Fri Sep 11, 2026 | Updated 06:10 PM IST

कुछ होटल कमरों में घड़ी क्यों नहीं रखते? इसके पीछे छ‍िपी है यह वजह

No Wall Clock in Hotel Room: क्‍या होटल में स्‍टे के दौरान आपने कभी गौर क‍िया है क‍ि कमरों में घड़ी नहीं होती है? दरअसल, इसके पीछे बहुत बड़ा माइंड गेम छ‍िपा हुआ है।
Updated:- 2026-09-07, 10:52 IST
why some hotels do not keep clocks in rooms

जब भी हम किसी होटल में स्‍टे करने के ल‍िए जाते हैं तो कमरे में बेड, टीवी, टेबल, लैंप और दूसरी जरूरी चीजें तो नजर आ जाती हैं, लेकिन एक चीज अक्सर दिखाई नहीं देती और वह है घड़ी। न दीवार पर कोई बड़ी घड़ी होती है और न ही टेबल पर रखी छोटी क्लॉक। जहां आप हर छोटी चीज नोट‍िस करती हैं लेक‍िन क्‍या आपने कभी ध्‍यान द‍िया है क‍ि होटल के कमरों में घड़ी क्यों नहीं रखी जाती है?

होटल के कमरों में क्‍यों नहीं होती है घड़ी?

समय देखने के लिए घड़ी तो सबसे जरूरी होती है। दरअसल, होटलों में रूम में घड़ी न रखने के पीछे कई वजहें हैं। इनमें गेस्‍ट को आराम देने से लेकर घड़ी के रखरखाव तक की चीजें शामि‍ल हैं। हालांकि, ऐसा हर होटल में नहीं होता है। तो आइए जानते हैं क‍ि आख‍िर ज्यादातर होटल कमरों से घड़ी क्‍यों गायब रखते हैं-

why some hotels do not keep clocks in rooms (2)

मेहमानों का कंफर्ट है पहली वजह

होटल में लोग आमतौर पर आराम करने, छुट्टियां मनाने या काम के सिलसिले में आकर स्‍टे करते हैं। ऐसे में होटल का स्‍टाफ कोशिश करता है कि कमरे में कंफर्ट हो। कमरे में घड़ी न होने पर गेस्‍ट बार-बार समय देखने से बच सकते हैं। खासकर छुट्टियों के दौरान लोग बिना हर थोड़ी देर में समय देखे, आराम से टाइम स्‍पेंड करते हैं।

यह भी पढ़ें- होटल रूम्स में क्यों रखी जाती हैं यूज एंड थ्रो स्लीपर्स? वजह नहीं जानती होंगी आप

मोबाइल ने कर दी घड़ी की जरूरत कम

आज के समय में ज्यादातर लोगों के पास स्मार्टफोन है। इसके अलावा कई लोग स्मार्टवॉच, टैबलेट या लैपटॉप भी इस्तेमाल करते हैं। इन सभी डिवाइस में समय आसानी से देखा जा सकता है। यही वजह है कि होटल के कमरे में अलग से घड़ी रखना जरूरी नहीं माना जाता है।

why some hotels do not keep clocks in rooms (1)

घड़ी के रखरखाव का नहीं होता झंझट

होटल में एक-दो नहीं बल्कि कई कमरे होते हैं। ऐसे में अगर हर कमरे में घड़ी रखी जाएगी तो उसकी देखभाल भी करनी पड़ती है। घड़ी की बैटरी खत्म होने पर उसे बदलना होगा। अगर समय गलत हो जाए तो उसे दोबारा सेट करना पड़ेगा। घड़ी खराब होने पर या तो नया लेना होगा या फ‍िर पुरानी घड़ी को ही र‍िपेयर कराना होगा। इन छोटे-छोटे कामों में होटल का एक्‍स्‍ट्रा समय और खर्च होता है। इन्‍हीं वजहों से कई होटल कमरों में घड़ी नहीं रखते हैं।

यह भी पढ़ें- क्या सिर्फ 1 रात होटल में रुकने से दूर हो सकता है स्ट्रेस? जानिए इसके पीछे का साइंस

कहीं अलार्म से न खराब हो जाए नींद

होटल के कमरे में अलार्म वाली घड़ी रखने से एक और परेशानी हो सकती है और वो है नींद की कमी। मान लीजिए कोई गेस्‍ट कमरे की घड़ी में सुबह का अलार्म लगाकर चला गया और उसे बंद करना भूल गया। इसके बाद अगर उसी कमरे में दूसरा गेस्‍ट स्‍टे करेगा तो अचानक अलार्म बजने से उसकी नींद खराब हो जाएगी। इसके अलावा घड़ी की ट‍िक-ट‍िक आवाज से भी कई गेस्‍ट को दि‍क्‍कत होती है।

यह भी पढ़ें- घर से ज्यादा आरामदायक क्यों होते हैं होटल के गद्दे? जानिए इसके पीछे की 5 वजहें

क्या हर होटल में घड़ी नहीं होती है?

ऐसा बिल्कुल नहीं है कि हर होटल ने कमरों से घड़ी हटा दी है। कुछ बिजनेस होटल, एयरपोर्ट होटल और पुराने होटल आज भी कमरे में डिजिटल अलार्म क्लॉक या स्मार्ट डिस्प्ले देते हैं। यानी कमरे में घड़ी रखनी है या नहीं, यह पूरी तरह होटल की अपनी पॉलिसी और कमरे के डिजाइन पर निर्भर करता है।

यह भी पढ़ें- होटल रूम में सामान खोलने से पहले क्यों जलानी चाहिए टॉर्च? हर ट्रैवलर के लिए जरूरी टिप

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik/AI

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।