Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:53 AM IST

राम मंदिर के निर्माण के लिए थाईलैंड से आएगी मिट्टी, जानें श्री राम का इस देश से क्या है नाता

राम मंदिर के निर्माण के लिए अलग-अलग देशों से कई विशेष वस्तुएं मंगाई गई हैं। वहीं, अब इसी कड़ी में थाईलैंड से मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मिट्टी लाई जा रही है। 
Updated:- 2023-11-28, 12:15 IST
image

Ram Mandir Updates: अयोध्या में राम मंदिर के निर्माण की तैयारियां जोरों-शोरों से चल रही हैं। राम मंदिर न सिर्फ हिन्दू आस्था का सदियों से केंद्र रहा है बल्कि अन्य देशों में भी इस मंदिर के लिए भक्ति और आस्था देखने को मिलती रही है। राम मंदिर के निर्माण के लिए अलग-अलग देशों से कई विशेष वस्तुएं मंगाई गई हैं।

वहीं, अब इसी कड़ी में थाईलैंड से मंदिर की प्राण-प्रतिष्ठा से पहले मिट्टी लाई जा रही है। इस मिट्टी का आना कोई सामान्य बात नहीं है क्योंकि थाईलैंड का श्री राम से गहरा नाता है। ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स से आइये जानते हैं इस बारे में। 

राम मंदिर के लिए क्यों आ रही है थाईलैंड से मिट्टी? 

thailand religious connection with india

यह पहली बार नहीं है जब थाईलैंड से राम मंदिर के लिए कुछ आया हो। मिट्टी से पहले थाईलैंड की दो नदियों (नदियों में स्नान के नियम) से राम मंदिर के लिए पानी भी आ चुका है। असल में थाईलैंड में बौद्ध धर्म का निर्वाहन किया जाता है जो भी भारत की धार्मिक संस्कृति का अहम हिस्सा है। ऐसे में धार्मिक रूप से थाईलैंड का भारत से बहुत ही गहरा नाता है। 

यह भी पढ़ें: श्री राम जी के इन मंत्रों का करें जाप, जीवन में मिलती है सफलता

इसके अलावा, ऐसा भी माना जाता है कि श्री राम के वंशज थाईलैंड में शासन कर चुके हैं और अपने राज्यकाल का एक लंबा अरसा उन्होंने थाईलैंड में व्यतीत किया है।

thailand connection with india

इसी कारण से राम मंदिर के निर्माण के लिए जितना भारतीयों में उत्सुकता है उतना ही हर्षोल्लास थाईलैंड के लोगों में भी मौजूद है। मिट्टी देना थाईलैंड का भक्ति भाव ही है।     

यह भी पढ़ें: प्रभु श्रीराम के 3 भाइयों के साथ एक बहन भी थीं, जानें रामायण में क्यों थीं वो गुमनाम

यहां तक कि थाईलैंड में भी रामायण न सिर्फ पढ़ी जाती है बल्कि रामायण (रामायण पाठ करने के लाभ) को राम लीला के समान ही दर्शाया भी जाता है जिसे वहां की भाषा में 'रामकियेन' कहते हैं। इसके अलावा, हिन्दू धर्म के कई प्रतीक चिन्ह थाईलैंड के मंत्रायलों के प्रतीक चिन्हों से हुबहू मेल खाते हैं। जैसे कि श्री गणेश, गरुड़ जी और ब्रह्मा जी की मूर्ति वहां के मुख्य चिन्ह हैं।

 

आप भी इस लेख में दी गई जानकारी के माध्यम से यह जान सकते हैं कि आखिर क्यों अयोध्या के राम मंदिर के निर्माण के लिए थाईलैंड से ही क्यों मंगवाई जा रही है मिट्टी। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।   

image credit: shutterstock 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।