Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:12 AM IST

World Consumer Rights Day की कैसे हुई थी शुरुआत? जानें महत्व

हर साल World Consumer Rights Day मनाया जाता है लेकिन इस दिन को मनाने के पीछे का कारण क्या है ये बहुत कम लोग जानते हैं। आइए जानते हैं इस दिन का इतिहास और महत्व।  
Updated:- 2023-03-06, 16:33 IST
image

World Consumer Rights Day 2023: विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस सालभर मनाए जाने वाले तमाम दिनों में से एक है। हम सभी उपभोक्ता के रूप में अक्सर खरीदारी करते हैं और यह दिन उपभोक्ता अधिकारों से ही जुड़ा है। हालांकि इस दिन का इतिहास क्या है यह बात बहुत कम लोग जानते हैं। तो आइए जानते हैं कि आखिर इस दिन का क्या इतिहास है और  महत्व भी।

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का इतिहास  (World Consumer Rights Day History)

World Consumer Rights Day History

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस हर साल 15 मार्च को मनाया जाता है। इस दिन की शुरुआत कंज्यूमर इंटरनेशनल द्वारा की गई थी जो 1960 में स्थापित एक अंतरराष्ट्रीय उपभोक्ता संघ है। इस संघ को स्थापित करने के पीछे का मकसद उपभोक्ता की आवाज को मजबूत बनाना है। इस दिन को पहली बार 1983 में मनाया गया था।

इसे भी पढ़ेंः जागरूक उपभोक्ता बनना चाहते हैं तो जानिए अपने ये खास कंज्यूमर राइट्स

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस का महत्व (World Consumer Rights Day Importance)

उपभोक्ताओं के साथ होने वाली हर तरह की घोखाघड़ी को रोकने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। आपको जमाखोरी, कालाबाजारी, मिलावटी सामग्री, अधिक दाम वसूलना, बिना मानक वस्तुओं की बिक्री और नकली प्रोडक्ट को बेचने जैसे कई मामले सुनने को मिलते होंगे। इन मामलों से जनता को बचाने के लिए इस दिन को मनाया जाता है। (जानें नकली माल बेचने वाले दुकानदारों पर कैसे होगा एक्शन)

विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की थीम  (World Consumer Rights Day Theme)

World Consumer Rights Day theme

हर साल विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस की अलग थीम होती है। इस साल इस दिन की “Clean Energy Transitions” थीम रखी गई है।

इसे भी पढ़ेंः किसी भी सामान को खरीदने से पहले रखें इन बातों का ध्यान

उपभोक्ता के अधिकार (Consumer Rights)

  • सुरक्षा का अधिकार
  • सूचना का अधिकार
  • चुनने का अधिकार
  • सुने जाने का अधिकार
  • निवारण का अधिकार
  • उपभोक्ता शिक्षा का अधिकार

तो ये थी विश्व उपभोक्ता अधिकार दिवस से जुड़ी सारी जानकारी। अगर आप इसके अलावा इस विषय से जुड़ी कोई और जानकारी लेना चाहते हैं तो इस आर्टिकल के कमेंट सेक्शन में सवाल जरूर करें।

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Photo Credit: Freepik  

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।