महिला दिवस पर बड़ा तोहफा! दिल्ली सरकार खाते में देगी 2500 रुपये और मुफ्त सिलेंडर, जानें किन्हें मिलेगा लाभ

दिल्ली सरकार ने महिला दिवस पर राजधानी की महिलाओं को बड़ा तोहफा देने का ऐलान किया है। इसके तहत जरूरतमंद महिलाओं को हर महीने 2500 रुपये दिए जाएंगे। साथ ही, होली और दिवाली पर मुफ्त गैस सिलेंडर मिलेगा। बाकी दिनों में 500 रुपये में गैस सिलेंडर मिलेगा। इसकी शुरुआत 8 मार्च से होने जा रही है।
Updated:- 2025-03-07, 18:36 IST
Mahila Samridhi yojana benefits in hindi

दिल्ली सरकार ने जरूरतमंद महिलाओं के लिए आर्थिक सहायता देने और रसोई गैस सिलेंडर मुफ्त उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इस योजना के तहत महिलाओं के बैंक खाते में हर महीने 2500 रुपये आएंगे। साथ ही, होली और दीपावली के अवसर पर मुफ्त में रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा। इतना ही नहीं, अन्य दिनों में भी एलपीजी गैस सिलेंडर मात्र 500 रुपये में उपलब्ध होगा। खास बात यह है कि सरकार की ओर से महिला दिवस के अवसर पर इन वादों को पूरा करने की दिशा में कदम उठाया जाएगा। आइए इस सरकारी योजना के बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

महिला दिवस पर होगा विशेष कार्यक्रम

Mahila samriddhi  yojana

इस योजना की शुरुआत के लिए 8 मार्च को जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इसमें भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा, दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और अन्य वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की उपस्थिति के लिए भी अनुरोध किया गया है।

योजना को लागू करने की तैयारियां पूरी

इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिलाओं को पंजीकरण करना होगा, जिसके लिए एक पोर्टल विकसित किया जा रहा है। दिल्ली सरकार के खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति विभाग से बीपीएल कार्ड धारक महिलाओं का डेटा मांगा गया है, जबकि महिला मतदाताओं की जानकारी मुख्य निर्वाचन अधिकारी से प्राप्त की जा रही है। इसके अलावा, आयकर विभाग से भी सहयोग लिया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें- इन जरूरी डॉक्यूमेंट्स के साथ दिल्ली की महिलाओं को मिल सकता है समृद्धि योजना का लाभ, यहां जानें पूरा प्रोसेस

कौन महिलाएं होंगी पात्र?

Mahila samridhi yojana

  • योजना का लाभ दिल्ली की उन महिलाओं को मिलेगा जो दिल्ली की मतदाता हों और उनकी उम्र 18 से 60 वर्ष के बीच हो।
  • महिलाओं के परिवार की वार्षिक आय तीन लाख रुपये से कम होनी चाहिए
  • पहले से किसी अन्य सरकारी वित्तीय योजना का लाभ लेने वाली महिलाओं को इसका लाभ नहीं मिलेगा।
  • दिल्ली में करीब 2.59 लाख महिलाएं उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त कर रही हैं। यह योजना उनके लिए भी फायदेमंद होगी, क्योंकि उन्हें मुफ्त रसोई गैस सिलेंडर दिया जाएगा।

इसे भी पढ़ें- हर महीने हो सकती है कमाई, महिलाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए बेहद अच्छी हैं ये 5 सरकारी योजनाएं

इस योजना के लिए जरूरी दस्तावेज

Mahila samridhi yojana

  • आधार कार्ड पहचान सत्यापन के लिए जरूरी है।
  • लाभार्थियों का बैंक अकाउंट आधार से लिंक होना अनिवार्य है।
  • महिला के पास पर्सनल बैंक अकाउंट होना जरूरी है।
  • आय प्रमाण पत्र जरूरी है।
  • पात्रता की सत्यापन में राशन कार्ड भी मदद कर सकता है।

इसे भी पढ़ें- Mahila Samridhi Yojana: किन महिलाओं को नहीं मिलेगा महिला समृद्धि योजना का लाभ? जल्दी से चेक करिए डिटेल्स...कहीं आप भी इसमें शामिल तो नहीं

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image credit- Freepik


Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।