Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:50 AM IST

दूल्हे के दोस्त कर लेते हैं दुल्हन को किडनैप, ऐसे रीति-रिवाज के बारे में जानती हैं आप?

हर जगह शादी का रिवाज अलग होते है, आज हम आपको कुछ अजीब शादी के रिवाज के बारे में बताने वाले हैं।
Updated:- 2022-11-17, 17:03 IST
image

हर देश और शहर में शादी के कई अलग-अलग रिवाज होते हैं। कुछ रिवाज काफी अजीब होते हैं तो वह कुछ रिवाज काफी खास भी होते हैं। भारत में जहां जूते चुराने की रस्मे होती है वही जर्मनी में कुछ ऐसी रस्मे होती है जिसके बारें में जानकर आप भी हैरान रह जाएंगे।

जर्मनी की शादी में कई तरह के गेम खेले जाते हैं। इस खेल में लड़का-लड़की के परिवार के लोग भी शामिल होते है। कई अजीब तरह के गेम होते हैं जिन्हें खेलने में काफी ज्यादा मजा आता है। चलिए जानते हैं जर्मनी की शादी के कुछ अजीब रिवाज और गेम के बारे में।

लकड़ी काटना होता है

weird german wedding traditions

शादी को मस्ती भरा बनाने के लिए लड़का- लड़की से शादी के दौरान लकड़ी कटवाई जाती हैं। ये रस्म मस्ती के लिए किया जाता हैं। इस गेम के तहत दूल्हा और दुल्हन इस लकड़ी को पूरे तरीके से काटते हैं। यह लकड़ी तब तक काटी जाती हैं जब तक लकड़ी पूरे तरीके से कट ना जाएं।

दुल्हन का करते हैं अपहरण

हां, आप सही सुन रहे हैं। जर्मनी में शादी के समय दुल्हन का अपहरण किया जाता है। यह भी एक रिवाज है, इसे सुन कर आपको अजीब लग रहा होगा लेकिन यह सच है। इस रस्म में दूल्हे के दोस्त दुल्हन का अपहरण कर लेते हैं और दुल्हा अपनी दुल्हन को ढूंढता हैं। इस रस्म को दूल्हे का सब्र को चेक करने के लिए किया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें- Weird Wedding Ritual: एक ऐसा गांव जहां सफेद कपड़े में विदा होती है नई-नवेली दुल्हन, जानें इस रिवाज के पीछे का कारण

वेल पर करते हैं डांस 

बता दे कि जर्मनी में शादी के दौरान दुल्हन वेल पहनती हैं। सफेद रंग के वेल से दुल्हन का चेहरा ढका होता है। जिसे शादी के बाद दूल्हा हटाता है और उसे जमीन पर रखता है। जिसके बाद दूल्हा और दुल्हन उस वेल पर चढ़कर डांस करते हैं। वहीं वहां मौजूद लोग उनपर पैसे उड़ाते हैं।

इसे जरूर पढ़ें- बेहद खास है भारतीय शादियों के रीति-रिवाज, जानें इन राज्यों में होने वाली रस्में

गुब्बारे फोड़ने की रस्म

आपने कभी शादी में गुब्बारे फोड़ने की रस्म के बारे में सुना है। बता दे कि जर्मनी में सुहागरात से पहले एक अनोखी रस्म निभाया जाता है। सुहागरात के पहले दूल्हा-दुल्हन के कमरे को पूरा गुब्बारों से भर दिया जाता है। जिसके बाद सुहागरात से पहले दूल्हा-दुल्हन को कपड़े में रखें सभी गुब्बारों को फोड़ना होता है।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।