होटल रूम्स में क्यों रखी जाती हैं यूज एंड थ्रो स्लीपर्स? वजह नहीं जानती होंगी आप

कई बड़े या 3 स्‍टार होटलों के कमरों में यूज एंड थ्रो (डिस्पोजेबल) स्लीपर्स रखी जाती हैं। यह आमतौर पर मेहमानों के हाइजीन और आराम को ध्यान में रखकर रखी जाती हैं।
Updated:- 2026-08-28, 20:00 IST
disposable slippers in hotel rooms

हम सभी होटल में कभी न कभी ताे स्‍टे करते ही हैं, लेकिन आपने एक चीज नोट‍िस की होगी क‍ि होटल में रुकने पर कमरे में कई ऐसी चीजें रखी मिलती हैं, जिन पर हमारा ध्यान शायद ही जाता है। साबुन, शैंपू, टूथब्रश जैसी चीजों के साथ कई होटलों में चप्पलें भी रखी होती हैं। हालांकि, ये यूज एंड थ्रो वाली होती हैं। इन्हें देखकर सबसे पहले मन में यही सवाल आता है कि आखिर होटल इन चप्पलों को कमरे में क्यों रखते हैं? क्या इन्हें सिर्फ एक फै‍स‍िल‍िटी के लिए दिया जाता है या इसके पीछे साफ-सफाई की भी कोई वजह होती है?

होटलों में क्‍याें दी जाती हैं डिस्पोजेबल चप्पलें?

दरअसल, होटलों में मिलने वाली ये डिस्पोजेबल चप्पलें मेहमानों के काम की होती हैं। इन्हें आमतौर पर इस्तेमाल करने के लिए दिया जाता है और दूसरे गेस्‍ट को भी इस्तेमाल की हुई चप्पल देने के बजाय नया स्‍लीपर द‍िया जाता ह‍ै। आइए जानते ह‍ैं क‍ि होटलों में क्‍यों ये स्‍ल‍ीपर दी जाती हैं?

disposable slippers in hotel rooms (2)

कमरे का फर्श रहता है साफ

होटल के रूम में आने वाले गेस्‍ट बाहर से जूते या सैंडल पहनकर आते हैं। इनके साथ धूल और गंदगी भी कमरे में आ जाती है। ऐसे में कमरे के अंदर पहनने के लिए दी गई डिस्पोजेबल चप्पल काम आती हैं। गेस्‍ट अपना फुटवि‍यर उतारकर इन चप्पलों को पहन सकते हैं।

यह भी पढ़ें- घर से ज्यादा आरामदायक क्यों होते हैं होटल के गद्दे? जानिए इसके पीछे की 5 वजहें

बाथरूम जाने के लिए भी आती है काम

कई बार लोग वॉशरूम जाने के ल‍िए अलग से स्‍ल‍ीपर पैक करके ले जाते हैं। ऐसे में आप हाेटलों में दी गई इन चप्पलों का इस्‍तेमाल बाथरूम में भी आराम से कर सकती हैं। हालांकि, एक बात का ध्यान रखें क‍ि जरूरी नहीं है कि हर डिस्पोजेबल होटल स्लीपर फिसलने वाली नहीं होगी। इसलिए बाथरूम में इन्हें पहनते समय थोड़ा ध्यान रखना चाहिए।

यह भी पढ़ें- होटल रूम में सामान खोलने से पहले क्यों जलानी चाहिए टॉर्च? हर ट्रैवलर के लिए जरूरी टिप

इन चप्‍पलों से पैरों को मिलता है आराम

होटल में रुकने वाले कई लोग लंबा ट्रैवल करके आते हैं। लंबे समय तक जूते या सैंडल पहनने के बाद पैरों को भी थोड़ा आराम चाहिए होता है। ऐसे में कमरे में रखी यह चप्पल आपके पैरों को भी आराम पहुंचाने का काम करती हैं। इन्हें पहनकर कमरे में आराम से चल-फिर सकते हैं।

disposable slippers in hotel rooms (1)

हर गेस्‍ट के लिए अलग होती हैं चप्पलें

अगर आपको लग रहा है क‍ि यही चप्‍पलें कई गेस्‍ट्स ने पहनी होंगी तो ऐसा नहीं ह‍ै। होटल हर गेस्‍ट को नया स्‍ल‍ि(पर ही देते हैं। इसका सीधा मकसर हाइजीन बनाए रखना है।

यह भी पढ़ें- महिला ट्रैवलर के लिए होटल बुकिंग में सबसे अहम क्या है? जानिए एक्सपर्ट की राय

क्‍या होटल की चप्पल घर ले जा सकते हैं?

अब सबसे बड़ा सवाल यही है कि अगर होटल के कमरे में डिस्पोजेबल चप्पलें रखी हैं, तो क्या उसे घर ले जाया जा सकता है? हालांक‍ि, यह होटलों की पॉल‍िसी भी ड‍िपेंड करता है। कुछ होटल गेस्‍ट को इस्तेमाल के बाद ऐसी चप्पलें अपने साथ ले जाने की अनुमति दे देते हैं। वहीं कुछ होटल चाहते हैं कि मेहमान उन्हें कमरे में ही छोड़ दें।

यह भी पढ़ें- Hotel Secrets: होटल रूम के बाहर क्यों नहीं होता है डोरमैट? अधिकतर लोगों को नहीं पता इसके पीछे की वजह

अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

Image Credit- Freepik

FAQ
होटल की चप्पलें किस मटेरियल की बनी होती हैं?
यह आमतौर पर गैर-बुने कपड़े (Non-woven fabric), फलालैन या स्पंज मटेरियल से बनी होती हैं।
क्या होटल स्लीपर्स को धोकर दोबारा इस्तेमाल कर सकते हैं?
नहीं, डिस्पोजेबल होने के कारण यह बहुत पतली होती हैं और धोने से खराब हो जाती हैं।
क्या हर बजट होटल में स्लीपर्स मिलती हैं?
नहीं, यह सुविधा आमतौर पर 3-स्टार या उससे ऊपर के प्रीमियम और लग्‍जरी होटलों में मिलती है।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।