इस जगह पर दूसरों की पत्नियों को भगाकर की जाती है शादी

Stealing Wife Tradition: दुनियाभर में ऐसी कई प्रथाएं जो समझ से परे हैं। इनका न तो कोई आधार होता है और न ही इन प्रथाओं को मानने के पीछे का कोई कारण लेकिन फिर भी लोग इस तरह की अजीबो-गरीब प्रथाओं को सालों से निभाते चले आटे हैं और आगे भी सालों तक पूरी निष्ठा से निभाते हैं।
ऐसी ही अटपटी सी एक और प्रथा है जिसके बारे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं। इस प्रथा के अनुसार, शादी करने के लिए दूसरे की बीवी को भगाया जाता है और फिर उसके साथ शादी करके अपना वैवाहिक संसार बसाया जाता है। तो क्या है ये प्रथा और कहां निभाई जाती है आइये जानते हैं डिटेल में।
- दरअसल, बोदाबे नाम की एक जनजाति है जहां दूसरे की पत्नी को चुराकर उसके साथ शादी करने का रिवाज है।
- इससे पहले की आपको इस रिवाज के बारे में आगे बताएं यह जान लीजिए कि यह जानजाति आखिर है कहां।
इसे जरूर पढ़ें: Temples Of Superstars: इन सुपरस्टार्स और पॉलिटिशियन्स के बने हैं मंदिर
- बोदाबे नाम की यह जनजाति अफ्रीका (क्या अफ्रीकन देशों में होती है एक से ज्यादा शादियां) में स्थित है। इस जनजाति के लोग अपनी अनोखी परंपराओं के कारण दुनियाभर में फेमस हैं।
- इन्हीं में से एक परंपरा दूसरे की पत्नी के साथ शादी करने की भी है। ऐसा कहना गलत नहीं होगा कि इस तरह की शादी बोदाबे जनजाति की पहचान है।
- इस रिवाज के मुताबिक यहां पहली शादी अपनी मर्जी से नहीं कर सकते हैं।
- यानी कि अगर आपको शादी करने है और यह आपकी पहली शादी है तो आपको अपने समाज और माता-पिता के मन मुताबिक ही शादी करनी होगी।
- अगर ऐसा नहीं करते हैं तो इस शादी को इस समाज में कोई दर्जा नहीं दिया जाता है।
- वहीं, अगर दूसरी शादी करने की इच्छा हो तो वह इस जनजाति की कुंवारी कन्या से नहीं की जाती सकती है।
- इसके बदले किसी दूसरे की पत्नी का मन जीतकर उसे लुभाना पड़ता है।
- किसी दूसरे की पत्नी को भगाकर उससे शादी करनी पड़ती है। तभी दूसरी शादी (जर्मनी में शादी के अटपटे रिवाज) को भी मान्यता मिलती है।
- हैरानी वाली बात यह है कि इस तरह की शादी के लिए मेले का आयोजन किया जाता है।
- जहां लड़के चेहरे पर तरह-तरह के रंग लगाकर आते हैं और आकृतियां बनाकर आते हैं।
- लड़कों को मेले में दूसरों की पत्नियों को लुभाना होता है।
इसे जरूर पढ़ें: दूल्हे के दोस्त कर लेते हैं दुल्हन को किडनैप, ऐसे रीति-रिवाज के बारे में जानती हैं आप?
- गौर करने वाली बात यह है कि कौन इसमें विजेता होगा उसके लिए बाकायदा महिला जज रखी जाती है।
- जो भी इस मेले में विजेता होता है उसे उसके पसंद की हुई दूसरे की पत्नी के साथ समय बिताने का मौका मिलता है।
- किसी महिला के साथ शारीरिक संबंध बनाने को ही इस जनजाति में शादी बोला जाता है।
तो ये थी वो जनजाति जहां दूसरों की बीवियों को भगाकर शादी करने का रिवाज है। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। आपका इस बारे में क्या ख्याल है? हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।
Image Credit: Wikipedia, Twitter
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।