Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:25 AM IST

क्या सत्ता के लालच में सलीम ने पिता अकबर को मारने के लिए शाही हकीम से दिलवाया था विष?

इस लेख में हम आपको बताएंगे कि क्यों सलीम ने अपने पिता को शाही हकीम से दिलवाया था विष।   
Updated:- 2022-09-11, 15:16 IST
image

इतिहास की किताबों में मुगल शासन को आज भी याद किया जाता है। मुगलों ने भारत पर कई सालों तक राज किया था। अकबर मुगल साम्राज्य के एक महान शासक थे।

मुगलों के इतिहास में अपने ही पिता को विष देने की बात भी इतिहास के पन्नों में शामिल है। अगर आप यह जानना चाहते हैं कि क्या सलीम ने अपने पिता को शाही हकीम से विष दिलवाया था तो यह लेख अंत तक पढ़ें। 

 

सलीम और बादशाह अकबर का रिश्ता

salim and akhbar story

सलीम बादशाह अकबर का सबसे बड़ा बेटा था। सलीम का जन्म 31 अगस्त 1569 में हुआ था। आपको बता दें कि सलीम जब मुगल शासन के चौथे बादशाह बने थे तब उनको जहागीर नाम दिया गया था।

सलीम से उनके पिता अकबर बहुत प्यार करते थे। लेकिन सन् 1585  से सत्ता की लालच में सलीम का स्वभाव बहुत बदल गया था।

धन और सत्ता की वजह से सलीम को अपने ही पिता अकबर से जलन होने लगी थी। जिसके बाद से ही सलीम और अकबर के बीच दूरी होती चली गई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच बहुत कड़वाहट आ गई थी। 

 इसे जरूर पढ़ें:मुगल हरम में रहने वाली हर महिला को आखिर क्यों दी जाती थी शाही रकम? जानिए

सलीम ने कई बार किया था विरोध

अकबर जब दक्षिण की तरफ प्रस्थान करने गए थे तब उन्होंने उत्तर भारत को संभालने की जिम्मेदारी सलीम को सौंपी और उसे मेवाड़ पर आक्रमण करने का आदेश दिया था। 

लेकिन सलीम ने अपने पिता के आदेश को नहीं माना था। सलीम ने फिर अकबर के खिलाफ विद्रोह कर दिया। अकबर ने सलीम के इस विद्रोह को शांत कर दिया और बेटे के अपराधों को क्षमा भी कर दिया था।

भले ही अकबर ने बेटे के विद्रोह का मामला शांत कर दिया था लेकिन सलीम ने सत्ता के लिए विद्रोध करना जारी रखा। 

इसे जरूर पढ़ें: मेहरानगढ़ किले से जुड़े इस अभिशाप के बारे में शायद नहीं जानती होंगी आप

अकबर को क्यों दिया था जहर?

जब अकबर सलीम के कई बार किए जाने वाले विद्रोहों से तंग आ गए थे तब उन्होंने बड़े बेटे शहजादा खुसरो को अपना उत्तराधिकारी बनाने का विचार किया था।

सन् 1591 तक सलीम सिंहासन पाने के लिए बहुत व्याकुल हो उठा था। फिर उसी साल बादशाह अकबर बीमार हो गए थे। तभी शहजादे सलीम ने शाही हकीम से जहर बादशाह अकबर को जहर देने की कोशिश की थी।

आपको बता दें कि सन् 1605 में जहांगीर को मुगल शासन का बादशाह बनाया गया था। सलीम ने 22 साल तक बादशाह बना रहा था लेकिन उनकी शराब पीने की लत की वजह से उनकी मौत हो गई थी।

आपको बता दें कि अकबर की मृत्यु सन् 1605 में गंभीर रूप से बीमार होने की वजह से हुई थी। उसके निधन के बाद उसका पुत्र नुरुद्दीन सलीम जहाँगीर मुगल साम्राज्य का नया शासक बनाया गया था। 

 

तो यह थी मुगलों के इतिहास से जुड़ी हुई जानकारी। 

 

 

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

 

Image Credit: wikipedia/herzindagi

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।