Sat Sep 19, 2026 | Updated 08:41 PM IST

Earth Day Slogans & Quotes 2026: अर्थ डे पर इन स्लोगन और कोट्स के साथ करें पृथ्वी को बचाने की अपील

हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस यानी अर्थ डे मनाया जाता  है। इस साल 56वां पृथ्वी दिवस मनाया जा रहा है, इस मौके पर हम यहां स्लोगन और कोट्स लेकर आए हैं। जिनकी मदद से आप लोगों से धरती मां को बचाने की अपील कर सकते हैं। 
Updated:- 2026-04-22, 12:19 IST
Earth Day Slogans in hindi

इन द‍िनों गर्मी लगातार बढ़ रही है। तपती गर्मी से सबसे बुरा हाल धरती का ही है। पृथ्वी को बचाने की जरूरत है। अगर इसे नहीं बचाया गया तो हम इंसानों का जीवन भी संकट में आ जाएगा। धरती को बचाने के ल‍िए ही हर साल 22 अप्रैल को पृथ्वी दिवस मनाया जाता है। ये द‍िन कोई  उत्सव नहीं है, बल्कि लोगों को जागरुक करने के ल‍िए मनाया जाता है क‍ि अगर इसे गंभीरता से नहीं लिया गया तो आने वाली पीढ़ियों को एक उजाड़ और बर्बाद दुनिया ही हम देकर जाएंगे।

ऐसे में अगर आप भी लोगों को जागरुक करना चाहती हैं तो हम आपके लि‍ए अपने इस लेख में पृथ्वी दिवस से जुड़े कई स्लोगन और कोट्स लेकर आए हैं। आप इन्‍हें दोस्‍तों और र‍िश्‍तेदारों में भेजकर जागरुक कर सकती हैं।  

अर्थ डे स्लोगन (Earth Day Slogans 2026)

earth day slogans

1. मिट्टी की महक, नदियों की धार,
हमें बुला रही है बार-बार।
संभाल लो इस धरती को यार,
नहीं तो हो जाएगा सब बेकार।।

इसे भी पढ़ें: इस साल किस थीम पर मनाया जाएगा पृथ्वी दिवस? जानिए पहली बार कब और क्यों सेलिब्रेट किया गया यह दिन

2. हरियाली हो, नदियां मुस्काएं,
पक्षी फिर से गीत सुनाएं।
ऐसी हो धरती की सूरत
हर दिल उसमें घर बनाए।।

3. हमने ली है सांसे इस धरती की बदौलत
फिर क्यों न करें हम इसकी हिफाजत।
पृथ्वी को हमसे चाहिए ही क्या यार,
बस थोड़ा प्यार और थोड़ा-सा सत्कार।।

4. पेड़ लगाओ, पानी बचाओ
धरती को कूड़े-करकट का नहीं,
पक्षियों-जानवरों का बनाओ घर।
नफरत नहीं, जमीन में बोओ हरियाली,
पृथ्वी दिवस पर प्रण लो इस बार।।

पृथ्वी दिवस कोट्स (Earth Day Quotes 2026)

Earth day quotes

5. हरियाली से है जीवन हमारा,
संभालो इसे जैसे सपना हो कोई प्यारा।
पेड़ लगाओ, धरती बचाओ,
पृथ्वी को स्वर्ग बनाओ।।

6. नीला आसमान, हरियाली की चादर,
पृथ्वी नहीं किसी सुंदर चित्रकारी से कम।
कचरे का बोझ करो इससे कम,
नहीं तो मिट जाएंगे हम।।

7. पृथ्वी मां है इसका करो सम्मान,
हर पड़े-हर पौधा इसका है गहना।
संभालो इसको, यह कर रही पुकार हर दिन,
कह रही अपनी पीड़ा सुन ले इंसान।।

8. पृथ्वी से हैं हम,
जीवन का इसमें है समागम।
अगर बचा न सके इसे हम,
तो आने वाला कल होगा श्मशान से नहीं कम।।

9. धरती की गोद में फूल खिलाओ,
हर सूखी जमीन को हरियाली से सजाओ।
न करो इसका शोषण,
आओ मिलकर इसका दर्द घटाओ।।

अर्थ डे मैसेज (Earth Day Message 2026) 

earth day messages

10. प्यासे हैं जंगल, सिसक रही नदियां,
धूल में लिपटी हैं वादियां।
चलो इस बार लें हम प्रण,
पृथ्वी को बना दें हम जन्नत।।

इसे भी पढ़ें: World Earth Day पर जानें पर्यावरण संरक्षण के कुछ आसान टिप्स

11. पेड़ों की छांव, नदियों का गान,
सब है प्रकृति का वरदान।
पृथ्वी मां को हम करें प्रणाम
एक दिन नहीं, हर दिन Earth Day बनाना है हमारा काम।।

12. हर सांस में है धरती का साथ,
इसके जख्म के हम जिम्मेदार।
बचाओ इसे नहीं हो जाएंगे हम बर्बाद,
हम-आप हैं इसके कर्जदार।।

13. मिट्टी की खुशबू, बारिश की रिमझिम,
इनसे ही है जीवन की नर्मी।
पृथ्वी को नहीं करो दूषित
नहीं तो यूं ही बढ़ती जाएगी गर्मी।।

14. धरा को बचाओ, यही संदेश है।
पृथ्वी दिवस सिर्फ एक दिन नहीं,
यही हमारा संदेश है।

15. धरती अगर रो पड़ी, तो जीवन कहां होगा?
इसलिए इससे प्रेम करना अब जरूरी होगा।।

16. ना काटो इन पेड़ों को यूं बेरहमी से,
ये सांसे देते हैं हमें हर नर्मी से।
पृथ्वी को बचाना है अब एक धर्म,
वरना चुकानी पड़ेगी बहुत बड़ी शर्म।।

17. धरती है मां, मत करो इसका अपमान,
इससे ही है हमारा जीवन सुंदर विधान।
Earth Day हो हर दिन का पैगाम,
सहेजें इसे जैसे अमृत का जाम।।

हमारी स्टोरी से रिलेटेड अगर कोई सवाल है, तो आप हमें कमेंट बॉक्स में बता सकते हैं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे।

अगर आपको स्टोरी अच्छी लगी है, इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी से।

Image Credit: Freepik

FAQ
वर्ल्ड अर्थ डे कब मनाया जाएगा?
वर्ल्ड अर्थ डे हर साल 22 अप्रैल को मनाया जाता है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।