऐसा लग रहा है कि अब सीजन 5 भी जल्द आने वाला है। हालांकि, मेकर्स की तरफ से सीजन 5 को लेकर अभी तक ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है। 

इसे भी पढ़ें: आमिर खान की 'सितारे जमीन पर' ने पलट दिया पूरा गेम, जानें इससे पहले रीमेक फिल्मों के मामले में बॉक्स ऑफिस पर कैसा रहा है मिस्टर परफेक्टशनिस्ट का हाल

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: IMDB

FAQ
पंचायत सीजन 4 कहां देखा जा सकता है?
पंचायत सीजन 4 अमेजन प्राइम वीडियो पर देखा जा सकता है।
पंचायत सीजन 4 कैसे डाउनलोड कर सकते हैं?
सबसे पहले अमेजन प्राइम वीडियो एप डाउनलोड करें और लॉगिन करें। अब पंचायत सीजन 4 सर्च करें। सभी एपिसोड को सिलेक्ट करें। इसके बाद डाउनलोड क्वालिटी सिलेक्ट करें और डाउनलोड पर क्लिक कर दें। अब आप बिना इंटरनेट कभी भी वेबसीरीज देख सकती हैं। 
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।