बच्चों को क्यों पहनना चाहिए कॉपर सन लॉकेट?

पुराने समय से ही ऐसा माना जाता रहा है कि बच्चों को सूर्य का लॉकेट पहनाने से उनका भाग्योदय हो जाता है और अन्य लाभ भी मिलते हैं। 
Updated:- 2024-12-05, 11:40 IST
imagebachcho ke tambe ka surya pahnne ke labh kya hain

छोटे बच्चों को कई तरह की चीजें पहनाई जाती हैं ताकि उन्हें किसी की नजर न लगे और न ही किसी प्रकार की नकारात्मकता उन्हें हानि पहुंचा पाए। वहीं, बच्चों के लिए सूर्य का लॉकेट पहनाने का भी चलन है। पुराने समय से ही ऐसा माना जाता रहा है कि बच्चों को सूर्य का लॉकेट पहनाने से उनका भाग्योदय हो जाता है और अन्य लाभ भी मिलते हैं। इसी कड़ी में ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स ने हमें बताया कि आखिर बच्चों को पहनाया जाता है तांबे का सूर्य और क्या हैं उससे मिलने वाले लाभ।

बच्चों को कॉपर सन लॉकेट पहनाने से क्या होता है?

significance of wearing copper sun locket

ज्योतिष शास्त्र में बताया गया है कि सूर्य ग्रह भाग्य और सफलता के कारक हैं। ऐसे में बच्चे को अगर तांबे का सूर्य पहनाया जाए तो इससे बच्चे का सौभाग्य जागृत हो जाता है और उसके जीवन में अपार सफलता मिलती है।

यह भी पढ़ें: शाम के समय तेल में ये चीजें डालकर जलाएं दीपक, नहीं रुकेगी घर की बरकत 

बच्चे को तांबे का सूर्य यानी कि कॉपर सन लॉकेट पहनाने से उसका स्वास्थ्य भी उत्तम बना रहता है। बच्चे को अगर कोई रोग है या बच्चा किसी कारण से अस्वस्थ है तो तांबे का सूर्य पहनाने से बच्चे की बीमारी दूर हो जाती है।

बच्चों को कॉपर सन लॉकेट उर्फ तांबे का सूर्य इसलिए भी पहनाया जाता है क्योंकि इससे बच्चों को लगने वाली बुरी दृष्टि नष्ट हो जाती है और अगर कोई नकारात्मक ऊर्जा बच्चे को परेशान कर रही है तो वह भी खत्म हो जाती है।

यह भी पढ़ें: Kitchen Astro Tips: सुख-समृद्धि के लिए घर की रसोई में जरूर करने चाहिए ये 4 काम

बच्चों को कॉपर सन लॉकेट पहनाने से आगे चलकर उनका मान-सम्मान भी समाज में बढ़ता है क्योंकि सूर्य को किसी भी रूप में धारण करने से या सूर्य पूजा से समाज में प्रतिष्ठा बढ़ती है और सामाजिक स्तर में भी इजाफा होने लगता है।

significance of wearing copper sun locket to children

बच्चों को तांबे का सूर्य लाल धागे में पहनाना चाहिए क्योंकि लाल रंग तांबे के सूर्य को अशुद्ध होने से बचाता है। इसके अलावा, लाल रंग मंगल ग्रह का होता है। ऐसे में बच्चे को मंगल ग्रह की शुभता भी प्राप्त होती है और ग्रह मजबूत बनता है।

आप भी इस लख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर बच्चों को तांबे का सूरज पहनाने के क्या लाभ होते हैं और क्या है इसका महत्व।

अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

image credit: herzindagi, amazon 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।