Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

क्या आप जानते हैं कि हाईवे के बीच में पेड़-पौधे क्यों लगाए जाते हैं?

आज हम आपको बताएंगे कि हाईवे के बीच में पेड़-पौधे क्यों लगाए जाते हैं। आइए जानते हैं इसके पीछे का कारण। 
Updated:- 2022-04-03, 15:55 IST
image

ऐसा कहा जाता है कि हर चीज़ के पीछे कोई न कोई कारण होता है। लेकिन कई बार हम उन चीजों को देखते तो हैं पर उनपर ध्यान नहीं देते हैं। ऐसे में हम कई चीजों के कारण नहीं जान पाते हैं। हम सभी अक्सर हाईवे से कहीं न कहीं जाते हैं। ऐसे में आपने हाईवे के बीच लगे हुए पेड़-पौधे तो जरूर देखे होंगे। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि रोड़ के बीच में पेड़-पौधे क्यों लगाए जाते हैं। शायद आपका इस बात पर कभी ध्यान ही न गया हो। ऐसे में आज हम आपको बताएंगे कि हाईवे पर पेड़-पौधे क्यों लगाए जाते हैं। इन पेड़-पौधो को लगाने का कारण क्या है। हाईवे पर पेड़-पौधे लगाने की जरूरत क्यों पड़ी। आइए जानते हैं इन चीजों के बारे में। 

दूरी बनाए रखना

highway road facts

आपने देखा होगा कि हाईवे पर गाड़ियों की अप और डाउन लाइन के बीच में डिवाइडर बनाकर पौधे लगाए जाते हैं। ऐसा इसलिए किया जाता है ताकि गाड़ियों की बीच समान दूरी बनी रहे। गाड़ियों के बीच कम से कम 8 फुट की दूरी होनी चाहिए। इससे एक्सीडेंट होने की संभावना कम हो जाती है। आप सोचिए कि अगर हाईवे में पेड़-पौधे न लगे तो रोजाना कितने एक्सीडेंट हों। 

आंखों की सुरक्षा के लिए 

why trees planted near highway

गाड़ी चलाते हुए आपका ध्यान और आपकी आंखें केवल रास्ते पर होनी चाहिए। साथ ही इस बात से तो हम सभी वाकिफ हैं कि हल्के रंग आंखों को ठंडक प्रदान करते हैं। हाईवे पर पौधे लगाने का एक कारण यह भी है। क्योंकि पेड़ों का रंग हरा होता है, जिसकी वजह से यह ड्राइवर की आंखों को चुभता भी नहीं है। साथ ही इससे आंखों में जलन भी नहीं होती है। 

इसे भी पढ़ें: गर्मी में आपके पौधों को नहीं होगा कोई नुकसान, बस इन बातों का रखें ध्यान

प्रदूषण कम करने के लिए

tress planted in the middle of the highway reason

यह तो हम सभी जानते हैं पेड़-पौधे लगाने से प्रदूषण कम होता है। इसलिए कहा जाता है कि ज्यादा से ज्यादा पेड़ लगाएं और प्रदूषण को कम करें। यही कारण हैं कि हाईवे पर पेड़ लगाए जाते हैं। आप खुद सोचिए कि अगर हाईवे पर पेड़ न लगाए जाएं तो इससे कितना प्रदूषण होगा। इसलिए प्रदूषण को कम करने के लिए पेड़-पौधे लगाएं जाते हैं। ( पेड़-पौधे लगाने के लिए शुभ जगह)

इसे भी पढ़ें: पेड़-पौधों से जुड़े इन 10 आसान सवालों के जवाब क्या दे सकते हैं आप?

ध्वनि प्रदूषण को कम करना

reason behind why trees planted alongside highway

हाईवे पर हजारों की संख्या में गाड़ियों की आवाजाही होती है। इसलिए हाईवे पर ध्वनि प्रदूषण होना सामान्य बात है। साथ ही हाईवे पर पेड़-पौधे लगाने का एक कारण ध्वनि प्रदूषण को कम करना है। हाईवे पर पेड़ लगाने से ध्वनि प्रदूषण कम होता है। पेड़ शोर को अवशोषित करते हैं जिससे ध्वनि प्रदूषण कम होता है। 

आवश्यक सूचना देने के लिए

trees planting alongside highway reason

हाईवे पर ड्राइविंग करने वाले लोगों को सतर्क करने के लिए कई बोर्ड लगाए जाते हैं। इन बोर्ड में आपको ड्राइविंग से जुड़े कई साइन और सिंबल देखने को मिल जाएंगे।आपने भी हाईवे पर कई बार आवश्यक सूचना के बोर्ड लगे हुए देखे होंगे। ये बोर्ड ड्राइविंग से संबंधित जानकारी या अन्य आवश्यक जानकारी प्रदान करते हैं। लेकिन सोचिए कि अगर हाईवे (भारत के सबसे बड़े नेशनल हाईवे) पर बीच में पेड़-पौधे नहीं लगाए जाते तो आप इन जरूरी सूचना को कैसे हासिल करते? इसी वजह से भी हाईवे पर बीच में पेड़ लगाए जाते हैं। 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।