Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:57 AM IST

बद्रीनाथ धाम में क्यों नहीं बजाया जाता शंख?

सभी धार्मिक स्थल पर शंख बजाया जाता है। केवल बद्रीनाथ धाम को छोड़कर, क्या आप इसके पीछे का कारण जानती हैं अगर नहीं तो हम आपको बताने वाले हैं।
Updated:- 2023-05-16, 16:39 IST
image

हिंदू धर्म में पूजा पाठ के दौरान शंख बजाया जाता है। कोई भी शुभ काम शुरू करने से पहले हम पूजा पाठ करते हैं इन दौरान शंख जरूर बजाया जाता है। हालांकि, उत्तराखंड के चार धाम में आने वाला बद्रीनाथ धाम में शंख नहीं बजाया जाता है। आज के इस आर्टिकल में हम आपको इसके पीछे का मुख्य कारण बताने वाले हैं।

उत्तराखंड की खूबसूरती को देखने ना केवल भारत के लोग आते हैं बल्कि विदेश से भी लोग यहां घूमने आते हैं। उत्तराखंड को छोटे चार धाम के रूप में भी जाना जाता है, जिनमें सबसे खास बद्रीनाथ धाम है। इस मंदिर में कभी भी शंख नहीं बजाया जाता है। क्या आप इसके पीछे का कारण जानती हैं।

बद्रीनाथ में क्यों नहीं बजाते शंख

why the conch is not blown in badrinath temple

आमतौर पर लोगों का कहना है कि- मंदिरों में देवी-देवताओं का पूजा-अर्चना के साथ शंख ध्वनि से भी उनका आह्वान करते हैं, लेकिन हिमालय की तलहटी पर स्थित बद्रीनाथ धाम में शंखनाद नहीं होता है। इसके पीछे का कारण काफी लोग नहीं जानते हैं। चलिए जानें

इसका धार्मिक कारण क्या है

बद्रीनाथ धाम में शंख ना बजाने के पीछे धार्मिक मान्यता है। कहा जाता है कि मां लक्ष्मी बद्रीनाथ में बने तुलसी भवन में ध्यान लगा रही थी। तभी भगवान विष्णु ने शंखचूर्ण नाम के एक राक्षस का वध किया था। वहीं विष्णु जी लक्ष्मी जी के ध्यान में विघ्न नहीं डालना चाहते थे। इसलिए उन्होंने शंख नहीं बजाया था। तभी से बद्रीनाथ धाम में शंख ना बजाने का मान्यता चलता आ रहा है।

इसे जरूर पढ़ें: चार धाम यात्रा के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे करें

वैज्ञानिकों का क्या कहना है

वैज्ञानिकों का कहना है कि बद्रीनाथ में काफी अधिक ठंड होती हैं। अगर यहां शंख बजता है तो उसकी ध्वनि पहाड़ों से टकराकर प्रतिध्वनि पैदा करती है। इस कारण बर्फ में दरार पड़ने या फिर बर्फीले तूफान आने की आशंका बन सकती है। इसके कारण भी यहां शंख नहीं बजाया जाता है।

इसे जरूर पढ़ें: बजट में करना है इंटरनेशनल ट्रिप प्लान तो नोट करें ये आसान हैक्स

अगर हमारी स्टोरी से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हर जिंदगी के साथ।

 

 

image credit: FREEPIK

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।