(shikhar in home temple) शास्त्र के अनुसार, ऐसा कहा जाता है कि पूजाघर के अंदर रखे जाने वाले मंदिर में शिखर नहीं होना चाहिए। जिस भी मंदिर में शिखर होता है। उसमें ध्वाजा चढ़ाना जरूरी माना जाता है। वैदिक परंपरा में हमारे मंदिरों को खुले आसमान के नीचे होना आवश्यक माना जाता है।
ऐसे में पूजाघर के मंदिर में शिखर क्यों अशुभ माना जाता है। इसके बारे में जानना बेहद जरूरी है। आइए इस लेख में ज्योतिषाचार्य पंडित अरविंद त्रिपाठी से विस्तार से जानते हैं।
वैदिक परंपरा के अनुसार, कलश और ध्वजा की तुलना में उससे अधिक ऊंचा कुछ भी नहीं होना चाहिए। इसलिए प्राचीन मंदिरों का परिसर भी बहुत विशाल हुआ करता था। ऐसा कहा जाता है कि वैदिक परंपरा में जहां तक मंदिर के कलश और शिखर के दर्शन होते रहते हैं, उतना ही क्षेत्र धर्मक्षेत्र के अन्तर्गत माना जाता है। साथ ही घर में मंदिर में शिखर होने से पूजा के पूर्ण फल की प्राप्ति नहीं होती है और सभी काम अधूरे रहने लग जाते हैं।
जिस भी जातक के घर के मंदिर में शिखर होता है। उसके घर में सुख-समृद्धि नहीं आती है। उस घर में व्यक्ति हमेशा सुख-शांति से वंचित रह जाता है। घर के मंदिर में शिखर होने से कई तरह की परेशानियां आने लग जाती है।
अगर आपके घर के मंदिर में शिखर है। तो इससे हटा दें। इसके अलावा आप ऐसा मंदिर खरीदें। जिसके मंदिर में छत होना चाहिए। वरना इससे व्यक्ति के पारिवारिक रिश्तों में अनबन होने लग जाती है और घर की खुशहाली चली जाती है और कलह-क्लेश (कलह-क्लेश दूर करने के लिए उपाय) की स्थिति पैदा होने लग जाती है। इसलिए इस बात का विशेष ध्यान रखें।
यह विडियो भी देखें
इसे जरूर पढ़ें - मंदिर के शिखर दर्शन मात्र से से ही मिलते हैं अनंत फल, जानें इसका महत्व
अगर आपके घर के मंदिर में शिखर है, तो उसमें लाल धागा(लाल धागा उपाय) जरूर बांधे। इससे सकारात्मक ऊर्जा का संचार हो सकता है और व्यक्ति की सभी परेशानियां दूर हो सकती है।
इसे जरूर पढ़ें - आखिर क्यों मंदिर में मूर्तियों का स्पर्श करने की होती है मनाही
पूजा घर को बेहद पवित्र माना गया है, लेकिन मंदिर में शिखर नहीं होना चाहिए। अगर आपके पूजाघर में शिखर है, तो वास्तुदोष के निवारण के लिए शिखर पर रंगोली जरूर लगाएं। इससे लाभ हो सकता है और सभी देवी-देवता भी प्रसन्न होते हैं।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।