आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा कब और कैसे शुरू हुई? जानिए इसके पीछे का इतिहास

सनातन धर्म में तुलसी को केवल एक पौधा नहीं, बल्कि देवी के रूप में पूजा जाता है, लेकिन इस पौधे की उत्पत्ति पीछे वैज्ञानिक और कृषि संबंधी आधार भी शामिल हैं। जानते हैं, आंगन में तुलसी लगाने की परंपरा कैसे शुरू हुई?
Updated:- 2026-07-07, 16:34 IST
image

हमारी संस्कृति और सनातन धर्म में तुलसी के पौधे को केवल एक पौधे के रूप में नहीं, बल्कि साक्षात देवी के रूप में पूजा जाता है। ज्यादातर हिंदू परिवारों के आंगन मुख्य द्वार या बालकनी में यह तुलसी का पौधा जरूर दिख जाएगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसका एक गहरा ऐतिहासिक, वैज्ञानिक और कृषि संबंधी आधार माना गया है, जिसके बारे में आपको पता होना जरूरी है। आज का हमारा लेख इसी बारे में है। आज हम आपको अपने इस आर्टिकल के माध्यम से बताएंगे कि आंगन में तुलसी लगाने की यह पावन परंपरा कब, कैसे और किन कारणों से शुरू हुई? जानते हैं आगे...

क्या कहता है वैज्ञानिक दृष्टिकोण और कृषि विज्ञान?

वैज्ञानिक तथ्यों के अनुसार, प्राचीन भारतीय चिकित्सा पद्धति यानि आयुर्वेद में तुलसी को जड़ी-बूटियों की रानी माना जाता है। पंजाब विश्वविद्यालय ने एक जेनेटिक शोध किया, जिससे पता चलता है कि भारतीय तुलसी जिसे ओसिमम टेन्युइफ्लोरम भी कहते हैं, दुनिया की अन्य बेसिल प्रजातियों से बिल्कुल अलग है। 

1 - 2026-07-07T155105.844

वैज्ञानिकों के अनुसार, यह एक ऐसी प्रजाति है जिसमें सदियों से बहुत ही कम इवोल्यूशन यानि जेनेटिक बदलाव हुए हैं। इससे यह पता चलता है कि प्राचीन काल में ही हमारे पूर्वजों ने इसके विशेष औषधीय गुणों को पहचान लिया था और इसे घरों में उगाना शुरू किया था, जिससे इसके औषधीय गुण हमे मिल सकें और शुद्ध जेनेटिक्स सेफ रह सकें।

तुलसी के बीजों से हुई बढ़ोतरी

जेनेटिक रिसर्च के आंकड़ों से एक और दिलचस्प बात सामने आई। भारत के अलग-अलग राज्यों जैसे - पंजाब, गुजरात, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा में पाई जाने वाली तुलसी के जीन आपस में काफी मिलते-जुलते हैं। इससे यह संकेत मिलता है कि तुलसी की खेती और इसे घर में लगाने की शुरुआत मुख्य रूप से उत्तर-मध्य भारत से हुई थी। इतिहास में जैसे-जैसे लोगों का विस्थापन हुआ और सनातन संस्कृति का विस्तार दक्षिण और पूर्वी हिस्सों में हुआ, लोग अपने साथ तुलसी के बीज भी ले गए। इस तरह यह पावन पौधा कश्मीर से लेकर केरल तक हर घर के आंगन का एक अनिवार्य हिस्सा बन गया।

क्या है पौराणिक इतिहास और धार्मिक मान्यताएं?

तुलसी के उद्गम को लेकर पुराणों में कई कथाएं प्रचलित हैं। स्कंद पुराण और पद्म पुराण की मानें तो जलंधर नामक असुर की पत्नी वृंदा विष्णु भक्त होने के साथ पतिव्रता स्त्री भी थी, जिसके कारण जलंधर को हराना असंभव था। भगवान विष्णु को वृंदा का पतिव्रता धर्म खंडित करना पड़ा, जिसके बाद वृंदा ने आत्मदाह कर लिया।

यह भी पढ़ें- इस एक गलती से तुलसी का पौधा सूख सकता है, आप भूलकर भी न दोहराएं

बता दें कि उसी वृंदा के केशों और भस्म से तुलसी के पौधे का जन्म हुआ। भगवान विष्णु वृंदा की भक्ति से प्रसन्न हुए और वरदान दिया कि उनकी पूजा तब तक अधूरी रहेगी, जब तक उसमें तुलसी दल शामिल नहीं होगा।

वहीं, स्कंद पुराण की एक अन्य कथा के अनुसार, समुद्र मंथन के समय जब धन्वंतरि अमृत कलश लेकर प्रकट हुए, तो भगवान विष्णु के खुशी के आंसुओं की कुछ बूंदें उस अमृत में गिर गईं, जिससे तुलसी की उत्पत्ति हुई।

2 - 2026-07-07T155103.787

आंगन में ही लगाने की परंपरा क्यों शुरू हुई?

  • प्राचीन काल में घरों को ऐसे बनाया जाता था, कि हमें खुला आंगन मिल सके। ऐसे में तुलसी को सेंटर में या ऊंचे चबूतरे पर लगाने के पीछे व्यावहारिक और वैज्ञानिक कारण थे।
  • तुलसी का पौधा चौबीसों घंटे ऑक्सीजन देता है और अपने आसपास के वातावरण को बैक्टीरिया मुक्त रखता है।
  • घर के बीचों-बीच इसे लगाने से इसकी भीनी-भीनी सुगंध और शुद्ध हवा पूरे घर में फैलती थी।
  • इसके अलावा, रोजाना सुबह-शाम तुलसी में जल देना और दीपक जलाना जीवन में अनुशासन, स्वच्छता और पॉजिटिव वाइब्स लेकर आता था।

नोट - घर के आंगन में तुलसी लगाने की रीत न केवल धार्मिक आस्था से जुड़ी है बल्कि यह विज्ञान का एक बेहतरीन मेल है। इससे हमे पता चलता है कि कैसे हमारे पूर्वजों ने पर्यावरण और सेहत की रक्षा के लिए पौधे को धर्म से जोड़कर उन्हें सहेजना सिखाया। आज भी भारतीय मूल के लोग किसी भी देश में जाएं, अपने साथ तुलसी के बीज ले जाना नहीं भूलते।

यह भी पढ़ें- छाया में रखने के बाद भी सूख रहा है तुलसी का पौधा? जानें कारण

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Images: magnific/shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।