Sat Sep 12, 2026 | Updated 05:01 AM IST

नरगिस की शादी में आखिर क्यों फूट-फूट कर रोए थे राज कपूर? जानें पूरा किस्सा

नरगिस और राज कपूर से जुड़े कुछ किस्सों को जानकर आप भी हो जाएंगे हैरान, चलिए जानें।
Updated:- 2022-11-16, 14:31 IST
image

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता राज कपूर और अभिनेत्री नरगिस की लव स्टोरी के बारे में सभी जानते ही होंगे। दोनों की जोड़ी को दर्शक काफी ज्यादा पसंद करते थे। राज कपूर हिंदी फिल्म जगत में अपनी अदाकारी और निर्देशन के लिए जाने जाते थे। वहीं उस जमाने की पॉपुलर अभिनेत्री नरगिस और राज कपूर की लव स्टोरी की चर्चा काफी ज्यादा हुआ करते था। चलिए जानते हैं उनसे जुड़े कुछ दिलचस्प बातें।

मदर इंडिया के को-स्टार सुनील दत्त से रचाई थी नर्गिस ने शादी

why raj kapoor cried at nargis wedding

बता दे कि राज कपूर और नरगिस 9 साल के रिलेशनशिप थे। इसके बाद भी दोनों एक दूसरे के नहीं हुए। जिसके बाद नर्गिस ने अपने मदर इंडिया के को-स्टार सुनील दत्त से शादी कर ली। राज कपूर कई बार नर्गिस को भरोसा दिला चुके थे कि वह अपनी पत्नी से तलाक लेकर उनसे ही शादी करेंगे, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

आखिरी वक्त तक नरगिस ने किया था राज कपूर का इंतजार

नरगिस ने आखिरी वक्त तक राजकपूर का इंतजार किया था। इसके बावजूद भी राज कपूर ने अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दिया। जिसके बाद नरगिस ने अचानक से ऐसा कदम उठा लिया जो राज कपूर ने कभी सोचा तक नहीं था। नरगिस ने शादी करने का फैसला कर लिया, इस खबर को सुनने के बाद ही राज कपूर टूट गए थे।

इसे जरूर पढ़ें: राज कपूर के जीवन से जुड़े ये 2 बड़े राज आप भी जानें

राज कपूर नहीं देना चाहते थे अपनी पत्नी को तलाक

वहीं नरगिस के शादी के दिन भी राज कपूर काफी ज्यादा फूट-फूट कर रोए थे। वह नरगिस से काफी ज्यादा प्यार करते थे लेकिन वह अपनी पहली पत्नी को तलाक नहीं दे सकते थे। उनके पहली शादी से उनके बच्चे भी थे। ऐसे में वह अपने बच्चों से दूर नहीं जाना चाहते थे। नरगिस के शादी के बाद भी राज कपूर बाथटब में लेट कर जोर-जोर से चीखा-चिल्लाया करते थे।

इसे जरूर पढ़ें: नरगिस की शादी के बाद खुद को क्यों सिगरेट से जलाया करते थे राज कपूर, जानें वजह

वैजयंती माला ने राज कपूर का घर टूटने से बचाया

नरगिस की शादी के बाद राज कपूर का नाम अभिनेत्री वैजयंती माला के साथ जोड़ा जाने लगा। जिसके बाद राज कपूर की पत्नी कृष्णा कपूर ने राज कपूर से तलाक लेने का फैसला कर लिया और उन्हें छोड़ कर चली गई। जिसके बाद अभिनेत्री वैजयंती माला राज कपूर की वाइफ को वापस लेकर आई और उन्होंने वादा किया कि वह कभी भी राज कपूर के साथ काम नहीं करेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर जरूर शेयर करें और इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं।

Pic Credit: Instagram

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।