Wed Oct 7, 2026 | Updated 09:45 PM IST

ऑडिशन में पास होने के बाद भी मल्लिका शेरावत के हाथ नहीं लगी फिल्म दंगल, बेहद दिलचस्प है वजह

 मल्लिका शेरावत ने फिल्म दंगल के लिए ऑडिशन दिया था और वह इसमें पास भी हो गई थीं। लेकिन इसके बाद उनके हाथ यह फिल्म नहीं लगी। इसके पीछे एक कारण था। 
Updated:- 2023-05-15, 17:34 IST
image

बॉलीवुड के परफेक्शनिस्ट के रूप में जाने जाने वाले आमिर खान अपनी हर फिल्म की छोटी से छोटी डिटेल पर काम करते हैं और इसलिए उनकी लगभग हर मूवी दर्शकों को पसंद आती है। आमिर की ऐसी ही एक फिल्म थी दंगल, जो साल 2016 में रिलीज हुई थी। यह फिल्म रियल लाइफ रेसलर गीता और बबीता की जिन्दगी पर आधारित थी और इस फिल्म ने बहुत अच्छा प्रदर्शन किया था।

जहां आमिर खान गीता और बबीता के पिता महावीर सिंह की भूमिका में नजर आए थे, वहीं साक्षी तंवर उनकी मां दया कौर के रूप में दिखाई दी थी। रिलीज के बाद इस फिल्म की चर्चा चारों ओर हुई थी और इसे पॉजिटिव रिव्यू मिले थे। लेकिन क्या आपको पता है कि इस फिल्म में मल्लिका शेरावत भी काम करना चाहती थीं। उन्होंने इस फिल्म के लिए ऑडिशन भी दिया था, जिसमें वह पास हो गई थीं। लेकिन ऑडिशन क्लीयर करने के बाद भी उन्हें यह फिल्म नहीं मिल पाई। इसके पीछे की वजह थे आमिर खान। तो चलिए जानते हैं कि ऑडिशन क्लीयर करने के बाद भी आमिर खान ने मल्लिका को फिल्म में कास्ट क्यों नहीं किया-

दया कौर के रोल के लिए दिया ऑडिशन

know about mallika sherawat

मल्लिका इस फिल्म में एक अच्छा रोल करना चाहती थीं और इसलिए उन्होंने दया कौर के रोल के लिए ऑडिशन दिया था। वह फिल्म दंगल में आमिर की पत्नी और गीता व बबीता फोगाट की मां दया कौर का किरदार निभाना चाहती थीं।

उन्होंने ना केवल आमिर खान, बल्कि फिल्म की यूनिट के सामने ऑडिशन दिया था। उनकी डॉयलॉग डिलीवरी सभी को अच्छी लगी थी और उन्होंने ऑडिशन क्लीयर कर लिया था। मल्लिका एक बेहतरीन अदाकारा हैं। इसलिए उनके लिए ऑडिशन में क्लीयर हो जाना बहुत अधिक मुश्किल हो जाता है। 

लुक के कारण हुई रिजेक्ट

reason mallika sherawat was not selected for dangal filmमल्लिका शेरावत का ऑडिशन यकीनन अच्छा रहा और उनकी एक्टिंग हर किसी को अच्छी लगी। लेकिन फिर भी उन्हें इस फिल्म में कास्ट नहीं किया गया। दरअसल, अच्छी डॉयलॉग डिलीवरी के बावजूद भी उनका लुक दया कौर के कैरेक्टर से मैच नहीं कर रहा था। वास्तव में दया कौर 4 जवान बेटियों की मां हैं और इस रोल के लिए मल्लिका को भी चार बेटियों की मां नजर आना था। लेकिन मल्लिका वास्तव में चार बेटियों की मां नहीं लग रही थीं।

वह काफी यंग और ब्यूटीफुल नजर आती हैं और उनका लुक एक मां की तरह नहीं था। जिसके कारण उन्हें फिल्म में कास्ट नहीं किया गया। फिल्म मेकर्स को लगा कि वह अपने लुक के कारण इस रोल के साथ इंसाफ नहीं कर पाएंगी।

इसे भी पढ़ें: जानिए वो किस्सा जब मर्डर को स्टार मल्लिका शेरावत और इमरान हाशमी की हुई अनबन

साक्षी तंवर को मिला रोल

who is sakshi tanwar

बाद में, इस रोल के लिए साक्षी तंवर को चुना गया। साक्षी बेहद ही खूबसूरत हैं, लेकिन फिर भी वह हर रोल में आसानी से फिट हो जाती हैं। इस फिल्म में वह दया कौर के रूप में दिखाई दीं और उन्हें इस रोल को भी उतना ही बेहतरीन तरीके से निभाया। इस रोल के लिए साक्षी तंवर को काफी पॉजिटिव रिव्यू मिले। फिल्म में उनका रोल बहुत बड़ा नहीं था, लेकिन फिर भी उन्होंने अपने रोल के साथ पूरी तरह से इंसाफ किया।  

 इसे भी पढ़ें: 'द कश्मीर फाइल' के अलावा भी ये बॉलीवुड फिल्में हुई थीं Tax Free

 

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।  

Image Credit- instagram

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।